होम / बिजनेस / इस आशंका से हुई नए साल की शुरुआत, क्या सूखने वाले हैं अधिकांश पेट्रोल पंप? 

इस आशंका से हुई नए साल की शुरुआत, क्या सूखने वाले हैं अधिकांश पेट्रोल पंप? 

एक नए कानून को लेकर ट्रक ड्राइवर नाराज हैं और उन्होंने ट्रकों के पहिये जाम कर दिए हैं. इस हड़ताल में फ्यूल टैंकरों के ड्राइवर भी शामिल हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

नए हिट एंड रन कानून के खिलाफ ट्रांसपोर्टर और ट्रक ड्राइवरों की हड़ताल जारी है. इसका मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) और छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) में काफी असर देखने को मिल रहा है. मध्य प्रदेश के इंदौर में कई रूट्स पर बस नहीं चलने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा. वहीं, हड़ताल की वजह से ऑयल टैंकरों की सप्लाई नहीं हो पा रही है, ऐसे में पेट्रोल-डीजल की किल्लत की आशंका भी बनी हुई है. पेट्रोल संचालकों का कहना है कि यदि जल्द आपूर्ति नहीं हुई, तो पेट्रोल-डीजल का स्टॉक खत्म हो जाएगा.     

ज्यादा नहीं कर पाए स्टॉक
ट्रक ड्राइवरों की यह हड़ताल तीन दिवसीय है, यानी 3 जनवरी को इसका आखिरी दिन होगा. हड़ताल की सूचना के बाद बड़े डीलर्स और पेट्रोल पंप मालिकों ने कुछ दिनों का सरप्लस स्टॉक रख लिया, लेकिन क्रेडिट और स्टोरेज लिमिटेशन की वजह से छोटे डीलर ऐसा नहीं कर पाए. इसकी वजह से पेट्रोल-डीजल की सप्लाई प्रभावित हो सकती है. केवल मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ ही नहीं, महाराष्ट्र सहित दूसरे राज्यों में भी अधिकांश पेट्रोल पंप सूख सकते हैं. क्योंकि इस हड़ताल में फ्यूल टैंकरों के ड्राइवर भी शामिल हैं.

ये भी पढ़ें - एशिया की सबसे बड़ी बस्ती Dharavi का रूप कैसे संवारेगा Adani Group? सामने आया ये प्लान

महंगाई भड़कने की आशंका
माना जा रहा है कि इस तीन दिनों की हड़ताल के चलते दैनिक उपयोग की सामग्री पर भी असर देखने को मिलेगा. फल-सब्जियों की महंगाई भी बढ़ सकती है. वैसे, तो यह हड़ताल 3 जनवरी को खत्म हो जाएगी, लेकिन ट्रक ड्राइवरों के फिर से चक्का जाम करने की आशंका बने रहेगी. दरअसल, ऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस (AIMTC) की बैठक 10 जनवरी को होनी है, जिसमें फैसला लिया जाएगा कि अगर सरकार उसकी मांग नहीं मानती, तो क्या करना है. एक्सपर्ट्स मानते हैं कि यदि हड़ताल दोबारा होती है, तो उसका काफी नकारात्मक असर होगा.  

इसलिए हो रही हड़ताल 
अब यह भी जान लेते हैं कि आखिर ट्रक ड्राइवर हड़ताल क्यों कर रहे हैं? ट्रांसपोर्टर और ट्रक ड्राइवर देश में लागू हुए नए हिट एंड रन कानून के खिलाफ हैं और अपना विरोध जताने के लिए उन्होंने ट्रकों के पहिये जाम कर दिये हैं. भारतीय न्याय संहिता 2023 में हुए संशोधन के बाद हिट एंड रन के मामलों में दोषी ड्राइवर पर 7 लाख रुपए तक का जुर्माना और 10 साल तक कैद का प्रावधान है. ड्राइवरों की मांग है कि सरकार इस कानून को वापस ले. नए कानून के तहत दुर्घटना होने पर यदि ड्राइवर घायल को हॉस्पिटल पहुंचाने के बजाय भाग जाता है, तो उसे 10 साल की सजा हो सकती है और जुर्माने का भुगतान भी करना होगा. ड्राइवरों का कहना है कि हादसे के बाद कई बार भीड़ सजा देने पर उतारू हो जाती है, ऐसे में भागकर जान बचाने के अलावा कोई विकल्प नहीं रह जाता. लिहाजा, इस पर सजा का प्रावधान और जुर्माना लगाना पूरी तरह गलत है.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

विज्ञापन और मार्केटिंग जगत के दिग्गज जिष्णु सेन का निधन

जिष्णु सेन को उन चुनिंदा मार्केटिंग नेताओं में गिना जाता था जिन्होंने पारंपरिक ब्रांड निर्माण और आधुनिक डिजिटल मार्केटिंग, रिटेल तथा कंज्यूमर-टेक ग्रोथ के बीच सफल संतुलन स्थापित किया. उनका निधन भारतीय विज्ञापन और मार्केटिंग उद्योग के लिए एक बड़ी क्षति माना जा रहा है.

1 hour ago

भारत-इजरायल निवेश समझौता (BIA) हुआ लागू. दोनों देशों के बीच निवेश को मिलेगा नया बढ़ावा

यह समझौता दोनों देशों के बीच आर्थिक संबंधों को मजबूत करने और सीमा-पार निवेश को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है.

1 day ago

RBI का बैंक ऑफ बड़ौदा पर बड़ा एक्शन, अधिक ब्याज वसूलने पर लगा 63.60 लाख रुपये का जुर्माना

केंद्रीय बैंक ने पाया कि बैंक ने कुछ लोन खातों में निर्धारित दर से अधिक ब्याज वसूला और KYC से जुड़े नियमों का भी पालन नहीं किया.

1 day ago

DAC ने 52,000 करोड़ रुपये के रक्षा खरीद प्रस्तावों को दी मंजूरी, सेना की मारक क्षमता होगी और मजबूत

रक्षा मंत्रालय ने कहा कि इन सभी प्रस्तावों का उद्देश्य सशस्त्र बलों की युद्धक क्षमता को मजबूत करना है. साथ ही, इससे देश में विकसित हो रही अत्याधुनिक स्वदेशी रक्षा तकनीकों के विकास, उत्पादन और सैन्य सेवाओं में शामिल किए जाने को भी प्रोत्साहन मिलेगा.

1 day ago

स्टील इंपोर्ट विवादों के समाधान की पहल, मंत्रालय ने 9 जुलाई को बुलाई ओपन हाउस बैठक

इस बैठक में स्टील आयात से जुड़े विभिन्न नियामकीय और प्रक्रियागत मुद्दों पर चर्चा की जाएगी.

1 day ago

बड़ी खबरें

भारत-इजरायल निवेश समझौता (BIA) हुआ लागू. दोनों देशों के बीच निवेश को मिलेगा नया बढ़ावा

यह समझौता दोनों देशों के बीच आर्थिक संबंधों को मजबूत करने और सीमा-पार निवेश को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है.

1 day ago

विज्ञापन और मार्केटिंग जगत के दिग्गज जिष्णु सेन का निधन

जिष्णु सेन को उन चुनिंदा मार्केटिंग नेताओं में गिना जाता था जिन्होंने पारंपरिक ब्रांड निर्माण और आधुनिक डिजिटल मार्केटिंग, रिटेल तथा कंज्यूमर-टेक ग्रोथ के बीच सफल संतुलन स्थापित किया. उनका निधन भारतीय विज्ञापन और मार्केटिंग उद्योग के लिए एक बड़ी क्षति माना जा रहा है.

1 hour ago

FTA, मैन्युफैक्चरिंग और डंपिंग पर फोकस, FY27 में निर्यात को मिलेगी नई रफ्तार: गोयल

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने भरोसा जताया है कि वस्तु निर्यात में 16-17 फीसदी और सेवा निर्यात में 10-11 फीसदी की वृद्धि हो सकती है.