होम / बिजनेस / क्‍या आपको भी खरीदनी है गाय-भैंस, तो इसके लिए भी आ गया है ऑनलाइन प्‍लेटफॉर्म 

क्‍या आपको भी खरीदनी है गाय-भैंस, तो इसके लिए भी आ गया है ऑनलाइन प्‍लेटफॉर्म 

कंपनी आने वाले दिनों में देश के हर जिले में अपना प्रतिनिधि तैनात करने की तैयारी कर रही है, यही नहीं कंपनी फंडिंग के लिए विदेशी निवेशकों से भी बात कर रही है. 

ललित नारायण कांडपाल 3 years ago

ऑनलाइन टेक्‍नोलॉजी के इस दौर में आज आप घर के राशन से लेकर दवाईयां तक ई-कॉमर्स के जरिए मंगा सकते हैं. लेकिन अब ऑनलाइन बाजार में गाय भैंसों की खरीद-फरोख्‍त से लेकर जानवरों से जुड़े दूसरे काम भी शुरू हो गए हैं. अब आप घर बैठे अपने मोबाइल से जानवरों से जुड़े कई कामों को चुटकियों में कर सकते हैं. ये कंपनी अभी तक 25 हजार से ज्‍यादा वेंडर्स और 1.5 लाख प्रोडक्‍ट का सफल परीक्षण कर चुकी है और अब कंपनी ने हाईब्रिड मार्केटप्‍लेस को लॉन्‍च किया है. कंपनी 32 लाख करोड़ रुपये की अनुमानित इंडस्‍ट्री में बतौर लीडर काम करना चाह रही है. 

किन-किन प्रोडक्‍ट को लेकर करती है काम 
घरेलू जानवरों और उनसे जुड़े प्रोडक्‍ट को लेकर काम करने वाली इस कंपनी का नाम एग्रीटेक स्‍टार्टअप एनिमपेट ईकाम प्राइवेट लिमिटेड है. ये कंपनी पशुधन, पोल्‍ट्री मांस उत्‍पादों, पशु चारा, जानवरों के पोषक तत्‍वों के साथ-साथ पशुओं से जुड़े चिकित्‍सा उपायों को भी कंपनी प्रोवाइड कराती है. कंपनी एनिमस्‍टॉक डॉट काम नाम से अपनी सेवाएं मुहैया कराती है. पशुधन और उनसे जुड़ी सेवाओं को लेकर काम करने वाली ये देश की पहली ऐसी कंपनी है जो इस सेक्‍टर में काम कर रही है. 


कंपनी कर रही है अपने प्रोडक्‍ट को बढ़ाने की तैयारी 
इस कंपनी को चलाने वाले गुरुग्राम के भास्‍कर पाठक, आशीष गुप्‍ता, और करिश्‍मा डागर का कहना है कि वो आने वाले समय में कंपनी के वेंडरों से लेकर प्रोडक्‍ट तक की संख्‍या को बड़े स्‍तर पर बढ़ाने की तैयारी कर रहे हैं. उनका कहना है कि कंपनी का लक्ष्‍य है 10 लाख वेंडर और 1 करोड़ से ज्‍यादा प्रोडक्‍ट को अपने साथ जोड़ने का है. कंपनी मौजूदा समय में चल रहे फुटकर और असंगठित क्षेत्र को अपने प्‍लेटफॉर्म के जरिए संगठित करने की तैयारी कर रही है. कंपनी बीटूबी, बीटूसी और सीटूसी सेवाओं को मुहैया कराती है. इस कंपनी की शुरुआत 2021 में तीन लोगों ने की थी. 


विदेशी निवेशकों से बात कर रही है कंपनी 
कंपनी अपनी सेवाओं को बढ़ाने के लिए विदेशी निवेशकों से बात कर रही है. कंपनी आने वाले दिनों में खाड़ी देशों में भी अपनी सेवाएं देने की तैयारी कर रही है. कंपनी की कई विदेशी निवेशकों से बातचीत चल भी रही है. कंपनी अपने नेटवर्क का भी विस्‍तार करने की तैयारी कर रही है जिसके तहत वो देश के हर जिले में अपना प्रतिनिधि बनाने की तैयारी कर रही है, जिससे वो समूचे देश में काम कर सके.  
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

मोदी के जन्मदिन पर पुतिन और ट्रंप की शुभकामनाएं, रूस-अमेरिका के साथ रिश्तों के बीच भारत का संतुलन

रूस और अमेरिका से आए जन्मदिन संदेश ऐसे समय में आए हैं, जब बदलते वैश्विक आर्थिक संबंधों के बीच भारत रणनीतिक रिश्तों, व्यापार हितों और ऊर्जा सुरक्षा के बीच संतुलन साध रहा है.

46 minutes ago

टाटा संस में चंद्रशेखरन की री-अपॉइंटमेंट पर नोएल टाटा की आपत्ति, बोले- ‘अब आगे बढ़ने का समय’

टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन ने कहा- चंद्रशेखरन का दूसरा कार्यकाल नहीं लेने का फैसला पहले ही स्वीकार किया जा चुका था.

1 hour ago

PM मोदी @76: ड्रोन विजन से इनोवेशन से इम्पैक्ट की ओर बढ़ता भारत

कृषि, रक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर से लेकर सर्वे और आपदा प्रबंधन तक बढ़ रहा ड्रोन का इस्तेमाल, नीति सुधार, मैन्युफैक्चरिंग, स्किलिंग और उद्यमिता से सेक्टर को मिल रही रफ्तार

2 hours ago

टाटा संस की लिस्टिंग को बोर्ड की मंजूरी, चंद्रशेखरन को 5 साल का एक्सटेंशन

टाटा संस के बोर्ड की गुरुवार को करीब तीन घंटे तक बैठक हुई. बैठक में कंपनी की लिस्टिंग और चेयरमैन के कार्यकाल से जुड़े अहम प्रस्तावों पर चर्चा हुई. बोर्ड की मंजूरी के बाद टाटा संस के शेयर बाजार में सूचीबद्ध होने की दिशा में आगे की प्रक्रिया शुरू होने का रास्ता साफ हो गया है.

3 hours ago

नए UPI MDR से छोटे कारोबारियों का रुख फिर नकदी की ओर हो सकता है: GTRI

15 अक्टूबर से लागू होने वाले नए MDR ढांचे में 2,000 रुपये से अधिक के पात्र UPI मर्चेंट ट्रांजैक्शन पर 0.4 फीसदी शुल्क लगेगा. GTRI का कहना है कि कम मार्जिन पर काम करने वाले छोटे कारोबारियों के भुगतान व्यवहार पर इसका असर पड़ सकता है.*

3 hours ago


बड़ी खबरें

मोदी @76: वडनगर से दिल्ली तक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संघर्ष, संगठन और नेतृत्व के 25 साल का सफर

17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 76 वर्ष के हो गए हैं. उनके जन्मदिन के मौके पर BJP देशभर में महीने भर चलने वाला ‘सेवा संकल्प अभियान’ शुरू करेगी.

11 hours ago

मोदी के जन्मदिन पर पुतिन और ट्रंप की शुभकामनाएं, रूस-अमेरिका के साथ रिश्तों के बीच भारत का संतुलन

रूस और अमेरिका से आए जन्मदिन संदेश ऐसे समय में आए हैं, जब बदलते वैश्विक आर्थिक संबंधों के बीच भारत रणनीतिक रिश्तों, व्यापार हितों और ऊर्जा सुरक्षा के बीच संतुलन साध रहा है.

46 minutes ago

मोदी @76: भारत की विकास गाथा के केंद्र में उद्योग और उद्यमिता

इस लेख में इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स के महानिदेशक डॉ. राजीव सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आर्थिक विजन और भारत को एक मजबूत विनिर्माण, नवाचार और निर्यात अर्थव्यवस्था में बदलने पर विचार रखें हैं.

55 minutes ago

टाटा संस में चंद्रशेखरन की री-अपॉइंटमेंट पर नोएल टाटा की आपत्ति, बोले- ‘अब आगे बढ़ने का समय’

टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन ने कहा- चंद्रशेखरन का दूसरा कार्यकाल नहीं लेने का फैसला पहले ही स्वीकार किया जा चुका था.

1 hour ago

PM मोदी @76: ड्रोन विजन से इनोवेशन से इम्पैक्ट की ओर बढ़ता भारत

कृषि, रक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर से लेकर सर्वे और आपदा प्रबंधन तक बढ़ रहा ड्रोन का इस्तेमाल, नीति सुधार, मैन्युफैक्चरिंग, स्किलिंग और उद्यमिता से सेक्टर को मिल रही रफ्तार

2 hours ago