✕

होम / बिजनेस / DreamFolks ने 13.8% की सालाना बढ़त के साथ ₹12,919 मिलियन का रेवेन्यू दर्ज किया

DreamFolks ने 13.8% की सालाना बढ़त के साथ ₹12,919 मिलियन का रेवेन्यू दर्ज किया

ड्रीमफोक्स सर्विसेज लिमिटेड ने वित्त वर्ष 2024-25 को मज़बूत वृद्धि और रणनीतिक विस्तार के साथ सफलतापूर्वक पूरा किया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

भारत की अग्रणी ट्रैवल और लाइफस्टाइल सर्विस एग्रीगेटर कंपनी ड्रीमफोक्स सर्विसेज लिमिटेड (DreamFolks) ने वित्त वर्ष 2024-25 (FY25) और चौथी तिमाही (Q4) के लिए अपने वित्तीय और परिचालन प्रदर्शन की घोषणा की. कंपनी ने वित्त वर्ष के अंत तक ₹12,919 मिलियन का राजस्व अर्जित किया, जो सालाना आधार पर 13.8% की वृद्धि को दर्शाता है.

कंपनी की चेयरपर्सन और मैनेजिंग डायरेक्टर, लिबराथा कल्लाट ने कहा "FY25 हमारे लिए रणनीतिक पुनर्गठन का वर्ष रहा. जहां एक ओर उद्योग में संरचनात्मक बदलाव देखे गए, वहीं हमने चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों के बावजूद मजबूत प्रदर्शन किया. घरेलू हवाई यात्री संख्या और क्रेडिट कार्ड की संख्या में 7.5% से 8% तक की वृद्धि हुई, वहीं हमारा राजस्व उससे कहीं ज्यादा तेजी से बढ़ा."

प्रमुख वित्तीय आंकड़े (FY25 बनाम FY24):

विशेषताएं                  FY25 (₹ मिलियन)             FY24 (₹ मिलियन)
 
 राजस्व                     12,919                            11,350          
 सकल लाभ               1,501                              1,368           
 एडजस्टेड EBITDA   1,021                              1,032           
 कर पश्चात लाभ          651                                  686             

Q4 FY25 में कंपनी ने ₹3,142 मिलियन का राजस्व अर्जित किया, जो पिछली तिमाही ₹2,811 मिलियन से अधिक है.

FY25 की अन्य उपलब्धियां

1. कंपनी ने इस वित्त वर्ष में 6 नई प्रीमियम सेवाएं जोड़ी गईं, जिससे कुल सेवाएं 20 से अधिक हो गईं.
2. कंपनी ने एंटरप्राइज और बैंकिंग क्षेत्र में 30 से अधिक नए ग्राहक जुड़े.
3. कंपनी का EBITDA मार्जिन 7.5% और ग्रॉस मार्जिन 11.6% रहा, जो कंपनी की गाइडेंस के अनुसार रहा.

भविष्य की रणनीति
ड्रीमफोक्स आने वाले 5 वर्षों में अपने राजस्व को दोगुना करने और मुनाफे में वृद्धि करने की योजना पर काम कर रही है. नई रणनीति में लाउंज सेवाओं को मजबूत करते हुए अन्य लाइफस्टाइल सेवाओं को राजस्व का एक-तिहाई हिस्सा बनाने का लक्ष्य है (वर्तमान में यह केवल 7% है). इन सेवाओं में एक्सक्लूसिव सोशल क्लब में एंट्री, मॉल्स में कॉफी एक्सेस और नए एंटरप्राइज ग्राहक शामिल हैं.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

डिफेंस सेक्टर की Tonbo Imaging के IPO को सेबी की मंजूरी, OFS के जरिए बिकेंगे 1.81 करोड़ शेयर

कंपनी के IPO में 18,085,246 इक्विटी शेयर तक की बिक्री की जाएगी. प्रत्येक शेयर का फेस वैल्यू 2 रुपये है. OFS के तहत प्रमोटर शेयर बेचने वाले शेयरधारक, प्रमोटर ग्रुप का एक शेयरधारक और निवेशक शेयरधारक अपनी हिस्सेदारी बेचेंगे.

1 hour ago

UPI चार्ज पर सुप्रीम कोर्ट की तत्काल रोक से इनकार, केंद्र-NPCI से 4 हफ्ते में मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले का मतलब है कि फिलहाल 15 अक्टूबर से लागू होने वाली प्रस्तावित चार्ज व्यवस्था पर कोई अंतरिम रोक नहीं है. इस मामले में अदालत ने 2,000 रुपये से अधिक के चुनिंदा व्यापारी यूपीआई भुगतानों पर लगाए जाने वाले शुल्क की वैधता को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई की.

4 hours ago

पर्यटन के लिए राष्ट्रीय डिजिटल ढांचा शुरू, 2028 तक 23 हजार अनुभव और होमस्टे डिजिटल नेटवर्क से जुड़ेंगे

राष्ट्रीय डिजिटल पर्यटन ढांचा पर्यटन मंत्रालय और ONDC मिलकर विकसित कर रहे हैं. इसके जरिए अलग-अलग जगहों पर बिखरी पर्यटन सेवाओं को साझा डिजिटल बुनियादी ढांचे से जोड़ा जाएगा.

6 hours ago

तेलंगाना-आंध्र प्रदेश में बढ़ा MF निवेश, AUM 2.95 लाख करोड़ रुपये पहुंचा; 25% निवेशक महिलाएं

देश के कुल म्युचुअल फंड एसेट्स में तेलंगाना की हिस्सेदारी करीब 2.5 फीसदी रही. राज्य में कुल फोलियो की संख्या 82.24 लाख रही, जो देशभर के कुल म्युचुअल फंड फोलियो का करीब 2.9 फीसदी है.

6 hours ago

कंज्यूमर ड्यूरेबल्स बाजार में आएगी तेजी, 2030 तक ₹3.25 लाख करोड़ तक पहुंचने का अनुमान: रिपोर्ट

रिपोर्ट के अनुसार, भारत का कंज्यूमर ड्यूरेबल्स बाजार 2030 तक सालाना 8-10 फीसदी की दर से बढ़कर 30-35 अरब डॉलर तक पहुंच सकता है. रूम एयर कंडीशनर (RAC) इस वृद्धि में अहम भूमिका निभा सकता है.

9 hours ago


बड़ी खबरें

टैक्सपेयर्स को बड़ी राहत, CBDT ने बढ़ाई ITR और टैक्स ऑडिट की डेडलाइन

CBDT के फैसले के बाद असेसमेंट ईयर 2026-27 के लिए टैक्स ऑडिट रिपोर्ट दाखिल करने की अंतिम तारीख 30 सितंबर 2026 से बढ़ाकर 21 अक्टूबर 2026 कर दी गई है.

2 hours ago

UPI चार्ज पर सुप्रीम कोर्ट की तत्काल रोक से इनकार, केंद्र-NPCI से 4 हफ्ते में मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले का मतलब है कि फिलहाल 15 अक्टूबर से लागू होने वाली प्रस्तावित चार्ज व्यवस्था पर कोई अंतरिम रोक नहीं है. इस मामले में अदालत ने 2,000 रुपये से अधिक के चुनिंदा व्यापारी यूपीआई भुगतानों पर लगाए जाने वाले शुल्क की वैधता को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई की.

4 hours ago

डिफेंस सेक्टर की Tonbo Imaging के IPO को सेबी की मंजूरी, OFS के जरिए बिकेंगे 1.81 करोड़ शेयर

कंपनी के IPO में 18,085,246 इक्विटी शेयर तक की बिक्री की जाएगी. प्रत्येक शेयर का फेस वैल्यू 2 रुपये है. OFS के तहत प्रमोटर शेयर बेचने वाले शेयरधारक, प्रमोटर ग्रुप का एक शेयरधारक और निवेशक शेयरधारक अपनी हिस्सेदारी बेचेंगे.

1 hour ago

नॉर्थ स्टार रिन्यूएबल एनर्जी ने शिवानंद निम्बार्गी को एमडी और सीईओ नियुक्त किया

शिवानंद निम्बार्गी को ऊर्जा, परिवहन और बुनियादी ढांचा क्षेत्रों में तीन दशक से अधिक का अनुभव है. वह इससे पहले अयाना रिन्यूएबल पावर के प्रबंध निदेशक और सीईओ रह चुके हैं.

4 hours ago

बीमा बेचने के तरीके में बड़ा बदलाव! एजेंटों के कमीशन से लेकर मिस-सेलिंग तक IRDAI का नया प्लान

IRDAI ने सार्वजनिक बीमा रजिस्ट्री बनाने का प्रस्ताव भी रखा है. इसके जरिए ग्राहक बीमा उत्पाद, बीमा कंपनी और वितरक से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी एक जगह देख सकेंगे.

7 hours ago