होम / बिजनेस / Vistara-Air India के विलय की चर्चा तेज, SIA की Tata से बातचीत जारी

Vistara-Air India के विलय की चर्चा तेज, SIA की Tata से बातचीत जारी

हालांकि, Singapore Airlines ने साफ किया है कि पार्टियों के बीच किसी भी नियम और शर्तों पर सहमति नहीं बनी है

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

नई दिल्ली: पहली बार Singapore Airlines (SIA) ने आधिकारिक तौर पर माना है कि वह टाटा समूह के साथ दो एयरलाइंस के विलय की संभावना पर बातचीत कर रही है. Singapore Airlines ने सिंगापुर स्टॉक एक्सचेंज को दिए एक बयान में कहा है कि वह टाटा समूह की एयर इंडिया के साथ विस्तारा एयरलाइन के संभावित विलय का रास्ता तलाश रहा है. Singapore Airlines का कहना है कि इसे लेकर चर्चा जारी है और पार्टियों के बीच कोई निश्चित शर्तों पर सहमति नहीं बनी है. 

Air India-Vistara का विलय
प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि Singapore Airlines टाटा SIA Ltd में 49% इक्विटी हिस्सेदारी रखती है, जो नई दिल्ली में बेस्ड विस्तारा के नाम से जानी जाने वाली एक भारतीय फुल सर्विस एयरलाइन को ऑपरेट करती है. विस्तारा में बाकी 51% हिस्सा टाटा ग्रुप के पास है. टाटा समूह द्वारा 2013 में विस्तारा की स्थापना ने SIA समूह को भारत के तेजी से बढ़ते विमानन क्षेत्र में हिस्सेदारी दी. 

अभी कोई सहमति नहीं बनी 
हालांकि, Singapore Airlines ने साफ किया है कि पार्टियों के बीच किसी भी नियम और शर्तों पर सहमति नहीं बनी है, इसकी कोई निश्चितता या आश्वासन भी नहीं है. ​​अगर किसी तरह का ट्रांजैक्शन अमल में लाया गया तो इसे रेगुलेटरी मंजूरियों की जरूरत होगी. अपनी प्रेस रिलीज में कंपनी ने बताया कि किसी भी तरह के डेवलपमेंट के बारे में कंपनी सिंगापुर एक्सचेंज सिक्योरिटीज ट्रेडिंग लिमिटेड के लिस्टिंग मैनुअल के प्रावधानों के अनुसार संभावित लेनदेन के बारे में जरूरी घोषणाएं करेगी. 

इस स्तर पर यह स्पष्ट नहीं है कि अगर विस्तारा का एयर इंडिया में विलय होता है तो SIA की क्या हिस्सेदारी होगी, या एयर इंडिया के लिए नए फंड की जरूरत होगी या नहीं. फिर भी, SIA की ओर से रुख में बदलाव बेहद महत्वपूर्ण है क्योंकि जब टाटा समूह एयर इंडिया के लिए बोली लगा रहा था तो वह भागीदार के लिए सहमत नहीं था. टाटा को उम्मीद थी कि SIA इसमें शामिल होगी और वह विस्तारा के जरिये एयर इंडिया के लिए बोली लगाएगी. लेकिन SIA इसके लिये सहमत नहीं था. 

एयर इंडिया के साथ विस्तारा के मर्जर के बाद जो कंपनी बनेगी वो इंडिगो के बाद देश की दूसरी सबसे बड़ी एयरलाइन बनेगी. टाटा समूह अपनी अन्य एयरलाइन, एयर एशिया इंडिया का भी एयर इंडिया एक्सप्रेस के साथ विलय कर रहा है, इसके लिए कंपटीशन कमीशन ऑफ इंडिया ने मंजूरी दे दी है.

VIDEO: IMF ने फिर घटाया भारत का GDP अनुमान


टैग्स
सम्बंधित खबरें

जून तिमाही में Hindustan Zinc का दमदार प्रदर्शन, मुनाफा 145% उछला, रेवेन्यू 77% बढ़ा

तिमाही नतीजों के बाद Hindustan Zinc का शेयर लगभग सपाट कारोबार करता दिखा. खबर लिखे जाने के दौरान शेयर 0.35% प्रतिशत की तेजी के साथ 533 रुपये पर कारोबार करता दिथा.

2 days ago

जुलाई में निजी क्षेत्र की रफ्तार पड़ी सुस्त, 3 साल के निचले स्तर पर पहुंचा PMI

कमजोर मांग, बढ़ती लागत और सर्विस सेक्टर में सुस्ती के चलते कारोबारी गतिविधियों की रफ्तार पर दबाव देखने को मिला.

2 days ago

लंदन स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्ट होगी Airtel Money, 10 अरब डॉलर से ज्यादा वैल्यूएशन का अनुमान

इस लिस्टिंग के जरिए कंपनी अंतरराष्ट्रीय निवेशकों तक अपनी पहुंच बढ़ाना चाहती है और अफ्रीका के तेजी से बढ़ते डिजिटल पेमेंट बाजार में अपनी स्थिति को और मजबूत करना चाहती है.

2 days ago

कर्नाटक में FDI का बड़ा उछाल, वित्त वर्ष 2026 में विदेशी निवेश करीब दोगुना होकर 13 अरब डॉलर पहुंचा

टेक्नोलॉजी, डेटा सेंटर और ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर (GCC) में बढ़ते निवेश से राज्य को मिला फायदा

2 days ago

अमेरिका ने भारत पर टैरिफ घटाकर 10% किया, जबरन मजदूरी नियमों में बदलाव से मिली राहत

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार को जारी एक मेमोरेंडम में कहा कि व्यापार प्रतिनिधि की सलाह के बाद उन देशों से आने वाले सामान पर 10% शुल्क लगाया जाएगा, जिन्होंने जबरन मजदूरी से जुड़े प्रतिबंधों को लागू करने की दिशा में कदम उठाए हैं.

2 days ago


बड़ी खबरें

नीट पेपर लीक विवाद के बीच धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, पीएम मोदी को भेजा पद छोड़ने का प्रस्ताव

उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर एक लंबा पत्र साझा करते हुए बताया कि उन्होंने अपना इस्तीफा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भेज दिया है.

1 day ago

पेपर लीक पर सरकार का बड़ा एक्शन, 10 साल की जेल और ₹10 करोड़ जुर्माने वाले बिल को कैबिनेट की मंजूरी

प्रस्तावित संशोधन के तहत पेपर लीक से जुड़े मामलों की सुनवाई के लिए स्पेशल फास्ट ट्रैक कोर्ट को कानूनी आधार दिया जाएगा.

2 days ago

जुलाई में निजी क्षेत्र की रफ्तार पड़ी सुस्त, 3 साल के निचले स्तर पर पहुंचा PMI

कमजोर मांग, बढ़ती लागत और सर्विस सेक्टर में सुस्ती के चलते कारोबारी गतिविधियों की रफ्तार पर दबाव देखने को मिला.

2 days ago

कर्नाटक में FDI का बड़ा उछाल, वित्त वर्ष 2026 में विदेशी निवेश करीब दोगुना होकर 13 अरब डॉलर पहुंचा

टेक्नोलॉजी, डेटा सेंटर और ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर (GCC) में बढ़ते निवेश से राज्य को मिला फायदा

2 days ago

जून तिमाही में Hindustan Zinc का दमदार प्रदर्शन, मुनाफा 145% उछला, रेवेन्यू 77% बढ़ा

तिमाही नतीजों के बाद Hindustan Zinc का शेयर लगभग सपाट कारोबार करता दिखा. खबर लिखे जाने के दौरान शेयर 0.35% प्रतिशत की तेजी के साथ 533 रुपये पर कारोबार करता दिथा.

2 days ago