होम / बिजनेस / DOMS Industries IPO: जानिये कैसा रहा डेब्यू, और क्या है एक्सपर्ट्स की राय?

DOMS Industries IPO: जानिये कैसा रहा डेब्यू, और क्या है एक्सपर्ट्स की राय?

कंपनी द्वारा ऑफर खोले जाने के कुछ ही घंटों के भीतर इस IPO को 1.49 गुना बार सबस्क्राइब किया जा चुका था.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

पिछले कुछ समय से भारतीय शेयर मार्केट (Share Market) में लगातार एक के बाद एक कई शानदार कंपनियों के IPO यानी इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग देखने को मिल रहे हैं और अब आज एक और शानदार कंपनी का IPO सब्सक्रिप्शन के लिए खुल चुका है. हम DOMS इंडस्ट्रीज (DOMS Industries) के IPO के बारे में बात कर रहे हैं. 

DOMS Industries के IPO का डेब्यू
DOMS इंडस्ट्रीज (DOMS Industries) के IPO की कीमत 1200 करोड़ रुपए है और कंपनी द्वारा ऑफर खोले जाने के कुछ ही घंटों के भीतर इस IPO को 1.49 गुना बार सबस्क्राइब किया जा चुका था. आपको बता दें कि कंपनी द्वारा इस IPO में 88.37 लाख शेयर जारी किये गए हैं जबकि सुबह सब्सक्रिप्शन के लिए खोले जाने के कुछ घंटों के भीतर ही कंपनी को 1 करोड़ 31 लाख शेयरों के लिए बोली प्राप्त हो चुकी थी. एक तरफ जहां रिटेल इन्वेस्टर्स ने अपने लिए आरक्षित हिस्से को 5.88 गुना बार सबस्क्राइब किया है, वहीं गैर-संस्थागत इन्वेस्टर्स के लिए आरक्षित हिस्से को भी 1.45 गुना बार सबस्क्राइब किया जा चुका था. लेकिन, इस सबके बावजूद योग्य संस्थागत खरीदारों के हिस्से पर कुछ खास भीड़ देखने को नहीं मिली है और इस एक हिस्से की शुरुआत काफी धीमी नजर आ रही है. 

एंकर बुक में किसने की शिरकत?
IPO की शुरुआत से पहले संस्थागत खरीदारों ने DOMS इंडस्ट्रीज (DOMS Industries) के 537.75 करोड़ रुपयों की कीमत के शेयर खरीदे थे. DOMS इंडस्ट्रीज की एंकर बुक में अबू धाबी इन्वेस्टमेंट अथॉरिटी, ओप्टीमिक्स व्होलसेल ग्लोबल इमर्जिंग मार्केट, अशोका वाइटओक इमर्जिंग मार्केट, फिडेलिटी फंड्स, गोल्डमैन साक्स, थीलीम इंडिया मास्टर फंड और बेलग्रेव इन्वेस्टमेंट फंड जैसे जाने-माने नामों ने शिरकत की थी. एंकर इन्वेस्टर्स, संस्थागत इन्वेस्टर्स होते हैं जिन्हें एक IPO को जनता के लिए खोलने से पहले शेयरों को सबस्क्राइब करने के लिए आमंत्रित किया जाता है और ऐसा इसलिए किया जाता है ताकि इन्वेस्टर्स का भरोसा कंपनी में बढ़ सके. 

IPO की पेंचिदियां
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि DOMS इंडस्ट्रीज का IPO 15 दिसंबर को सब्सक्रिप्शन के लिए बंद कर दिया जाएगा और कंपनी द्वारा इस ऑफर में 44.3 लाख शेयर जारी किये जायेंगे और इनकी कीमत लगभग 350 करोड़ रुपए बताई जा रही है. इतना ही नहीं, इस IPO में OFS यानी ऑफर फॉर सेल के माध्यम से 1.07 करोड़ शेयर भी जारी किये जायेंगे. कंपनी के प्रमोटर्स में FILA का नाम भी शामिल है और यह 800 करोड़ रुपयों की कीमत वाले शेयर OFS के माध्यम से इस IPO में उतारेगी.
 

यह भी पढ़ें: अब Adani Group लगाएगा 10 करोड़ पेड़, जानिये क्या है पूरा मामला?

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

मोदी के जन्मदिन पर पुतिन और ट्रंप की शुभकामनाएं, रूस-अमेरिका के साथ रिश्तों के बीच भारत का संतुलन

रूस और अमेरिका से आए जन्मदिन संदेश ऐसे समय में आए हैं, जब बदलते वैश्विक आर्थिक संबंधों के बीच भारत रणनीतिक रिश्तों, व्यापार हितों और ऊर्जा सुरक्षा के बीच संतुलन साध रहा है.

6 hours ago

टाटा संस में चंद्रशेखरन की री-अपॉइंटमेंट पर नोएल टाटा की आपत्ति, बोले- ‘अब आगे बढ़ने का समय’

टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन ने कहा- चंद्रशेखरन का दूसरा कार्यकाल नहीं लेने का फैसला पहले ही स्वीकार किया जा चुका था.

7 hours ago

PM मोदी @76: ड्रोन विजन से इनोवेशन से इम्पैक्ट की ओर बढ़ता भारत

कृषि, रक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर से लेकर सर्वे और आपदा प्रबंधन तक बढ़ रहा ड्रोन का इस्तेमाल, नीति सुधार, मैन्युफैक्चरिंग, स्किलिंग और उद्यमिता से सेक्टर को मिल रही रफ्तार

8 hours ago

टाटा संस की लिस्टिंग को बोर्ड की मंजूरी, चंद्रशेखरन को 5 साल का एक्सटेंशन

टाटा संस के बोर्ड की गुरुवार को करीब तीन घंटे तक बैठक हुई. बैठक में कंपनी की लिस्टिंग और चेयरमैन के कार्यकाल से जुड़े अहम प्रस्तावों पर चर्चा हुई. बोर्ड की मंजूरी के बाद टाटा संस के शेयर बाजार में सूचीबद्ध होने की दिशा में आगे की प्रक्रिया शुरू होने का रास्ता साफ हो गया है.

8 hours ago

नए UPI MDR से छोटे कारोबारियों का रुख फिर नकदी की ओर हो सकता है: GTRI

15 अक्टूबर से लागू होने वाले नए MDR ढांचे में 2,000 रुपये से अधिक के पात्र UPI मर्चेंट ट्रांजैक्शन पर 0.4 फीसदी शुल्क लगेगा. GTRI का कहना है कि कम मार्जिन पर काम करने वाले छोटे कारोबारियों के भुगतान व्यवहार पर इसका असर पड़ सकता है.*

8 hours ago


बड़ी खबरें

मोदी @76: वडनगर से दिल्ली तक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संघर्ष, संगठन और नेतृत्व के 25 साल का सफर

17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 76 वर्ष के हो गए हैं. उनके जन्मदिन के मौके पर BJP देशभर में महीने भर चलने वाला ‘सेवा संकल्प अभियान’ शुरू करेगी.

17 hours ago

मोदी के जन्मदिन पर पुतिन और ट्रंप की शुभकामनाएं, रूस-अमेरिका के साथ रिश्तों के बीच भारत का संतुलन

रूस और अमेरिका से आए जन्मदिन संदेश ऐसे समय में आए हैं, जब बदलते वैश्विक आर्थिक संबंधों के बीच भारत रणनीतिक रिश्तों, व्यापार हितों और ऊर्जा सुरक्षा के बीच संतुलन साध रहा है.

6 hours ago

मोदी @76: भारत की विकास गाथा के केंद्र में उद्योग और उद्यमिता

इस लेख में इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स के महानिदेशक डॉ. राजीव सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आर्थिक विजन और भारत को एक मजबूत विनिर्माण, नवाचार और निर्यात अर्थव्यवस्था में बदलने पर विचार रखें हैं.

6 hours ago

टाटा संस में चंद्रशेखरन की री-अपॉइंटमेंट पर नोएल टाटा की आपत्ति, बोले- ‘अब आगे बढ़ने का समय’

टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन ने कहा- चंद्रशेखरन का दूसरा कार्यकाल नहीं लेने का फैसला पहले ही स्वीकार किया जा चुका था.

7 hours ago

PM मोदी @76: ड्रोन विजन से इनोवेशन से इम्पैक्ट की ओर बढ़ता भारत

कृषि, रक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर से लेकर सर्वे और आपदा प्रबंधन तक बढ़ रहा ड्रोन का इस्तेमाल, नीति सुधार, मैन्युफैक्चरिंग, स्किलिंग और उद्यमिता से सेक्टर को मिल रही रफ्तार

8 hours ago