✕

होम / बिजनेस / भ्रामक दावों के साथ बेचे जा रहे दर्जनों प्रोटीन सप्लीमेंट्स, FSSAI कसेगा नकेल

भ्रामक दावों के साथ बेचे जा रहे दर्जनों प्रोटीन सप्लीमेंट्स, FSSAI कसेगा नकेल

फिटनेस को लेकर बढ़ती जागरूकता ने प्रोटीन सप्लीमेंट के बिजनेस को बढ़ावा दिया है. कई ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर हाई परफॉर्मेंस प्रोटीन पाउडर के 2-3 किलो के जार 2 से 7 हजार रुपये में बिक रहे हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

आजकल सोशल मीडिया का जमाना है. ऐसे में इंस्टाग्राम से लेकर फेसबुक तक कई ऐसे वीडियो देखने को मिलते हैं, जिसमें जिम जाने वाले लोग प्रोटीन पाउडर का सेवन करते दिखते हैं. इतना ही नहीं वे दूसरों को भी इसके सेवन के लिए प्रेरित करते हैं. ऐसे में अब आपको इन लोगों से सावधान होने की जरूरत है. जानते हैं क्यों? अगर नहीं जानते, तो चलिए हम आपको इस प्रोटीन पाउडर की पूरी सच्चाई बताते हैं.

FSSAI प्रोटीन सप्लीमेंट्स को लेकर जारी करेगा सख्त नियम 
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सरकार अधिकृत मेडिकल सर्टिफिकेशन के बिना या भ्रामक लेबलिंग दावों के साथ प्रोटीन सप्लीमेंट्स, पाउडर और शेक की बड़े पैमाने पर बिक्री पर नकेल कसने की तैयारी कर रही है. एक व्यक्ति ने बताया कि भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (FSSAI) प्रोटीन सप्लीमेंट्स पर सख्त नियम जारी करने जा रहा है.

स्टडी में हुआ ये खुलासा
एफएसएसएआई की एक स्टडी में पता चला है कि स्टोर शेल्फ, जिम और ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर दर्जनों प्रोटीन पाउडर और सप्लीमेंट्स झूठे और भ्रामक दावों के साथ बेचे जा रहे हैं. एफएसएसएआई के अनुसार कि बाजार में बहुत सारे प्रोटीन प्रोडक्ट ऐसे हैं, जो फायदेमंद से ज्यादा हानिकारक हैं. ऐसे में अब एफएसएसएआई सख्त मानदंड बनाने जा रहा है, ताकि सार्वजनिक स्वास्थ्य को कोई नुकसान न हो.

मानदंडों को पूरा न करने वाले प्रोडक्ट्स पर लगेगा प्रतिबंध
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार एफएसएसएआई अब ऐसे कई उत्पादों की बिक्री पर प्रतिबंध लग सकता है, जो नए मानदंडों को पूरा नहीं करते हैं. एक्सपर्ट्स के अनुसार बाजार में बिक रहे प्रोटीन प्रोडक्ट्स पर गलत लेबलिंग बहुत आम है और यह बहुत बड़ी चिंता का विषय है. इस पर सख्त एक्शन लेने की जरूरत है. 

इसे भी पढ़ें-अब हर गैजेट के लिए इस्तेमाल होगा एक ही चार्जर, सरकार जल्द लागू करेगी ये नियम

तेजी से बढ़ रहा प्रोटीन पाउडर, सप्लीमेंट का बाजार
आपको बता दें, अगर किसी का नियमित आहार प्रोटीन की जरूरतों को पूरा करने के लिए पर्याप्त नहीं है, तो वह प्रोटीन सप्लीमेंट्स ले सकता है. लेकिन ये सीमित मात्रा में और डॉक्टरके मार्गदर्शन में लेना चाहिए. अप्रैल में प्रोटीन सप्लीमेंट का जिक्र करते हुए, स्नैपडील और टाइटन कैपिटल के को-फाउंडर कुणाल बहल ने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा था कि मैंने एक बहुत ही प्रसिद्ध घरेलू ब्रैंड आजमाया, यह मानते हुए कि यह सुरक्षित होगा, लेकिन 6-8 हफ्तों के भीतर इसने मेरे लिए गंभीर स्वास्थ्य समस्याएं पैदा कर दीं. शुक्र है कि एक बार जब मैंने इसे लेना बंद कर दिया तो स्वास्थ्य की स्थिति ठीक हो गई. ऐसे ही कई लोग देखा देखी में ये प्रोटीन पाउडर ले रहे हैं. फिटनेस के बारे में बढ़ती जागरूकता ने प्रोटीन सप्लीमेंट की भरमार को बढ़ावा दिया है. इसी का फायदा उठाते हुए हेल्थकार्ट और अमेज़न जैसे कई ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर हाई परफॉर्मेंस प्रोटीन पाउडर के जार 2-3 किलो के जार के लिए 2,000 से 6,800 रुपये में बिक रहे हैं.

टैग्स  
सम्बंधित खबरें

NTPC की को-जेनरेशन परियोजनाओं में 26% हिस्सेदारी का मौका, औद्योगिक कंपनियों से मांगी रुचि

कंपनी इन परियोजनाओं में 26 फीसदी इक्विटी हिस्सेदारी की पेशकश कर रही है. इसका उद्देश्य उद्योगों को भरोसेमंद और किफायती ऊर्जा उपलब्ध कराने के साथ अपने ऊर्जा समाधान कारोबार का विस्तार करना है.

1 hour ago

ट्रंप का दावा- रूस और यूक्रेन ऊर्जा ठिकानों पर हमले रोकने को सहमत, जेलेंस्की ने मांगी स्पष्टता

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि रूस और यूक्रेन ऊर्जा ढांचे पर हमले रोकने के लिए ‘एनर्जी सीजफायर’ पर सहमत हो गए हैं. हालांकि, यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने कहा है कि वह इन बातचीत में शामिल नहीं थे.

1 hour ago

वेदांता, TCS और आनंद राठी वेल्थ देंगे अंतरिम डिविडेंड, जानें रिकॉर्ड डेट और कितना मिलेगा पैसा

शेयर बाजार में इस हफ्ते तीन कंपनियों के निवेशकों को डिविडेंड से कमाई का मौका मिलेगा. वेदांता, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) और आनंद राठी वेल्थ ने अंतरिम डिविडेंड का ऐलान किया है.

1 hour ago

दिवाली से पहले ऑनलाइन शॉपिंग में तेजी, दो दिन में 24,200 करोड़ रुपये की बिक्री; मोबाइल की सबसे ज्यादा मांग

रिपोर्ट के मुताबिक, शुरुआती दिनों में खरीदारी करने वालों में करीब एक-तिहाई हिस्सेदारी जेनरेशन जेड यानी युवा पीढ़ी की रही. यह आंकड़ा त्योहारी ऑनलाइन खरीदारी में युवाओं की भागीदारी को दिखाता है.

3 hours ago

अक्टूबर में खुलेंगे 12 कंपनियों के IPO, जियो प्लेटफॉर्म्स के 30,000 करोड़ रुपये से बड़े इश्यू पर नजर

इन कंपनियों का संबंध टेक्नोलॉजी, विनिर्माण, स्वास्थ्य सेवाओं, रक्षा, नवीकरणीय ऊर्जा और जल उपचार जैसे क्षेत्रों से है, जिनमें जियो प्लेटफॉर्म्स का प्रस्तावित आईपीओ सबसे बड़ा आकर्षण है.

4 hours ago

बड़ी खबरें

NTPC की को-जेनरेशन परियोजनाओं में 26% हिस्सेदारी का मौका, औद्योगिक कंपनियों से मांगी रुचि

कंपनी इन परियोजनाओं में 26 फीसदी इक्विटी हिस्सेदारी की पेशकश कर रही है. इसका उद्देश्य उद्योगों को भरोसेमंद और किफायती ऊर्जा उपलब्ध कराने के साथ अपने ऊर्जा समाधान कारोबार का विस्तार करना है.

1 hour ago

ट्रंप का दावा- रूस और यूक्रेन ऊर्जा ठिकानों पर हमले रोकने को सहमत, जेलेंस्की ने मांगी स्पष्टता

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि रूस और यूक्रेन ऊर्जा ढांचे पर हमले रोकने के लिए ‘एनर्जी सीजफायर’ पर सहमत हो गए हैं. हालांकि, यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने कहा है कि वह इन बातचीत में शामिल नहीं थे.

1 hour ago

दिल्ली में ट्रैफिक को लेकर एडवाइजरी जारी, 30 जगहों पर डायवर्जन की चेतावनी; गैर-जरूरी यात्रा से बचें

सेंट्रल दिल्ली, कनॉट प्लेस और प्रमुख सड़कों पर पाबंदियों के चलते यात्रियों को वैकल्पिक रास्तों का इस्तेमाल करने और गैर-जरूरी यात्रा से बचने की सलाह दी गई है.