होम / बिजनेस / मंदी को लेकर आई डराने वाली खबर, इस साल के अंत तक हो सकती है शुरुआत!

मंदी को लेकर आई डराने वाली खबर, इस साल के अंत तक हो सकती है शुरुआत!

मंदी का खतरा बढ़ गया है. माना जा रहा है कि इस साल के अंत तक अमेरिकी अर्थव्यवस्था मंदी की चपेट में आ सकती है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

अमेरिका एक बार फिर से मंदी के मुहाने पर खड़ा है. फेडरल रिजर्व पॉलिसी मीटिंग के मिनट्स में चेतावनी दी गई है कि मौजूदा बैंकिंग संकट के चलते इस साल के अंत तक अमेरिकी अर्थव्यवस्था मंदी की चपेट में आ सकती है. फेडरल ओपन मार्केट कमेटी की बैठक के ब्योरे के अनुसार, अमेरिकी केंद्रीय बैंक के कई नीति निर्माताओं ने पिछले महीने दो क्षेत्रीय बैंकों की विफलता के बाद बढ़ती ब्याज दरों को रोकने की बात कही और फेड स्टाफ द्वारा भविष्यवाणी की गई कि बैंकिंग क्षेत्र का संकट अर्थव्यवस्था को मंदी की तरफ ले जाएगा. 

रिकवरी की भी संभावना जताई
अमेरिकी केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व के स्टाफ का मानना है कि इस साल के अंत तक मंदी की शुरुआत हो जाएगी. हालांकि, इसके 2024-2025 में रिकवरी की भी संभावना है. मंदी की परिभाषा की बात करें, तो इसका मतलब आर्थिक गतिविधि में एक महत्वपूर्ण गिरावट है, जो पूरी अर्थव्यवस्था को अपनी चपेट में ले लेती है और कुछ महीनों से अधिक समय तक चलती है. हालांकि, 10 मार्च को सिलिकॉन वैली बैंक और 12 मार्च को सिग्नेचर बैंक के डूबने के बावजूद फेड ने नीतिगत ब्याज दरों में इजाफे की गाड़ी पर ब्रेक नहीं लगाए और मंदी की आशंकाओं के बीच नीति निर्माताओं ने एक और दर वृद्धि पर सहमति व्यक्त की.

Fitch ने भी कही थी ये बात
यहां तक कि वो नीति-निर्माता जिन्होंने दर वृद्धि पर रोक की मांग की थी, अंत में फेड के नीतिगत दरों में इजाफे के पक्ष में खड़े आए. इस बीच, अमेरिकी मुद्रास्फीति की दर फेड के 2% के लक्ष्य से काफी ऊपर बनी हुई है. बता दें कि पिछले साल रेटिंग एजेंसी फिच रेटिंग्स (Fitch Ratings) ने भी आशंका जताई था कि अमेरिकी अर्थव्यवस्था मंदी की तरफ बढ़ रही है. उसने कहा था कि चरम पर पहुंची महंगाई और इसे काबू में करने के लिए अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा लगातार बढ़ाई जा रहीं ब्याज दरों के चलते देश मंदी की तरफ बढ़ रहा है. Fitch Ratings ने रिपोर्ट में कहा था कि दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था अमेरिका में मंदी का जोखिम 1990 के पैटर्न की तरह दिखाई दे रहा है.   

इस तरह हुई शुरुआत
ग्लोबल बैंकिंग संकट की शुरुआत अमेरिका के सिलिकॉन वैली बैंक के डूबने से हुई थी. इसके बाद यूएस से सिग्नेचर बैंक को लेकर बुरी खबर आई और फिर यूरोप के क्रेडिट सुइस (Credit Suiss) की खबर ने पूरी दुनिया को हिला दिया. आर्थिक संकट के भंवर में फंस हुए क्रेडिट सुइस बैंक को उसका प्रतिद्वंदी UBS टेकओवर कर रहा है. इस विलय के पूरा होने के बाद बड़े पैमाने पर क्रेडिट सुइस के कर्मचारियों की नौकरी जा सकती है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, UBS ने क्रेडिट सुइस के स्टाफ को कम करने की योजना बनाई है और इसके तहत कम से कम 20 से 30 कर्मचारियों की नौकरी जा सकती है. भारत में क्रेडिट सुइस के कई कर्मचारी हैं. 
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

ग्रीन एनर्जी में भारत की बड़ी छलांग, पहली छमाही में 25% बढ़ी नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता

केंद्रीय नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री प्रल्हाद जोशी ने एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए बताया कि इस उपलब्धि में सबसे बड़ा योगदान सौर ऊर्जा क्षेत्र का रहा.

19 hours ago

Skyroot का 'विक्रम-1' ऑर्बिट में पहुंचा, ISRO के साथ अब निजी कंपनियां भी भरेंगी अंतरिक्ष की उड़ान

विक्रम-1 की सफल लॉन्चिंग भारत के निजी अंतरिक्ष क्षेत्र के लिए मील का पत्थर मानी जा रही है. अब तक देश में सैटेलाइट लॉन्चिंग की जिम्मेदारी मुख्य रूप से ISRO निभाता था, लेकिन निजी कंपनियों की सक्रिय भागीदारी से इस क्षेत्र में प्रतिस्पर्धा और क्षमता दोनों बढ़ेंगी.

19 hours ago

अमेरिका-ईरान संघर्ष तेज, होर्मुज जलडमरूमध्य पर बढ़ा खतरा; कच्चे तेल की कीमतों में उछाल की आशंका

अमेरिका और ईरान के बीच सैन्य टकराव लगातार बढ़ता जा रहा है. इस घटनाक्रम ने वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति की सुरक्षा को लेकर नई चिंताएं पैदा कर दी हैं.

21 hours ago

ऑटो सेक्टर में नई रफ्तार: पहली छमाही में यात्री वाहनों की थोक बिक्री रिकॉर्ड स्तर पर, 4 लाख यूनिट के पार आंकड़ा

ऑटो उद्योग का मानना है कि SUV और यूटिलिटी व्हीकल की बढ़ती मांग, बेहतर मॉडल लॉन्च और ग्राहकों की बदलती प्राथमिकताओं के चलते यात्री वाहन बाजार में आगे भी तेजी बनी रह सकती है.

22 hours ago

निवेश के लिहाज से गुजरात नंबर-1, महाराष्ट्र और तमिलनाडु दूसरे-तीसरे स्थान पर: नीति आयोग

नीति आयोग का कहना है कि राज्यों में निवेश के लिए बेहतर माहौल तैयार होने से घरेलू और विदेशी निवेश में बढ़ोतरी होगी. इससे औद्योगिकीकरण को गति मिलेगी, नवाचार को बढ़ावा मिलेगा और रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे.

1 day ago

बड़ी खबरें

Skyroot का 'विक्रम-1' ऑर्बिट में पहुंचा, ISRO के साथ अब निजी कंपनियां भी भरेंगी अंतरिक्ष की उड़ान

विक्रम-1 की सफल लॉन्चिंग भारत के निजी अंतरिक्ष क्षेत्र के लिए मील का पत्थर मानी जा रही है. अब तक देश में सैटेलाइट लॉन्चिंग की जिम्मेदारी मुख्य रूप से ISRO निभाता था, लेकिन निजी कंपनियों की सक्रिय भागीदारी से इस क्षेत्र में प्रतिस्पर्धा और क्षमता दोनों बढ़ेंगी.

19 hours ago

ग्रीन एनर्जी में भारत की बड़ी छलांग, पहली छमाही में 25% बढ़ी नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता

केंद्रीय नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री प्रल्हाद जोशी ने एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए बताया कि इस उपलब्धि में सबसे बड़ा योगदान सौर ऊर्जा क्षेत्र का रहा.

19 hours ago

अमेरिका-ईरान संघर्ष तेज, होर्मुज जलडमरूमध्य पर बढ़ा खतरा; कच्चे तेल की कीमतों में उछाल की आशंका

अमेरिका और ईरान के बीच सैन्य टकराव लगातार बढ़ता जा रहा है. इस घटनाक्रम ने वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति की सुरक्षा को लेकर नई चिंताएं पैदा कर दी हैं.

21 hours ago

अब म्यूचुअल फंड से हर महीने पैसा निकालना होगा आसान, SEBI ने डीमैट निवेशकों को दी बड़ी सुविधा

इस कदम से निवेशकों को अपने निवेश को मैनेज करना आसान होगा और वे तय समय पर पैसे निकालने या एक स्कीम से दूसरी स्कीम में ट्रांसफर करने की सुविधा हासिल कर सकेंगे.