होम / ऑटोमोबाइल / जानते हैं Hero की इस नई बाइक में क्या है खास? किसे टक्कर देने जा रहा है ये मॉडल
जानते हैं Hero की इस नई बाइक में क्या है खास? किसे टक्कर देने जा रहा है ये मॉडल
इस बाइक के इंजन की ताकत ऐसी है कि ये उसे 0-5.9 सेकेंड में 0-60 किलोमीटर तक की स्पीड पर ले जाने की क्षमता रखती है.
बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago
नए साल में हीरो मोटर्स ने अपनी नई बाइक लॉन्च की है. कंपनी ने इस बाइक को Hero World 2024 के लॉन्चिंग के दौरान उतारा है. कंपनी ने ये नई बाइक 125 सीसी के सेगमेंट में उतारी है, जिसमें माना जा रहा है कि ये टीवीएस की रैडर को टक्कर देने जा रही है. कंपनी ने इसकी कीमत को भी काफी अफोर्डेबल रखा है जिससे ये आने वाले समय में बेस्ट सेलर बनकर सामने आ सके.
क्या खास है इस बाइक में?
कंपनी की इस बाइक का नाम एक्सट्रीम 125 आर है. इसकी अपफ्रंट हेडलाइट को रेजर शार्प स्टायलिंग की तर्ज बनाया गया है. इसके इंडीकेटर को पूरी तरह से एलईडी फैसिलिटी से लैस किया गया है. अगर 125 सीसी की सेगमेंट की और खूबी देखें तो इसके टॉप पर LED DRL जैसे फीचर भी देखने को मिल जाते हैं. बाइक में स्प्लिट सीट की सुविधा भी दी गई है. यही नहीं इसका स्पोर्टी लुक भी दिया गया है जिसमें आपको स्प्लिट ग्रैब रेल्स मिल जाते हैं.
इंजन में क्या दी है फैसिलिटी?
इस बाइक के 125 सीसी के इंजन की खास बात ये भी है कि इसमें सिंगल सिलेंडर ऑयल कूल्ड इंजन मिल जाता है. ये 8250 RPM पर 11.39 BHP की मैक्सिमम पॉवर जनरेट करता है. बाइक को और खास बनाती है कि इसकी 5 स्पीड गियरबॉक्स फैसिलिटी जो युवाओं को ज्यादा लुभा सकती है. बाइक के फ्रंट में 37 mm का टेलीस्कोपिक फोर्क्स मिल जाते हैं और रियर में मोनोशॉर्क फोर्क्स दिए गए हैं.
बाइक की सेफ्टी के क्या हैं इंतजाम?
Hero की ओर से बाइक की सेफ्टी के लिए भी कई इंतजाम किए गए हैं. इसमें कंपनी की ओर से ABS चैनल दिया गया है. इस फैसिलिटी के साथ बाइक की शुरुआत 99500 रुपये से हो जाती है. बाइक के फ्रंट व्हील में डिस्क ब्रेक दिया गया है जबकि पीछे वाले व्हील में ड्रम ब्रेक दिया गया है. यही नहीं अगर आप दोनों व्हील में ड्रम ब्रेक चाहते हैं तो आप वो भी ले सकते हैं. इस बाइक के इंजन की ताकत 0-5.9 सेकेंड में उसे 0-60 किलोमीटर तक की स्पीड पर ले जाती है.
ये भी पढ़ें: केन्द्र सरकार ने सोने चांदी पर बढ़ायी इंपोर्ट ड्यूटी, क्या महंगा हो जाएगा सोना?
टैग्स