होम / बिजनेस / 77% प्रीमियम पर लिस्ट हुआ DOMS Industries का IPO, इन्वेस्टर्स की हुई बल्ले-बल्ले!

77% प्रीमियम पर लिस्ट हुआ DOMS Industries का IPO, इन्वेस्टर्स की हुई बल्ले-बल्ले!

स्टॉक ने आज BSE (बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज) और NSE (राष्ट्रीय स्टॉक एक्सचेंज) पर 1400 रुपए की कीमत से ट्रेड करना शुरू किया था.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

DOMS इंडस्ट्रीज (DOMS Industries) को लेकर इस वक्त एक काफी बड़ी खबर सामने आ रही है. DOMS इंडस्ट्रीज को आज शेयर मार्केट में लिस्ट कर दिया गया है और एनालिस्टों की उम्मीद पर खरे उतरते हुए कंपनी के IPO को जबरदस्त सबस्क्रिप्शन प्राप्त हुआ और आज इसे 77% अधिक प्रीमियम पर लिस्ट किया गया है. 

DOMS Industries की शानदार लिस्टिंग
सब्सक्रिप्शन की जबरदस्त संख्या और मार्केट की जबरदस्त रफ्तार की बदौलत DOMS इंडस्ट्रीज के IPO की शानदार लिस्टिंग हुई है. इस स्टॉक ने आज BSE (बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज) और NSE (राष्ट्रीय स्टॉक एक्सचेंज) पर 1400 रुपए की कीमत से ट्रेड करना शुरू किया था जबकि इसके इनिशियल ऑफर में शेयरों की कीमत 790 रुपए प्रति शेयर थी. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि यह स्टेशनरी और कला संबंधित उत्पाद बनाने वाली एक कंपनी है और इस कंपनी का 70% कारोबार स्टेशनरी और कला संबंधित सामान बनाने से ही है. अपने IPO के माध्यम से कंपनी ने 1200 करोड़ रुपए इकट्ठे किए हैं. 

किसने कितना सबस्क्राइब किया IPO?
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि DOMS इंडस्ट्रीज के IPO को 93.52 गुना बार सबस्क्राइब किया गया था और इन्वेस्टर्स ने कंपनी के 82.64 करोड़ शेयर खरीदे थे जबकि कंपनी द्वारा 88.37 लाख शेयर ही जारी किये गए थे. यह जानकारी एक्सचेंज द्वारा जारी किये गए डेटा के माध्यम से प्राप्त हुई है. रिटेल इन्वेस्टर्स ने अपने लिए आरक्षित हिस्से के 69.65 गुना शेयर खरीदे थे जबकि उच्च नेटवर्थ वाले व्यक्तियों ने अपने लिए आरक्षित हिस्से के 66.51 गुना शेयरों को खरीदा था. योग्य संस्थागत खरीदारों के लिए आरक्षित किये गए हिस्से को 115.97 गुना बार सबस्क्राइब किया गया था. 

DOMS इंडस्ट्रीज के संस्थागत इन्वेस्टर्स
DOMS इंडस्ट्रीज के संस्थागत खरीदारों में अबू धाबी इन्वेस्टमेंट अथॉरिटी, फिडेलिटी फंड्स, गोल्डमैन साक्स, SBI म्युचुअल फंड, HDFC म्युचुअल फंड, ICICI प्रुडेंशियल म्युचुअल फंड, आदित्य बिरला सुन लाइफ ट्रस्टी, एक्सिस म्युचुअल फंड और ICICI प्रुडेंशियल लाइफ इंश्योरेंस जैसी कंपनियों के नाम शामिल हैं और इन्होंने एंकर बुक के माध्यम से कंपनी में 538 करोड़ रुपयों की कीमत के शेयर खरीदे थे. ज्यादातर एनालिस्टों ने स्टॉक को लेकर सकरात्मक अनुमान लगाए थे और इसके पीछे कंपनी द्वारा उत्पाद की बेहतर क्वालिटी, इनोवेशन और कंपनी की प्राइसिंग रणनीति को प्रमुख वजह बताया जा रहा है.
 

यह भी पढ़ें: शेयर बाजार के लिए बुधवार क्यों बना ब्लैक फ्राइडे, उड़ान भर रहे Sensex को लगी किसकी नजर?

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

भारत की इकोनॉमी पर Moody’s का भरोसा बढ़ा, FY27 GDP ग्रोथ अनुमान 6% से बढ़ाकर 7%

Moody’s के मुताबिक मजबूत घरेलू मांग, सरकारी इंफ्रास्ट्रक्चर खर्च और निजी क्षेत्र के निवेश में सुधार से भारतीय अर्थव्यवस्था को गति मिल रही है.

17 minutes ago

बाजार में आज हलचल के संकेत, गिफ्ट निफ्टी से लेकर एशियाई बाजार तक जानें क्या कह रहे हैं संकेत

गुरुवार को बम्बे स्टक एक्सचेंज (BSE) सेंसेक्स 21.86 अंक गिरकर 74,314.59 पर बंद हुआ, जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) निफ्टी 53 अंक की बढ़त के साथ 23,270.60 पर पहुंच गया.

3 hours ago

मोदी के जन्मदिन पर पुतिन और ट्रंप की शुभकामनाएं, रूस-अमेरिका के साथ रिश्तों के बीच भारत का संतुलन

रूस और अमेरिका से आए जन्मदिन संदेश ऐसे समय में आए हैं, जब बदलते वैश्विक आर्थिक संबंधों के बीच भारत रणनीतिक रिश्तों, व्यापार हितों और ऊर्जा सुरक्षा के बीच संतुलन साध रहा है.

17 hours ago

टाटा संस में चंद्रशेखरन की री-अपॉइंटमेंट पर नोएल टाटा की आपत्ति, बोले- ‘अब आगे बढ़ने का समय’

टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन ने कहा- चंद्रशेखरन का दूसरा कार्यकाल नहीं लेने का फैसला पहले ही स्वीकार किया जा चुका था.

18 hours ago

PM मोदी @76: ड्रोन विजन से इनोवेशन से इम्पैक्ट की ओर बढ़ता भारत

कृषि, रक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर से लेकर सर्वे और आपदा प्रबंधन तक बढ़ रहा ड्रोन का इस्तेमाल, नीति सुधार, मैन्युफैक्चरिंग, स्किलिंग और उद्यमिता से सेक्टर को मिल रही रफ्तार

19 hours ago


बड़ी खबरें

भारत की इकोनॉमी पर Moody’s का भरोसा बढ़ा, FY27 GDP ग्रोथ अनुमान 6% से बढ़ाकर 7%

Moody’s के मुताबिक मजबूत घरेलू मांग, सरकारी इंफ्रास्ट्रक्चर खर्च और निजी क्षेत्र के निवेश में सुधार से भारतीय अर्थव्यवस्था को गति मिल रही है.

17 minutes ago

दिवाली-छठ पर घर जाने वालों को राहत, रेलवे ने तैयार किया 3000 स्पेशल फेरों का प्लान

नॉर्दर्न रेलवे ने अब तक 832 फेरों के लिए स्पेशल ट्रेनों का ऐलान किया है. इसके अलावा दूसरे रेलवे जोन से करीब 155 फेरे ऐसी स्पेशल ट्रेनों के होंगे, जो दिल्ली आएंगी और नॉर्दर्न रेलवे के जरिए संचालित होंगी.

2 hours ago

सोने की कीमतों में फिर गिरावट, 24 कैरेट का भाव ₹1.53 लाख के पार; चांदी भी फिसली

राजधानी दिल्ली में 18 सितंबर को 24 कैरेट सोने की कीमत 1,52,980 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,40,240 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है.

3 hours ago

मोदी @76: वडनगर से दिल्ली तक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संघर्ष, संगठन और नेतृत्व के 25 साल का सफर

17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 76 वर्ष के हो गए हैं. उनके जन्मदिन के मौके पर BJP देशभर में महीने भर चलने वाला ‘सेवा संकल्प अभियान’ शुरू करेगी.

1 day ago

बाजार में आज हलचल के संकेत, गिफ्ट निफ्टी से लेकर एशियाई बाजार तक जानें क्या कह रहे हैं संकेत

गुरुवार को बम्बे स्टक एक्सचेंज (BSE) सेंसेक्स 21.86 अंक गिरकर 74,314.59 पर बंद हुआ, जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) निफ्टी 53 अंक की बढ़त के साथ 23,270.60 पर पहुंच गया.

3 hours ago