✕

होम / बिजनेस / EaseMyTrip ने मेडिकल टूरिज्म में रखा कदम, चिकित्सा के लिए विदेश ट्रैवल की दी जाएगी सुविधा

EaseMyTrip ने मेडिकल टूरिज्म में रखा कदम, चिकित्सा के लिए विदेश ट्रैवल की दी जाएगी सुविधा

टूरिज्म सेक्टर में मेडिकल टूरिज्म में अभूतपूर्व वृद्धि देखने को मिल रही है. चिकित्सकीय पर्यटन उद्योग अभी 7.69 अरब डॉलर का है और 2029 तक इसके 14.31 अरब डॉलर तक पहुंचने की उम्मीद है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

आजकल देश में एक नया प्रचलन शुरू हुआ है जिसमें आप उपचार के लिए आसानी से विदेश यात्रा कर सकते हैं. इसे आम भाषा में मेडिकल टूरिज्म कहा जाता है. देश की बड़ी बड़ी ट्रैवल एजेंसियां भारत के ग्राहकों को ये सुविधा उपलब्ध करवा रही है. इसी कड़ी में देश की टॉप ट्रैवल एजेंसियों में से एक ईजमायट्रिप (EaseMyTrip) ने भी ये अनूठा प्रयोग करने की योजना बनायी है. ट्रैवल एजेंसी ईजमाईट्रिप डॉट कॉम ने फ्लेज होम हेल्थकेयर में 49 प्रतिशत और रोलिंस इंटरनेशनल में 30 प्रतिशत हिस्सेदारी पर अधिग्रहण करने की घोषणा की है. साथ ही कंपनी ने मेडिकल टूरिज्म की सुविधा शुरू करके एक स्ट्रैटिजिकल पहल भी की है.

कंपनी ने दी जानकारी

कंपनी ने बताया कि वह रॉलिन्स इंटरनेशनल में हिस्सेदारी के लिए वह इक्विटी शेयर स्वैप के जरिए भुगतान करेगी, यानी कंपनी अपने फुली पेड-अप इक्विटी शेयर जारी करेगी, वहीं Pflege Home में उसने 20 करोड़ रुपये में कुछ शेयर खरीदे और बाकी 10 करोड़ रुपये में नए शेयरों को सब्सक्राइब किया है. यह डील भी इक्विटी शेयर स्वैप के आधार पर हुई है. EaseMy Trip ने मेडिकल टूरिज्म के क्षेत्र में कदम रखने के साथ ही अपने कारोबार के विस्तार की दिशा में बड़ी रणनीतिक पहल की है. इसी महीने की शुरुआत में कंपनी ने इलेक्ट्रिक बसों के निर्माण के लिए एक सहायक कंपनी बनाने की योजना का भी ऐलान किया था, जिसे अभी मंत्रालय से मंजूरी मिलना बाकी है.

ये अधिग्रहण आवश्यक

कंपनी के को-फाउंडर प्रशांत पिट्टी ने पिछले महीने बताया था कि ईजी ट्रिप प्लानर्स अब अपने प्रॉफिट ग्रोथ को प्राथमिकता दे रही है. इसके चलते कंपनी अब गैर-एयर ट्रैवल सेवाओं और अंतरराष्ट्रीय बाजारों में विस्तार पर फोकस कर रही है.
हालिया जून तिमाही में कंपनी का रेवेन्यू 23.1% बढ़कर 152.6 करोड़ रुपये रहा, जो इसके पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में 124 करोड़ रुपये था. वहीं इसका शुद्ध मुनाफा इस दौरान 30.9% बढ़कर 33.9 करोड़ रुपये रहा. कंपनी के ऑपरेटिंग प्रॉफिट (EBITDA) में 34.9% की बढ़ोतरी हुई और यह 34.7 करोड़ रुपये से बढ़कर 46.8 करोड़ रुपये हो गया. EBITDA मार्जिन भी 28% से बढ़कर 30.7% हो गया.

चिकित्सकीय पर्यटन में अभूतपूर्व वृद्धि

कंपनी ने यह कदम ऐसे समय में उठाया है जब भारत और वैश्विक स्तर पर चिकित्सकीय पर्यटन में अभूतपूर्व वृद्धि देखी जा रही है. चिकित्सकीय पर्यटन उद्योग अभी 7.69 अरब डॉलर का है और 2029 तक इसके 14.31 अरब डॉलर तक पहुंचने की उम्मीद है. चिकित्सकीय पर्यटन से तात्पर्य लोगों के उच्च गुणवत्ता वाली स्वास्थ्य सेवा हासिल करने के लिए अपने देश से बाहर किसी अन्य देश की यात्रा करने से है.

आपको बता दें कि टूरिज्म सेक्टर में मेडिकल टूरिज्म का प्रचलन दिनों दिन बढ़ता जा रहा है. आज की सभी बड़ी ट्रैवल कंपनियां चिकित्सा उपचार के लिए ये सुविधा देने की शुरूआत कर चुकी है. मेडिकल टूरिज्म में आप चिकित्सा के लिए आराम से विदेश यात्रा कर सकते है. विदेशों में आधुनिक तकनीकों के द्वारा उपचार होने के कारण लोग विदेश यात्रा करने से भी नहीं कतराते है.
 

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

अडानी समूह पर शॉर्ट-सेलिंग हमले की फुसफुसाहट

राजीव जैन के GQG ने ITC में अपनी हिस्सेदारी बेच दी. डीलिंग रूम में चर्चा है कि कुछ ऑफशोर खिलाड़ियों को इसका पहले से अंदाजा था और उन्होंने पहले ही फंड की प्रमुख होल्डिंग्स में शॉर्ट पोजीशन बना ली थी. एलन मस्क की X पोस्ट ने रिलायंस इंडस्ट्रीज में बिकवाली को और बढ़ा दिया.

11 hours ago

2037-38 की जरूरत की 84% हुई कोल्ड स्टोरेज क्षमता, पैक-हाउस और रीफर वाहनों की भारी कमी: रिपोर्ट

रिपोर्ट में प्रमुख बागवानी उत्पादन केंद्रों के आसपास बहु-वस्तु और अलग-अलग तापमान पर काम करने वाली सुविधाएं विकसित करने की जरूरत बताई गई है. इसके साथ भरोसेमंद रेफ्रिजरेटेड परिवहन नेटवर्क को मजबूत करने पर भी जोर दिया गया है.

14 hours ago

डीजल एक्सपोर्ट एक साल के टॉप पर, सितंबर में भारत से रोजाना 6.2 लाख बैरल का निर्यात; यूरोप सबसे बड़ा बाजार

सितंबर में डीजल निर्यात में आई तेजी ऐसे समय में हुई है जब यूरोप और अमेरिका समेत कई बाजारों में डीजल की कीमतें ऊंचे स्तर पर हैं.

16 hours ago

पेटीएम पेमेंट्स बैंक पर RBI का एक्शन, शेड्यूल बैंकों की सूची से बाहर किया; पहले रद्द हो चुका है लाइसेंस

बैंक का लाइसेंस इसी साल अप्रैल में नियमों का पालन नहीं करने के चलते रद्द किया गया था. इससे पहले आरबीआई ने बैंक के खिलाफ कई कारोबारी पाबंदियां भी लगाई थीं.

17 hours ago

शारजाह में 3 अरब डॉलर निवेश करेंगी भारतीय कंपनियां, खाड़ी बाजारों के लिए खोरफक्कन पोर्ट बनेगा नया गेटवे

*हॉर्मुज जलडमरूमध्य में बढ़ते समुद्री तनाव के बीच शारजाह भारतीय कंपनियों को निवेश का बड़ा अवसर दे रहा है. अमीरात को 2026 और 2027 के दौरान भारत से कुल 3 अरब डॉलर निवेश मिलने की उम्मीद है.

17 hours ago


बड़ी खबरें

भारतीय दीवार पर किसका होगा कब्जा?

जैसे-जैसे बिरला ओपस, जेएसडब्ल्यू ड्यूलक्स और पिडिलाइट की हैशा स्थापित दिग्गजों को चुनौती दे रही हैं, त्योहारी सीजन यह दिखाएगा कि क्या वितरण क्षमता, डीलर अर्थशास्त्र और पेंटर का प्रभाव लंबे समय से चली आ रही उपभोक्ता आदतों को बदल सकता है.

13 hours ago

अडानी समूह पर शॉर्ट-सेलिंग हमले की फुसफुसाहट

राजीव जैन के GQG ने ITC में अपनी हिस्सेदारी बेच दी. डीलिंग रूम में चर्चा है कि कुछ ऑफशोर खिलाड़ियों को इसका पहले से अंदाजा था और उन्होंने पहले ही फंड की प्रमुख होल्डिंग्स में शॉर्ट पोजीशन बना ली थी. एलन मस्क की X पोस्ट ने रिलायंस इंडस्ट्रीज में बिकवाली को और बढ़ा दिया.

11 hours ago

विसर्जित भारत

2047 तक विकसित, दिवाली 2026 तक विसर्जित

13 hours ago

2037-38 की जरूरत की 84% हुई कोल्ड स्टोरेज क्षमता, पैक-हाउस और रीफर वाहनों की भारी कमी: रिपोर्ट

रिपोर्ट में प्रमुख बागवानी उत्पादन केंद्रों के आसपास बहु-वस्तु और अलग-अलग तापमान पर काम करने वाली सुविधाएं विकसित करने की जरूरत बताई गई है. इसके साथ भरोसेमंद रेफ्रिजरेटेड परिवहन नेटवर्क को मजबूत करने पर भी जोर दिया गया है.

14 hours ago

डीजल एक्सपोर्ट एक साल के टॉप पर, सितंबर में भारत से रोजाना 6.2 लाख बैरल का निर्यात; यूरोप सबसे बड़ा बाजार

सितंबर में डीजल निर्यात में आई तेजी ऐसे समय में हुई है जब यूरोप और अमेरिका समेत कई बाजारों में डीजल की कीमतें ऊंचे स्तर पर हैं.

16 hours ago