होम / बिजनेस / DSP म्यूचुअल फंड ने लॉन्च किया ये नया फंड, इस तारीख को होगा क्‍लोज 

DSP म्यूचुअल फंड ने लॉन्च किया ये नया फंड, इस तारीख को होगा क्‍लोज 

डीएसपी निफ्टी आईटी ईटीएफ के लिए नया फंड ऑफर 21 जून, 2023 से सब्सक्रिप्शन के लिए ओपन हो गया है और ये 3 जुलाई, 2023 को क्लोज होगा.   

ललित नारायण कांडपाल 3 years ago

DSP म्यूचुअल फंड ने अपने नए फंड को लॉन्‍च कर दिया है. DSP निफ्टी आईटी ईटीएफ नाम के इस फंड को कंपनी ने बुधवार को लॉन्च कर दिया. यह एक ओपन-एंडेड एक्सचेंज ट्रेडेड फंड (ईटीएफ) होगा जो निफ्टी आईटी इंडेक्स को ट्रैक करेगा. यह ईटीएफ निवेशकों को लंबी अवधि में भारत की आईटी कंपनियों के अच्छे प्रदर्शन से फायदा कमाने का मौका देता है. पिछले कुछ साल से भारतीय आईटी सेक्टर में अन्य सेक्टरों के मुकाबले लगातार वृद्धि देखने को मिल रही है और भारत की जीडीपी में इसका शेयर भी बढ़ा है. पिछले कुछ वर्षों में अपनी वैश्विक प्रतिद्वंद्वियों के मुकाबले भारतीय आईटी कंपनियों ने उल्लेखनीय ग्रोथ हासिल की है जिससे इसकी बाजार हिस्सेदारी बढ़ी है. भारतीय आईटी कंपनियों के कमाई के आंकड़ों में कम उतार-चढ़ाव देखने को मिलता है और इससे अर्निंग को लेकर कोई ज्यादा ताज्जुब वाली बात सामने नहीं आती है. इसके परिणामस्वरूप निवेशकों को अधिक अर्निंग मल्टीपल के रूप में ज्यादा फायदा होता है. 

आईटी सेक्‍टर का मुनाफा ग्‍लोबल मार्केट से जुड़ा है
आईटी सेक्टर का राजस्व ग्‍लोबल मार्केट से भी जुड़ा हुआ होता है. इससे घरेलू जोखिम से इतर इक्विटी पोर्टफोलियो में विविधता आती है. भारतीय आईटी सेक्टर ने ग्लोबल प्रतिस्पर्धियों के मुकाबले उच्च रिटर्न टू इक्विटी (आरओई) और अधिक रिटर्न ऑन एसेट्स (RoAs) के साथ बेहतर वित्तीय मजबूती का परिचय दिया है और साथ ही साथ कम प्राइस टू अर्निंग रेशियो और प्राइस टू बुक रेशियो जैसे वैल्यूएशन से जुड़े मानदंडों के आधार पर ज्यादा आकर्षक भी नजर आते हैं. निफ्टी आईटी इंडेक्स पिछले डेढ़ साल से निफ्टी 50 की तुलना में कमजोर प्रदर्शन कर रहे हैं और इस वजह से ऐतिहासिक रूप से पिछले बाजार सर्किल में इसके प्रदर्शन बड़ा बदलाव देखने को मिला है. निफ्टी 50 में आईटी सेक्टर का वेटेज भी घटकर इसकी लंबी अवधि के औसत की तुलना में नीचे आ गया है.  

 निफ्टी आईटी इंडेक्स ने किया है बेहतर प्रदर्शन 
निफ्टी आईटी इंडेक्स ने 1 साल, 3 साल, 5 साल और 10 साल की अवधि में रोलिंग रिटर्न बेसिस पर निफ्टी 50 की तुलना में बेहतर प्रदर्शन किया है. हालांकि, निवेशकों को इस बात को दिमाग में रखना चाहिए कि इस इंडेक्स में सेक्टर और स्टॉक लेवल कंसन्ट्रेशन से जुड़े जोखिम शामिल हैं और फंड में डाइवर्सिफाइड इक्विटी फंड की तुलना में ज्यादा उतार-चढ़ाव या फिर गिरावट देखने को मिल सकती है. थोड़े समय में यह फंड डाइवर्सिफाइड इक्विटी फंड की तुलना में कमजोर परफॉर्म कर सकता है. 

क्‍या बोले DSP  फंड के प्रमुख 
इस मौके पर डीएसपी म्यूचुअल फंड के सीएफ, हेड- पैसिव इंवेस्टमेंट्स एंड प्रोडक्ट्स अनिल घेलानी ने कहा, भारतीय आईटी कंपनियां लंबी अवधि में निरंतर अच्छा प्रदर्शन करने वाली कंपनियों में शामिल रही हैं. वैश्विक प्रतिस्पर्धा और भारतीय कंपनियों को हासिल बढ़त, जो निकट भविष्य में बने रहने की उम्मीद है, के कारण यह संभव हो सका है. लंबी अवधि में ग्रोथ हासिल करने की ओर देखने वाले निवेशक निफ्टी आईटी इंडेक्स में निवेश के बारे में सोच सकते हैं जो पिछले कुछ समय में कमजोर प्रदर्शन की वजह से दिलचस्प स्थिति में है. हमारा मानना है कि वर्तमान स्तर पर वैल्यूएशन औसत मल्टीपल्स के करीब हैं और इस सेक्टर की कई कंपनियां वित्तीय रूप से ज्यादा बेहतर स्थिति में हैं और वैश्विक प्रतिद्वंद्वियों की तुलना में सस्ती हैं.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

तमिलनाडु बजट 2026: रूफटॉप सोलर लगाने पर ₹1 लाख तक की सब्सिडी, बिजली ढांचे को मजबूत करने पर बड़ा फोकस

सरकार का कहना है कि इन निवेशों से राज्य में बिजली आपूर्ति अधिक विश्वसनीय होगी, नवीकरणीय ऊर्जा का बेहतर एकीकरण होगा और भविष्य की बढ़ती बिजली मांग को पूरा करने में मदद मिलेगी.

14 hours ago

चार साल में सबसे धीमी रफ्तार से बढ़ा सर्विस सेक्टर, जुलाई में HSBC सर्विसेज PMI गिरकर 53.3 पर आया

सर्वे के अनुसार, ग्राहकों की मांग कमजोर पड़ने, नए पूछताछ (Enquiries) घटने और बाजार में बढ़ती प्रतिस्पर्धा के कारण सर्विस सेक्टर की कारोबारी गतिविधियों की रफ्तार में तेज गिरावट आई.

14 hours ago

जून तिमाही में एयरटेल की दमदार कमाई, मुनाफा ₹8,167 करोड़ पहुंचा, आय ने तोड़े अनुमान

कंपनी की कुल आय पहली बार 58,500 करोड़ रुपये के पार पहुंच गई, जो बाजार के अनुमान से बेहतर रही.

15 hours ago

संदीप बत्रा का ग्लोबल लीडरशिप मॉडल: कैसे HSBC के जरिए भारत की बढ़ती संपदा को दुनिया से जोड़ रहे हैं बैंकिंग दिग्गज

25 वर्षों से अधिक के बैंकिंग अनुभव, पांच देशों में नेतृत्व और भारत के वेल्थ मैनेजमेंट कारोबार को नई दिशा देने वाले HSBC इंडिया के मैनेजिंग डायरेक्टर एवं हेड ऑफ इंटरनेशनल वेल्थ एंड प्रीमियर बैंकिंग संदीप बत्रा का करियर वैश्विक अनुभव और ग्राहक-केंद्रित सोच का अनूठा उदाहरण है.

16 hours ago

RBI के फैसले पर विशेषज्ञ बोले- अर्थव्यवस्था मजबूत, रियल एस्टेट-इंफ्रा को मिलेगा सहारा

बाजार विशेषज्ञों का कहना है कि यह फैसला उम्मीद के अनुरूप है, जबकि रियल एस्टेट और इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर के प्रतिनिधियों ने इसे निवेश, मांग और विकास के लिहाज से सकारात्मक बताया है.

17 hours ago

बड़ी खबरें

चार साल में सबसे धीमी रफ्तार से बढ़ा सर्विस सेक्टर, जुलाई में HSBC सर्विसेज PMI गिरकर 53.3 पर आया

सर्वे के अनुसार, ग्राहकों की मांग कमजोर पड़ने, नए पूछताछ (Enquiries) घटने और बाजार में बढ़ती प्रतिस्पर्धा के कारण सर्विस सेक्टर की कारोबारी गतिविधियों की रफ्तार में तेज गिरावट आई.

14 hours ago

तमिलनाडु बजट 2026: रूफटॉप सोलर लगाने पर ₹1 लाख तक की सब्सिडी, बिजली ढांचे को मजबूत करने पर बड़ा फोकस

सरकार का कहना है कि इन निवेशों से राज्य में बिजली आपूर्ति अधिक विश्वसनीय होगी, नवीकरणीय ऊर्जा का बेहतर एकीकरण होगा और भविष्य की बढ़ती बिजली मांग को पूरा करने में मदद मिलेगी.

14 hours ago

RBI के फैसले पर विशेषज्ञ बोले- अर्थव्यवस्था मजबूत, रियल एस्टेट-इंफ्रा को मिलेगा सहारा

बाजार विशेषज्ञों का कहना है कि यह फैसला उम्मीद के अनुरूप है, जबकि रियल एस्टेट और इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर के प्रतिनिधियों ने इसे निवेश, मांग और विकास के लिहाज से सकारात्मक बताया है.

17 hours ago

जून तिमाही में एयरटेल की दमदार कमाई, मुनाफा ₹8,167 करोड़ पहुंचा, आय ने तोड़े अनुमान

कंपनी की कुल आय पहली बार 58,500 करोड़ रुपये के पार पहुंच गई, जो बाजार के अनुमान से बेहतर रही.

15 hours ago

हेल्थियम मेडटेक में बड़ा नेतृत्व बदलाव, गौरव गोयल बने CEO और MD

कंपनी ने बताया कि गौरव गोयल अब CEO और MD के रूप में कंपनी की कमान संभालेंगे, जबकि अनीश बाफना रणनीतिक नेतृत्व प्रदान करने के लिए नॉन-एग्जीक्यूटिव चेयरमैन की भूमिका में काम करेंगे.

16 hours ago