✕

होम / बिजनेस / नवरात्र में 'माता रानी' मेहरबान, सिर्फ 10 दिन में होगा ₹50 हजार करोड़ से ज्यादा का व्यापार

नवरात्र में 'माता रानी' मेहरबान, सिर्फ 10 दिन में होगा ₹50 हजार करोड़ से ज्यादा का व्यापार

देश भर में उत्सव सीजन के दौरान बाजारों में रौनक बढ़ने की उम्मीद है, जिससे व्यापारियों को काफी फायदा होगा. दिल्ली में ही लगभग 5 हजार करोड़ रुपये का व्यापार होने की उम्मीद है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

नवरात्रि, रामलीला, गरबा और डांडिया जैसे उत्सव ,जो हर वर्ष देश भर में दस दिन तक मनाए जाते हैं , के चलते इस बार देशभर में व्यापारिक गतिविधियों को बड़ा बढ़ावा मिलना दिखाई दे रहा है. कनफेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) के एक अनुमान के मुताबिक अगले दस दिनों में देश भर में लगभग 50 हज़ार करोड़ रुपये से ज्यादा का व्यापार मिलने की संभावना है. अकेले दिल्ली में ही लगभग 8 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा का कारोबार होगा. इन उत्सवों के दौरान बाजारों में रौनक बढ़ने की उम्मीद है, जिससे व्यापारियों को काफी फायदा होगा.

उपभोक्ताओं का चीनी उत्पादों से हुआ मोहभंग

कैट के राष्ट्रीय महामंत्री और चांदनी चौक से सांसद प्रवीन खंडेलवाल ने कहा कि त्यौहारों में खरीदी की विशेष बात यह है कि बिक्री किया जाने वाले ज्यादातर भारतीय उत्पाद ही होंगे. अब लोगों का चीन से बने सामानों से मोहभंग हो चुका है. प्रधानमंत्री मोदी की पहल पर वोकल फॉर लोकल' और 'आत्मनिर्भर भारत ' अभियान ने देश भर में भारतीय सामानों की गुणवत्ता को बढ़ाया है और अब भारत में बने सामान किसी भी विदेशी सामान से बेहतर हैं और यही कारण है कि उपभोक्ता का रुझान अब भारतीय वस्तुओं की खरीदी पर ही है. 

देश भर में नवरात्रि, रामलीला, गरबा और डांडिया जैसे 1 लाख से ज्यादा छोटे-बड़े कार्यक्रम आयोजित होते हैं. इन उत्सवों के ज़रिए लाखों लोगों को रोज़गार मिलता है. नवरात्रि के समापन पर विजयदशमी, दुर्गा विसर्जन, करवा चौथ, धनतेरस, दीपावली, भाई दूज, छठ पूजा और तुलसी विवाह तक ये त्योहार इस साल चलेंगे. प्रवीण खंडेलवाल ने यह भी बताया कि अकेले दिल्ली में छोटी बड़ी लगभग एक हजार से ज्यादा रामलीलाएं आयोजित की जाती हैं, वहीं सैकड़ों दुर्गा पूजा के पंडाल लगते हैं. मूल रूप से गुजरात में होने वाले डांडिया और गरबा के कार्यक्रम बड़े पैमाने पर अब दिल्ली सहित देश भर में आयोजित होते हैं और करोड़ों लोग त्यौहारों की ख़ुशियाँ मनाते हैं. 

लाखों को मिलता है रोजगार

कैट के अनुसार, नवरात्रि में देशभर में भक्ति संगीत कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं और इन उत्सवों के जरिए लाखों लोगों को रोजगार मिलता है. नवरात्रि के समापन पर विजयदशमी, दुर्गा विसर्जन, करवा चौथ, धनतेरस, दीपावली, भाई दूज, छठ पूजा एवं तुलसी विवाह पर जाकर त्‍योहारों की यह शृंखला समाप्त होगी. अकेले दिल्ली में ही छोटी-बड़ी लगभग एक हजार से अधिक रामलीलाएं आयोजित की जाती हैं. सैकड़ों दुर्गा पूजा के पंडाल भी लगते हैं.

कपड़ों की भी जमकर बिक्री

खंडेलवाल ने बताया कि इस त्‍योहारों के सीजन में कपड़े एवं परिधान खासकर पारंपरिक परिधान जैसे साड़ी, लहंगा, और कुर्ते की मांग काफी बढ़ती है. पूजा और धार्मिक आयोजनों के लिए लोग नए कपड़े खरीदते हैं, जिससे इस श्रेणी में व्यापार में उछाल देखने को मिलता है. बड़े पैमाने पर पूजा सामग्री की माँग भी होती है. पूजन के लिए आवश्यक वस्तुएं जैसे फल, फूल, नारियल, चुनरी, दीपक, अगरबत्ती और अन्य पूजन सामग्रियों की भारी मांग रहती है.

मिठाइयों की बंपर बिक्री

खाद्य एवं मिठाई जैसी चीजों की वस्‍तुएं भी खूब बिकती हैं. हलवा, लड्डू, बर्फी और अन्य मिठाइयों की खपत इस दौरान बढ़ जाती है. बड़ी मात्रा में फलों और फूलों की भी माँग रहती है. त्योहारों में घर और पूजा पंडालों को सजाने के लिए साज-सज्जा के सामान, जैसे दीयों, बंदनवार, रंगोली सामग्री और लाइटिंग की मांग बढ़ जाती है. नवरात्रि और रामलीला उत्सव न केवल धार्मिक और सांस्कृतिक दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण हैं, बल्कि व्यापारिक दृष्टिकोण से भी अत्यंत लाभकारी होते हैं. इन दिनों पंडाल बनाने के लिए टेंट हाउस, सजावटी कंपनियां आदि को काफी व्यापार मिलता है.
 

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

फेस्टिव सीजन से पहले अमेजन देशभर में खोलेगा 50 नए आश्रय केंद्र, 2026 के अंत तक 250 का लक्ष्य

त्योहारी सीजन से पहले डिलीवरी नेटवर्क से जुड़े ड्राइवरों के लिए सुविधाओं का विस्तार, बेंगलुरु में दो मोबाइल आश्रय वैन शुरू; कंपनी ने 2026 में ऑपरेशंस नेटवर्क के सहयोगियों के लिए 2,800 करोड़ रुपये से अधिक निवेश की बात कही

19 hours ago

भारत का विदेशी मुद्रा भंडार सितंबर के रिकॉर्ड स्तर से 50 अरब डॉलर घटकर 734.6 अरब डॉलर

लगातार चौथे सप्ताह घटा विदेशी मुद्रा भंडार, रुपये पर बढ़ते दबाव के बीच RBI का हस्तक्षेप जारी; कच्चे तेल की ऊंची कीमतों और विदेशी पूंजी निकासी ने बढ़ाई चिंता

19 hours ago

भारतीय कंपनियों के लिए श्रीलंका में कारोबार के नए अवसर, जनवरी 2027 में होगा बड़ा एक्सपो

पोर्ट, मैन्युफैक्चरिंग, पर्यटन से लेकर रिन्यूएबल एनर्जी और डिजिटल सर्विसेज तक कई क्षेत्रों में साझेदारी की संभावनाएं, श्रीलंका ने भारतीय कारोबारियों और निवेशकों को ‘श्रीलंका एक्सपो 2027’ में शामिल होने का न्योता दिया.

19 hours ago

RBI ने बढ़ाया रेपो रेट, महंगा होगा कर्ज; रियल एस्टेट से NBFC तक एक्सपर्ट्स ने बताया असर

RBI के 25 बेसिस पॉइंट की बढ़ोतरी के बाद इंडस्ट्री की मिली-जुली प्रतिक्रिया, विशेषज्ञों ने महंगे कर्ज के बीच मजबूत मांग और लंबी अवधि के ग्रोथ आउटलुक को बताया अहम

23 hours ago

पारंपरिक कारोबार से नए ग्रोथ इंजन तक, BW Businessworld के नए अंक में पार्थ जिंदल पर फोकस

नए अंक में अगली पीढ़ी के नेतृत्व, बदलते उपभोक्ता बाजार और कारोबार के विस्तार पर विशेष कवरेज; BW Future of Design Summit and Awards 2026 पर भी विशेष पैकेज

1 day ago


बड़ी खबरें

डीजल एक्सपोर्ट एक साल के टॉप पर, सितंबर में भारत से रोजाना 6.2 लाख बैरल का निर्यात; यूरोप सबसे बड़ा बाजार

सितंबर में डीजल निर्यात में आई तेजी ऐसे समय में हुई है जब यूरोप और अमेरिका समेत कई बाजारों में डीजल की कीमतें ऊंचे स्तर पर हैं.

58 minutes ago

पेटीएम पेमेंट्स बैंक पर RBI का एक्शन, शेड्यूल बैंकों की सूची से बाहर किया; पहले रद्द हो चुका है लाइसेंस

बैंक का लाइसेंस इसी साल अप्रैल में नियमों का पालन नहीं करने के चलते रद्द किया गया था. इससे पहले आरबीआई ने बैंक के खिलाफ कई कारोबारी पाबंदियां भी लगाई थीं.

1 hour ago

शारजाह में 3 अरब डॉलर निवेश करेंगी भारतीय कंपनियां, खाड़ी बाजारों के लिए खोरफक्कन पोर्ट बनेगा नया गेटवे

*हॉर्मुज जलडमरूमध्य में बढ़ते समुद्री तनाव के बीच शारजाह भारतीय कंपनियों को निवेश का बड़ा अवसर दे रहा है. अमीरात को 2026 और 2027 के दौरान भारत से कुल 3 अरब डॉलर निवेश मिलने की उम्मीद है.

1 hour ago

UPI पर MDR की तारीख बढ़ी आगे, अब 1 जनवरी 2027 से लागू होने की संभावना; छोटे कारोबारियों को छूट संभव

बैठक में 40 लाख रुपये तक सालाना कारोबार वाले व्यवसायों को MDR से छूट देने के प्रस्ताव पर भी चर्चा हुई. इसका उद्देश्य छोटे दुकानदारों और कारोबारियों पर डिजिटल भुगतान की लागत का बोझ कम रखना है.

3 hours ago

HD Fire Protect IPO का प्राइस बैंड ₹258-271 तय, 13 अक्टूबर को खुलेगा ₹712 करोड़ का इश्यू

ऊपरी प्राइस बैंड ₹271 प्रति शेयर के हिसाब से HD Fire Protect का IPO करीब ₹712.13 करोड़ का होगा. यह पूरा इश्यू ऑफर फॉर सेल (OFS) है, जिसमें प्रमोटर शेयरधारक हरिश नरशी धरमशी और कुसुम धरमशी कुल 2.62 करोड़ शेयर बेचेंगे.

4 hours ago