होम / बिजनेस / क्‍या आपके पास भी है Rupay क्रेडिट कार्ड, तो जारी हो चुके हैं तीन नए नियम 

क्‍या आपके पास भी है Rupay क्रेडिट कार्ड, तो जारी हो चुके हैं तीन नए नियम 

अब आप Rupayक्रेडिट कार्ड से यूपीआई के जरिए भी पेमेंट कर सकते हैं. आप इससे जो भी खर्च करेंगे वो आपके बिल में जुड़कर आ जाएगा. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

क्‍या आप भी इस बात को लेकर परेशान हैं कि यूपीआई के जरिए सिर्फ अकाउंट से ही पेमेंट हो सकती है. अगर हां तो नेशनल पेमेंट कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया ने आपकी इस समस्‍या का समाधान निकाल दिया है. अब आप यूपीआई से पेमेंट के लिए रुपये क्रेडिट कार्ड का इस्‍तेमाल कर सकते हैं. इसी को देखते हुए एनपीसीआई की ओर अब रुपे क्रेडिट कार्ड इस्‍तेमाल करने वाले लोग तीन नए फीचर का इस्‍तेमाल कर सकते हैं. अब आप जहां यूपीआई पर Rupay क्रेडिट कार्ड को जोड़ सकता है इससे सुरक्षित भुगतान हो सकेगा. इसी तरह एनपीसीआई ने सभी बैंको और दूसरी संस्‍थाओं को इन फीचरों को 31 मार्च से शुरू करने की अनुमति दे दी है. 

अब रुपे क्रेडिट कार्ड से ले सकते हैं ईएमआई का फायदा 
एनपीसीआई की ओर से जारी की सूचना के अनुसार अब आप Rupay क्रेडिट कार्ड पर ईएमआई की सुविधा भी ले सकते हैं. इस सुविधा में यूपीआई आपको किसी भी पेमेंट को ईएमआई के जरिए पूरा करने की अनुमति देता है. इसके लिए आपको तय की गई नियम और शर्तों को पूरा करना होता है. इस सुविधा से इस कार्ड को इस्‍तेमाल करने वाले अपनी पुरानी पेमेंट को ईएमआई के जरिए पे कर सकते हैं. 

ये भी पढ़ें: Adani Green ने ऐसा क्‍या किया कि अडानी बोल उठे बोले मुझे गर्व है इस उपलब्धि पर

खरीदते वक्‍त आपको मिलेगा ईएमआई का विकल्‍प 
एनपीसीआई की ओर से जारी की गई इस सुविधा में दूसरा विकल्‍प ये है कि अगर आप किसी प्रोडक्‍ट को खरीद रहे हैं तो आप उसी वक्‍त उसे ईएमआई के जरिए खरीद सकते हैं. यूपीआई ऐप में यूजर को इस बात की अनुमति नहीं मिलेगी कि वो किसी ईएमआई को हटा सकता है. इसे एक तरह से लोन की तरह ही समझा जा सकता है. 

क्रेडिट अकाउंट बिल पेमेंट 
एनपीसीआई की ओर से दी गई सुविधा के अनुसार, यूपीआई के जरिए अब क्रेडिट कार्ड के पिछले बकाए का भी पेमेंट करने या उसे ऑटो पे के जरिए पेमेंट करने की भी अनुमति देगा. इन सुविधाओं का इस्‍तेमाल करने के लिए आपको पीएसपी क्रेडिट खाता बिल/किस्‍त भुगतान प्राप्‍त करने के लिए यूपीआई आईडी बनाएगा.  यूपीआई ऐप उपयोगकर्ता को लिंक किए गए क्रेडिट कार्ड के बकाया बिल/क्रेडिट लाइन किस्त विवरण (न्यूनतम देय राशि, कुल देय राशि, बिल देय तिथि आदि) की जानकारी तक पहुंचने के लिए कुछ स्‍टेप का पालन करना होगा. एनपीसीआई की विज्ञप्ति के अनुसार, जारीकर्ता बैंक भुगतान प्राप्त होने पर वास्तविक समय में बकाया राशि का भुगतान करेगा, और बढ़ी हुई शेष राशि उपयोगकर्ता को उपयोग के लिए उपलब्ध कराएगा. 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

मोदी के जन्मदिन पर पुतिन और ट्रंप की शुभकामनाएं, रूस-अमेरिका के साथ रिश्तों के बीच भारत का संतुलन

रूस और अमेरिका से आए जन्मदिन संदेश ऐसे समय में आए हैं, जब बदलते वैश्विक आर्थिक संबंधों के बीच भारत रणनीतिक रिश्तों, व्यापार हितों और ऊर्जा सुरक्षा के बीच संतुलन साध रहा है.

2 hours ago

टाटा संस में चंद्रशेखरन की री-अपॉइंटमेंट पर नोएल टाटा की आपत्ति, बोले- ‘अब आगे बढ़ने का समय’

टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन ने कहा- चंद्रशेखरन का दूसरा कार्यकाल नहीं लेने का फैसला पहले ही स्वीकार किया जा चुका था.

3 hours ago

PM मोदी @76: ड्रोन विजन से इनोवेशन से इम्पैक्ट की ओर बढ़ता भारत

कृषि, रक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर से लेकर सर्वे और आपदा प्रबंधन तक बढ़ रहा ड्रोन का इस्तेमाल, नीति सुधार, मैन्युफैक्चरिंग, स्किलिंग और उद्यमिता से सेक्टर को मिल रही रफ्तार

4 hours ago

टाटा संस की लिस्टिंग को बोर्ड की मंजूरी, चंद्रशेखरन को 5 साल का एक्सटेंशन

टाटा संस के बोर्ड की गुरुवार को करीब तीन घंटे तक बैठक हुई. बैठक में कंपनी की लिस्टिंग और चेयरमैन के कार्यकाल से जुड़े अहम प्रस्तावों पर चर्चा हुई. बोर्ड की मंजूरी के बाद टाटा संस के शेयर बाजार में सूचीबद्ध होने की दिशा में आगे की प्रक्रिया शुरू होने का रास्ता साफ हो गया है.

5 hours ago

नए UPI MDR से छोटे कारोबारियों का रुख फिर नकदी की ओर हो सकता है: GTRI

15 अक्टूबर से लागू होने वाले नए MDR ढांचे में 2,000 रुपये से अधिक के पात्र UPI मर्चेंट ट्रांजैक्शन पर 0.4 फीसदी शुल्क लगेगा. GTRI का कहना है कि कम मार्जिन पर काम करने वाले छोटे कारोबारियों के भुगतान व्यवहार पर इसका असर पड़ सकता है.*

5 hours ago


बड़ी खबरें

मोदी @76: वडनगर से दिल्ली तक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संघर्ष, संगठन और नेतृत्व के 25 साल का सफर

17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 76 वर्ष के हो गए हैं. उनके जन्मदिन के मौके पर BJP देशभर में महीने भर चलने वाला ‘सेवा संकल्प अभियान’ शुरू करेगी.

13 hours ago

मोदी के जन्मदिन पर पुतिन और ट्रंप की शुभकामनाएं, रूस-अमेरिका के साथ रिश्तों के बीच भारत का संतुलन

रूस और अमेरिका से आए जन्मदिन संदेश ऐसे समय में आए हैं, जब बदलते वैश्विक आर्थिक संबंधों के बीच भारत रणनीतिक रिश्तों, व्यापार हितों और ऊर्जा सुरक्षा के बीच संतुलन साध रहा है.

2 hours ago

मोदी @76: भारत की विकास गाथा के केंद्र में उद्योग और उद्यमिता

इस लेख में इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स के महानिदेशक डॉ. राजीव सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आर्थिक विजन और भारत को एक मजबूत विनिर्माण, नवाचार और निर्यात अर्थव्यवस्था में बदलने पर विचार रखें हैं.

2 hours ago

टाटा संस में चंद्रशेखरन की री-अपॉइंटमेंट पर नोएल टाटा की आपत्ति, बोले- ‘अब आगे बढ़ने का समय’

टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन ने कहा- चंद्रशेखरन का दूसरा कार्यकाल नहीं लेने का फैसला पहले ही स्वीकार किया जा चुका था.

3 hours ago

PM मोदी @76: ड्रोन विजन से इनोवेशन से इम्पैक्ट की ओर बढ़ता भारत

कृषि, रक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर से लेकर सर्वे और आपदा प्रबंधन तक बढ़ रहा ड्रोन का इस्तेमाल, नीति सुधार, मैन्युफैक्चरिंग, स्किलिंग और उद्यमिता से सेक्टर को मिल रही रफ्तार

4 hours ago