✕

होम / बिजनेस / दुनियाभर में 'मेड इन इंडिया' स्मार्टफोन की बढ़ी मांग, चीन-वियतनाम को मिलेगी टक्कर!

दुनियाभर में 'मेड इन इंडिया' स्मार्टफोन की बढ़ी मांग, चीन-वियतनाम को मिलेगी टक्कर!

स्मार्टफोन अब भारत से निर्यात की जाने वाली चौथी सबसे बड़ी वस्तु है, जो वित्त वर्ष 24 में 42 प्रतिशत बढ़कर 15.6 बिलियन डॉलर हो गई है. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

मेड इन इंडिया (Made In India) स्मार्टफोन की मांग अब दुनियाभर में हो रही है. जिसके चलते पिछले साल के मुकाबले इस साल भारत से स्मार्टफोन के निर्यात में भी तेजी देखने को मिली है. उधर, चीन और वियतनाम से स्मार्टफोन के निर्यात में गिरावट आई है. तो चलिए जानते हैं भारतीय स्मार्टफोन की मांग बढ़ने का क्या कारण है?

भारत से मोबाइल निर्यात में आई 42 प्रतिशत तेजी
मोबाइल फोन निर्यात के मामले में भारत तेजी से आगे बढ़ रहा है. इसके साथ ही भारत तेजी से चीन और वियतनाम के साथ अंतर को भी पाट रहा है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार वित्त वर्ष 2024 में भारत से मोबाइल निर्यात 42 प्रतिशत बढ़कर 15.6 बिलियन डॉलर हो गया है. वहीं, चीन और वियतनाम से मोबाइल निर्यात में पिछले साल की तुलना में क्रमश: 2.78 प्रतिशत और 17.6 प्रतिशत की गिरावट आई है. भारत ने चीन और वियतनाम से मोबाइल फोन निर्यात में आई कमी का लगभग 50 प्रतिशत हिस्सा हासिल कर लिया है. 

पीएलआई स्कीम का मिला फायदा
स्मार्टफोन पीएलआई (Production Linked Incentives) स्कीम की घोषणा चीन से सप्लाई चेन में बदलाव को पकड़ने के उद्देश्य से की गई थी. इसके परिणाम अब दिखने लगे हैं. जानकारी के अनुसार चीन और वियतनाम से मोबाइल निर्यात में आई कुल गिरावट का लगभग 50 प्रतिशत हिस्सा भारत ने कब्जा लिया है. एक्सपर्ट्स का कहना है कि मोबाइल फोन निर्यात क्षेत्र में भारत द्वारा अपने अवसर का लाभ उठाना सरकार के लिए बड़ी जीत है. भू-राजनीतिक स्थिति और चीन के साथ तनाव के मद्देनजर इंटरनेशनल कंपनियां चाइना प्लस 1 की रणनीति पर काम कर रही हैं. मोदी सरकार इन्हीं कंपनियों को लुभाने का प्रयास कर रही है.

इसे भी पढ़ें-Air India 180 कमर्शियल पायलट को देगा सालाना ट्रेनिंग, हजारों लोगों को मिलेगा रोजगार

भारत के मोबाइल निर्यात में आईफोन की इतनी हिस्सेदारी 
भारत में स्मार्टफोन पीएलआई योजना सफल रही है. आईफोन बनाने वाली कंपनी ऐपल ने इस योजना के तहत देश में आईफोन का उत्पादन शुरू किया. पिछले दो वित्तीय वर्षों में Apple ने भारत से उत्पादन और निर्यात को दोगुना कर दिया है. वित्त वर्ष 2023 में कंपनी का उत्पादन 7 अरब डॉलर से बढ़कर वित्त वर्ष 2024 में 14 अरब डॉलर हो गया. भारत के मोबाइल निर्यात में आईफोन की हिस्सेदारी 65 प्रतिशत और इलेक्ट्रॉनिक्स निर्यात में एक तिहाई से अधिक है.

सैमसंग भी निर्यात में बढ़ा रही हिस्सेदारी
एक्सपर्ट्स के अनुसार सैमसंग जैसी कंपनियां भी भारत से बड़ी मात्रा में मोबाइल निर्यात करना शुरू कर देंगी. दक्षिण कोरियाई कंपनी सैगसंग भी पीएलआई योजना की लाभार्थी है और वित्त वर्ष 2024 में भारत से इसका मोबाइल फोन निर्यात लगभग 3.5 अरब डॉलर था. यह Apple के निर्यात का करीब एक तिहाई था. सैमसंग वर्तमान में वियतनाम से मोबाइल फोन का सबसे बड़ा निर्यातक है. अभी दुनिया भर में बिकने वाले सैमसंग के 50 प्रतिशत से अधिक प्रोडक्ट वियतनाम में बनाए जाते हैं.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

दिवाली से पहले ऑनलाइन शॉपिंग में तेजी, दो दिन में 24,200 करोड़ रुपये की बिक्री; मोबाइल की सबसे ज्यादा मांग

रिपोर्ट के मुताबिक, शुरुआती दिनों में खरीदारी करने वालों में करीब एक-तिहाई हिस्सेदारी जेनरेशन जेड यानी युवा पीढ़ी की रही. यह आंकड़ा त्योहारी ऑनलाइन खरीदारी में युवाओं की भागीदारी को दिखाता है.

1 hour ago

अक्टूबर में खुलेंगे 12 कंपनियों के IPO, जियो प्लेटफॉर्म्स के 30,000 करोड़ रुपये से बड़े इश्यू पर नजर

इन कंपनियों का संबंध टेक्नोलॉजी, विनिर्माण, स्वास्थ्य सेवाओं, रक्षा, नवीकरणीय ऊर्जा और जल उपचार जैसे क्षेत्रों से है, जिनमें जियो प्लेटफॉर्म्स का प्रस्तावित आईपीओ सबसे बड़ा आकर्षण है.

2 hours ago

सेंसेक्स-निफ्टी की तेजी बरकरार रहेगी या फिर बिकवाली का दबाव? आज इन संकेतों और शेयरों पर रहेगी नजर

शुक्रवार सेंसेक्स 879 अंक चढ़कर 72,472 पर और निफ्टी 289 अंक बढ़कर 22,520 पर बंद हुआ था. वहीं, विदेशी निवेशकों की लगातार बिकवाली बाजार के लिए चुनौती बनी हुई है.

2 hours ago

रुपये की गिरावट रोकने के लिए RBI की नई रणनीति, डॉलर से लेकर फॉरेक्स ट्रेडिंग तक बदले नियम

भारतीय रिजर्व बैंक ने रुपये को सहारा देने और विदेशी मुद्रा बाजार में उतार-चढ़ाव कम करने के लिए कई नियामकीय बदलाव किए हैं. इनका उद्देश्य डॉलर की मांग को व्यवस्थित करना, करेंसी डेरिवेटिव कारोबार में जोखिम सीमित करना और बाजार में नियमों का पालन सुनिश्चित करना है.

1 day ago

भारत में 3D प्रिंटिंग को बढ़ावा देने की तैयारी, NSAM 2.0 से घरेलू मैन्युफैक्चरिंग को मिलेगी रफ्तार

नई रणनीति में स्वदेशी तकनीकों को व्यावसायिक स्तर पर इस्तेमाल के योग्य बनाने, बौद्धिक संपदा विकसित करने, डिजिटल तकनीकों को एकीकृत करने और वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धा करने वाले उत्पाद तैयार करने पर ध्यान दिया जाएगा.

1 day ago

बड़ी खबरें

सेंसेक्स-निफ्टी की तेजी बरकरार रहेगी या फिर बिकवाली का दबाव? आज इन संकेतों और शेयरों पर रहेगी नजर

शुक्रवार सेंसेक्स 879 अंक चढ़कर 72,472 पर और निफ्टी 289 अंक बढ़कर 22,520 पर बंद हुआ था. वहीं, विदेशी निवेशकों की लगातार बिकवाली बाजार के लिए चुनौती बनी हुई है.

2 hours ago

दिवाली से पहले ऑनलाइन शॉपिंग में तेजी, दो दिन में 24,200 करोड़ रुपये की बिक्री; मोबाइल की सबसे ज्यादा मांग

रिपोर्ट के मुताबिक, शुरुआती दिनों में खरीदारी करने वालों में करीब एक-तिहाई हिस्सेदारी जेनरेशन जेड यानी युवा पीढ़ी की रही. यह आंकड़ा त्योहारी ऑनलाइन खरीदारी में युवाओं की भागीदारी को दिखाता है.

1 hour ago

अक्टूबर में खुलेंगे 12 कंपनियों के IPO, जियो प्लेटफॉर्म्स के 30,000 करोड़ रुपये से बड़े इश्यू पर नजर

इन कंपनियों का संबंध टेक्नोलॉजी, विनिर्माण, स्वास्थ्य सेवाओं, रक्षा, नवीकरणीय ऊर्जा और जल उपचार जैसे क्षेत्रों से है, जिनमें जियो प्लेटफॉर्म्स का प्रस्तावित आईपीओ सबसे बड़ा आकर्षण है.

2 hours ago

रुपये की गिरावट रोकने के लिए RBI की नई रणनीति, डॉलर से लेकर फॉरेक्स ट्रेडिंग तक बदले नियम

भारतीय रिजर्व बैंक ने रुपये को सहारा देने और विदेशी मुद्रा बाजार में उतार-चढ़ाव कम करने के लिए कई नियामकीय बदलाव किए हैं. इनका उद्देश्य डॉलर की मांग को व्यवस्थित करना, करेंसी डेरिवेटिव कारोबार में जोखिम सीमित करना और बाजार में नियमों का पालन सुनिश्चित करना है.

1 day ago

CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ CJP का प्रदर्शन, दिल्ली में बड़े पैमाने पर हिरासत और पाबंदियां

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का आह्वान किया गया था. पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करते हुए विपक्षी नेताओं, कार्यकर्ताओं और प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया.

1 day ago