होम / बिजनेस / अरबों की दौलत और आलीशान कारों के बावजूद मुंबई की लोकल में किया सफर, बताई ये वजह

अरबों की दौलत और आलीशान कारों के बावजूद मुंबई की लोकल में किया सफर, बताई ये वजह

निरंजन हीरानंदानी रियल स्‍टेट सेक्‍टर का एक बड़ा नाम है. फोर्ब्‍स पत्रिका के अनुसार उनके पास 1.5 अरब डॉलर यानी 12487 करोड़ रुपये की संपत्ति है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

अमीर लोग अपने समय को बचाने के लिए क्‍या-क्‍या करते हैं इसकी कहानियां तो आपने पढ़ी ही होंगी. एक बार फिर कुछ ऐसा ही मामले सामने आया है जब अरबों की संपत्ति के मालिक जिसके पास न तो साधनों की कमी है और ना ही कारों की कमी है. लेकिन फिर भी वो शख्‍स मुंबई की लोकल में सफर करता हुआ नजर आया. जब लोगों ने इस शख्‍स को देखा तो वो हैरान रह गए. हालांकि सोशल मीडिया पर इस शख्‍स ने बाद में खुद ही बताया कि आखिर उन्‍होंने मुंबई की लोकल में सफर क्‍यों किया. 

कौन हैं ये बिजनेस टायकून? 
रियल स्‍टेट सेक्‍टर में काम करने वाले हीरानंदानी ग्रुप के को फाउंडर निरंजन हीरानंदानी ने कुछ दिन पहले मुंबई की लोकल में सफर किया. इस सफर में हीरानंदानी के साथ उनके कई लोग नजर आ रहे हैं. निरंजन ने मुंबई से लेकर उल्‍हासनगर तक की यात्रा की. इस यात्रा के रास्‍ते में कई लोगों ने जब देखा कि इतना बड़ा आदमी लोकल से सफर कर रहा है तो वो उनसे हाथ मिलाते हुए भी नजर आ रहे हैं. हीरानंदानी ने अपने इस सफर का वीडियो सोशल मीडिया पर साझा भी किया है जिसमें उन्‍होंने बताया कि आखिर उन्‍होंने ऐसा क्‍यों किया. 

निरंजन ने बताई ये वजह 
निरंजन हीरानंदानी ने इंस्‍टाग्राम पर इस सफर का वीडियो अपलोड करने के बाद जो वजह बताई उसके अनुसार उन्‍होंने समय बचाने के लिए मुंबई से लेकर उल्‍हासनगर का तक का सफर किया था. वो लिखते हैं कि इस सफर ने उन्‍हें एक बेहतरीन अनुभव दिया. निरंजन ने मुंबई लोकल के एसी कोच में सफर किया. उनके इस पोस्‍ट पर कई लोगों ने कमेंट भी किया है, जिसमें कई एक शख्‍स लिखते हैं रिच मैन विद रिच हार्ट. एक शख्‍स कमेंट में ये भी पूछ रहे हैं कि आप उल्‍हासनगर आखिर क्‍यों आए. 

इतने करोड़ की है नेटवर्थ
निरंजन हीरानंदानी रियल स्‍टेट सेक्‍टर का एक बड़ा नाम है. फोर्ब्‍स पत्रिका के अनुसार उनके पास 1.5 अरब डॉलर यानी 12487 करोड़ रुपये की संपत्ति है. उन्‍होंने इस समूह की स्‍थापना अपने भाई के साथ मिलकर की थी. निरंजन के दो बच्‍चे भी हैं.उनकी पत्‍नी भी उनके कारोबार में बड़ी जिम्‍मेदारी पर है. 

ये भी पढें: ATF में कटौती के बाद बाजार में इन शेयरों में देखने को मिली बढ़त, जानते हैं कौन से हैं?
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

Infosys के सीनियर VP बोले, सेमीकंडक्टर में भारत के लिए ‘Invent in India’ का बड़ा मौका

Semicon India 2026 में मेघल ने कहा कि सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री की पारंपरिक सप्लाई चेन और डिजाइन प्रक्रिया में बड़ा बदलाव हो रहा है. खासकर AI आधारित वर्कलोड यह तय कर रहे हैं कि चिप्स को किस तरह डिजाइन किया जाए.

14 hours ago

RBI की 50,000 करोड़ रुपये की OMO बिक्री में 66,590 करोड़ रुपये की बोलियां

RBI ने बाजार में चल रही यील्ड से अधिक यील्ड पर सरकारी प्रतिभूतियों को स्वीकार किया. इससे संकेत मिलता है कि निवेशकों ने बॉन्ड खरीदने के लिए प्रीमियम यील्ड की मांग की.

15 hours ago

टूल एंड इक्विपमेंट एक्स्पो: हैंड टूल्स से स्मार्ट ऑटोमेशन तक, मैन्युफैक्चरिंग में तकनीक का नया दौर

एक्सपो में एक 'इनोवेशन गैलरी' तैयार की गई है, जिसमें 200 से अधिक प्रोडक्ट्स को लॉन्च किया गया है. इस गैलरी उद्देश्य मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर में उभरती तकनीकों, नए विचारों और इनोवेटिव समाधानों को सामने लाना है.

15 hours ago

प्रत्यक्ष कर संग्रह ₹12.12 लाख करोड़ के पार, STT से सरकार की कमाई 53% बढ़ी

17 सितंबर तक नेट डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन 13% बढ़ा, एडवांस टैक्स में भी 16.18% की तेज वृद्धि

16 hours ago

भारत-भूटान सहयोग: ₹4,000 करोड़ की ऊर्जा कर्ज सुविधा, UPI और रेल संपर्क पर बढ़ी साझेदारी

ऊर्जा परियोजनाओं के लिए ₹4,000 करोड़ की कर्ज सुविधा, भारत में UPI भुगतान कर सकेंगे भूटानी नागरिक; रेल कनेक्टिविटी और ईंधन आपूर्ति पर भी फैसले

18 hours ago

बड़ी खबरें

प्रत्यक्ष कर संग्रह ₹12.12 लाख करोड़ के पार, STT से सरकार की कमाई 53% बढ़ी

17 सितंबर तक नेट डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन 13% बढ़ा, एडवांस टैक्स में भी 16.18% की तेज वृद्धि

16 hours ago

Infosys के सीनियर VP बोले, सेमीकंडक्टर में भारत के लिए ‘Invent in India’ का बड़ा मौका

Semicon India 2026 में मेघल ने कहा कि सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री की पारंपरिक सप्लाई चेन और डिजाइन प्रक्रिया में बड़ा बदलाव हो रहा है. खासकर AI आधारित वर्कलोड यह तय कर रहे हैं कि चिप्स को किस तरह डिजाइन किया जाए.

14 hours ago

RBI की 50,000 करोड़ रुपये की OMO बिक्री में 66,590 करोड़ रुपये की बोलियां

RBI ने बाजार में चल रही यील्ड से अधिक यील्ड पर सरकारी प्रतिभूतियों को स्वीकार किया. इससे संकेत मिलता है कि निवेशकों ने बॉन्ड खरीदने के लिए प्रीमियम यील्ड की मांग की.

15 hours ago

भारत की इकोनॉमी पर Moody’s का भरोसा बढ़ा, FY27 GDP ग्रोथ अनुमान 6% से बढ़ाकर 7%

Moody’s के मुताबिक मजबूत घरेलू मांग, सरकारी इंफ्रास्ट्रक्चर खर्च और निजी क्षेत्र के निवेश में सुधार से भारतीय अर्थव्यवस्था को गति मिल रही है.

20 hours ago