✕

होम / बिजनेस / मार्केट में गिरावट के बावजूद कुछ शेयर दिखा रहे दम, आज इन शेयरों पर लगा जाएं दांव

मार्केट में गिरावट के बावजूद कुछ शेयर दिखा रहे दम, आज इन शेयरों पर लगा जाएं दांव

कल सेंसेक्स 624.82 अंक यानी 0.76% की गिरावट के साथ 81,551.63 अंक और निफ्टी 174.95 अंक यानी 0.70% गिरकर 24,826.20 अंक पर बंद हुआ.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

मंगलवार को शेयर बाजार में दो दिन से जारी तेजी पर विराम लग गया. बॉम्बे शेयर बाजार (BSE) का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 624.82 अंक यानी 0.76% की गिरावट के साथ 81,551.63 अंक पर बंद हुआ. दिन के कारोबार के दौरान सेंसेक्स एक समय 1,054.75 अंक तक लुढ़क गया था. वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी 174.95 अंक यानी 0.70% गिरकर 24,826.20 अंक पर बंद हुआ. बैंकिंग, आईटी और ऑटो सेक्टर में मुनाफावसूली के कारण बाजार पर दबाव बना. निवेशक इस हफ्ते आने वाले महत्वपूर्ण आर्थिक आंकड़ों का इंतजार कर रहे हैं, जिस कारण बाजार में सतर्कता देखी गई.

महत्वपूर्ण आर्थिक आंकड़ों पर निवेशकों की नजर

बुधवार को अप्रैल महीने के औद्योगिक उत्पादन (IIP) के आंकड़े जारी किए जाएंगे. इसके बाद शुक्रवार को मार्च तिमाही के सकल घरेलू उत्पाद (GDP) के आंकड़े सामने आएंगे. इन आंकड़ों से आर्थिक दिशा को लेकर स्पष्टता मिलेगी. इन्हीं आंकड़ों के चलते निवेशकों ने बाजार में आक्रामक रुख अपनाने से परहेज किया.

कल कैसा रहा शेयरों का प्रदर्शन

सेंसेक्स की जिन कंपनियों में सबसे ज्यादा गिरावट देखने को मिली, उनमें अल्ट्राटेक सीमेंट (2.21%), आईटीसी (2.01%), टाटा मोटर्स, एनटीपीसी, एक्सिस बैंक, एचसीएल टेक, महिंद्रा एंड महिंद्रा, एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, और इटर्नल (पूर्व में जोमैटो) शामिल हैं. वहीं, इंडसइंड बैंक, सन फार्मा, अडानी पोर्ट्स, नेस्ले और एशियन पेंट्स जैसे स्टॉक्स में खरीदारी देखने को मिली, जिससे इन कंपनियों के शेयरों में तेजी रही.

आज इन शेयरों में दिख रही है तेजी की संभावनाएं

कुछ शेयरों में मजबूत खरीदारी देखी जा रही है और इन्होंने अपना 52 हफ्तों का उच्चतम स्तर पार कर लिया है. इनमें  Bayer Cropscience, ITI Ltd, GE T&D India, ABB Power, GSK Pharma, Minda Corp, CCL Products शामिल हैं. इन स्टॉक्स में तेजी का ट्रेंड देखने को मिल रहा है, जो निवेशकों के लिए खरीदारी का अच्छा अवसर हो सकता है.

इन पर भी रखें नजर

शेयर बाजार एक्सपर्ट्स ने कहा है कि बुधवार को 10 प्रमुख कंपनियों के शेयरों में हलचल की संभावना है, जिनमें से कई ने तिमाही नतीजे जारी किए हैं या डील व कानूनी मामलों के चलते चर्चा में हैं. जैसे LIC ने Q4 में 38% मुनाफा बढ़ाया, Bosch India की आय में 16% वृद्धि लेकिन प्रॉफिट में गिरावट रही. Tata Steel ने ₹757 करोड़ के मुआवजे की याचिका दाखिल की, जबकि NMDC ने 8% राजस्व और 4.8% प्रॉफिट ग्रोथ दर्ज की. ITC में BAT ने ₹11,613 करोड़ की हिस्सेदारी बेचने की डील शुरू की है. L&T Finance ने ₹1,500 करोड़ जुटाए, P&G Hygiene ने ₹65 प्रति शेयर डिविडेंड की सिफारिश की. Info Edge ने ₹300 करोड़ का निवेश किया और Jupiter Wagons की EV तैनाती की योजना है, जबकि Waaree Energies की डील रद्द हो गई. इन कारणों से ये शेयर आज फोकस में रह सकते हैं. 

इन शेयरों में दिख रही है गिरावट की आशंका

एमएसीडी (MACD) इंडिकेटर के अनुसार कुछ स्टॉक्स में मंदी के संकेत हैं. इनमें Olectra Greentech, Brainbees Solutions, Sumitomo Chemical India, Blue Dart, Sagility India,Niva Bupa Health Insurance, DOMS Industries शामिल हैं, बाजार एक्सपर्ट्स का कहना है कि इन स्टॉक्स में गिरावट की संभावना है, इसलिए निवेशकों को सतर्क रहना चाहिए.

(डिस्क्लेमर: शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन है. 'BW हिंदी' इसकी कोई जिम्मेदारी नहीं लेता. सोच-समझकर, अपने विवेक के आधार पर और किसी सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह के बाद ही निवेश करें, अन्यथा आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है.)


टैग्स
सम्बंधित खबरें

UPI चार्ज पर सुप्रीम कोर्ट की तत्काल रोक से इनकार, केंद्र-NPCI से 4 हफ्ते में मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले का मतलब है कि फिलहाल 15 अक्टूबर से लागू होने वाली प्रस्तावित चार्ज व्यवस्था पर कोई अंतरिम रोक नहीं है. इस मामले में अदालत ने 2,000 रुपये से अधिक के चुनिंदा व्यापारी यूपीआई भुगतानों पर लगाए जाने वाले शुल्क की वैधता को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई की.

2 hours ago

पर्यटन के लिए राष्ट्रीय डिजिटल ढांचा शुरू, 2028 तक 23 हजार अनुभव और होमस्टे डिजिटल नेटवर्क से जुड़ेंगे

राष्ट्रीय डिजिटल पर्यटन ढांचा पर्यटन मंत्रालय और ONDC मिलकर विकसित कर रहे हैं. इसके जरिए अलग-अलग जगहों पर बिखरी पर्यटन सेवाओं को साझा डिजिटल बुनियादी ढांचे से जोड़ा जाएगा.

4 hours ago

तेलंगाना-आंध्र प्रदेश में बढ़ा MF निवेश, AUM 2.95 लाख करोड़ रुपये पहुंचा; 25% निवेशक महिलाएं

देश के कुल म्युचुअल फंड एसेट्स में तेलंगाना की हिस्सेदारी करीब 2.5 फीसदी रही. राज्य में कुल फोलियो की संख्या 82.24 लाख रही, जो देशभर के कुल म्युचुअल फंड फोलियो का करीब 2.9 फीसदी है.

4 hours ago

कंज्यूमर ड्यूरेबल्स बाजार में आएगी तेजी, 2030 तक ₹3.25 लाख करोड़ तक पहुंचने का अनुमान: रिपोर्ट

रिपोर्ट के अनुसार, भारत का कंज्यूमर ड्यूरेबल्स बाजार 2030 तक सालाना 8-10 फीसदी की दर से बढ़कर 30-35 अरब डॉलर तक पहुंच सकता है. रूम एयर कंडीशनर (RAC) इस वृद्धि में अहम भूमिका निभा सकता है.

7 hours ago

बैंक हड़ताल टली, आज सामान्य रहेगा कामकाज; 5 दिन कामकाज पर बनेगी हाईलेवल कमेटी

बैंक कर्मचारियों की तीन दिन की देशव्यापी हड़ताल अब नहीं होगी. UFBU ने रविवार को हड़ताल स्थगित करने की घोषणा की. यह हड़ताल सोमवार से शुरू होनी थी और बैंकों की छमाही क्लोजिंग के समय प्रस्तावित थी.

8 hours ago


बड़ी खबरें

टैक्सपेयर्स को बड़ी राहत, CBDT ने बढ़ाई ITR और टैक्स ऑडिट की डेडलाइन

CBDT के फैसले के बाद असेसमेंट ईयर 2026-27 के लिए टैक्स ऑडिट रिपोर्ट दाखिल करने की अंतिम तारीख 30 सितंबर 2026 से बढ़ाकर 21 अक्टूबर 2026 कर दी गई है.

5 minutes ago

UPI चार्ज पर सुप्रीम कोर्ट की तत्काल रोक से इनकार, केंद्र-NPCI से 4 हफ्ते में मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले का मतलब है कि फिलहाल 15 अक्टूबर से लागू होने वाली प्रस्तावित चार्ज व्यवस्था पर कोई अंतरिम रोक नहीं है. इस मामले में अदालत ने 2,000 रुपये से अधिक के चुनिंदा व्यापारी यूपीआई भुगतानों पर लगाए जाने वाले शुल्क की वैधता को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई की.

2 hours ago

नॉर्थ स्टार रिन्यूएबल एनर्जी ने शिवानंद निम्बार्गी को एमडी और सीईओ नियुक्त किया

शिवानंद निम्बार्गी को ऊर्जा, परिवहन और बुनियादी ढांचा क्षेत्रों में तीन दशक से अधिक का अनुभव है. वह इससे पहले अयाना रिन्यूएबल पावर के प्रबंध निदेशक और सीईओ रह चुके हैं.

2 hours ago

बीमा बेचने के तरीके में बड़ा बदलाव! एजेंटों के कमीशन से लेकर मिस-सेलिंग तक IRDAI का नया प्लान

IRDAI ने सार्वजनिक बीमा रजिस्ट्री बनाने का प्रस्ताव भी रखा है. इसके जरिए ग्राहक बीमा उत्पाद, बीमा कंपनी और वितरक से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी एक जगह देख सकेंगे.

5 hours ago

MRUCI ने काकोन सेठी को बनाया CEO, 8 अक्टूबर से संभालेंगी पद

काकोन सेठी को मीडिया, मनोरंजन, खेल, सामग्री और विपणन क्षेत्र में 35 वर्षों से अधिक का नेतृत्व अनुभव है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रमुख एजेंसियों के साथ मीडिया योजना और खरीद के क्षेत्र में की थी.

3 hours ago