✕

होम / बिजनेस / हर दिन की कमाई ₹48 करोड़, इस भारतीय ने सबसे अधिक सैलरी का रचा इतिहास

हर दिन की कमाई ₹48 करोड़, इस भारतीय ने सबसे अधिक सैलरी का रचा इतिहास

सोशल मीडिया (Social Media) पर एक नाम सुर्खियों में है. ऐसे उद्योगपति का, जिसने अपनी मेहनत और सूझबूझ के बल पर एक दिन में करोड़ों कमाने का कीर्तिमान स्थापित किया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

दुनिया में सबसे अधिक सैलरी के मामले में जगदीप सिंह का नाम अब टॉप पर है, इन दिनों नाम और चेहरा वायरल हो रहा है. भारतीय मूल के उद्यमी जगदीप सिंह का एक दिन का वेतन 48 करोड़ रुपये बैठता है, जो सालाना 17,500 करोड़ रुपये के बराबर है. गूगल की पैरेंट कंपनी अल्फाबेट के सीईओ सुंदर पिचाई भी सबसे अधिक वेतन पाने वाले सीईओ में से एक हैं. अप्रैल 2023 तक पिचाई का सालान वेतन 1663 करोड़ रुपये है, जिसमें भत्ते शामिल हैं. उनके कुल मुआवजे को अगर जोड़ ले तो उनकी सालाना सैलरी लगभग 1854 करोड़ रुपये हो जाती है, जो प्रति दिन के हिसाब से लगभग 5 करोड़ रुपये है.

कौन हैं जगदीप सिंह? 

जगदीप सिंह क्वांटमस्केप के संस्थापक हैं, इस कंपनी को उन्होंने 2010 में स्थापित किया था. क्वांटमस्केप नेक्स्ट जेनरेशन की सॉलिड स्टेट बैटरी डेवलप करने पर फोकस करता है. यह इलेक्ट्रिक वाहनों (EV) की ऊर्जा दक्षता को महत्वपूर्ण रूप से बढ़ाती है और चार्जिंग समय को भी कम करती है.

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक इस कार्य की तुलना इलेक्ट्रिक वाहनों की दुनिया में क्रांति से की जा रही है. इसने सिंह के नेतृत्व और दूरदर्शिता ने उन्हें वैश्विक पहचान दिलाई है. इस कंपनी के निवेशकों में फॉक्सवैगन और बिल गेट्स शामिल हैं. क्वांटमस्केप की स्थापना से पहले सिंह ने कई कंपनियों में विभिन्न प्रमुख भूमिकाओं में 10 वर्षों से अधिक समय तक काम किया.

जगदीप सिंह की शिक्षा और करियर 

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक जगदीप सिंह ने स्टैनफोर्ड विश्वविद्यालय से बी. टेक और कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय से एमबीए किया है. सिंह के सैलरी पैकेज में 19,000 करोड़ रुपये (लगभग 2.3 बिलियन डॉलर) के स्टॉक विकल्प शामिल थे. हालांकि, 16 फरवरी, 2024 को सिंह ने क्वांटमस्केप के सीईओ के पद से इस्तीफा दे दिया और कंपनी की बागडोर शिव शिवराम को सौंप दी. जगदीप पद छोड़ने के बावजूद, सिंह का सफर जारी है. वह अब एक "स्टील्थ स्टार्टअप" के सीईओ हैं और नई तकनीकों को विकसित करने पर काम कर रहे हैं, जो भविष्य में और भी अधिक सफलताएं दिला सकती हैं.

दुनिया में भारतीयों का बढ़ता दबदबा 

उनके सोशल मीडिया अकाउंट (@startupjag) के मुताबिक वह इनोवेशन में लगे हुए हैं. एक कर्मचारी से दुनिया के सबसे अधिक वेतन पाने वाले पेशेवर तक सिंह का सफर उद्यमिता और दूरदर्शी नेतृत्व की शक्ति का प्रमाण है. उनकी प्रसिद्धि में वृद्धि भारतीय प्रतिभा की असीमित क्षमता और प्रौद्योगिकी के भविष्य को आकार देने में भारत की भूमिका की बढ़ती वैश्विक मान्यता को दर्शाती है.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

विजय माल्या से अभी ₹8,751 करोड़ की वसूली बाकी, SBI ने बॉम्बे HC को दी जानकारी

बैंकों ने कोर्ट को यह भी बताया कि मामले में अटैच की गई कुछ शेयर होल्डिंग्स अभी भी बरकरार हैं और उनकी बिक्री नहीं हुई है.

18 hours ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ का हॉर्टिकल्चर हब, 10 जिलों के 5,869 गांवों में होगा विकास

आंध्र प्रदेश सरकार के मुताबिक, हॉर्टिकल्चर हब को तीन चरणों में विकसित किया जाएगा. तेलुगु देशम पार्टी (TDP) के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार परियोजना के लिए ₹40,352 करोड़ का योगदान देगी.

20 hours ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ निवेश करेगी रिलायंस इंडस्ट्रीज, 3 लाख से ज्यादा रोजगार का दावा

कंपनी के मुताबिक, इस पहल का उद्देश्य स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने के साथ किसानों और ग्रामीण समुदायों के लिए नए आर्थिक अवसर पैदा करना है.

20 hours ago

G20 में पीयूष गोयल ने ओवरकैपेसिटी के आरोपों को नकारा, कहा- WTO नियमों से चले वैश्विक व्यापार

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि भारत एक बड़ा बाजार और उत्पादक देश है, जो अपनी घरेलू जरूरतों के साथ वैश्विक मांग को पूरा करने में भी योगदान देता है.

23 hours ago

RBI के फॉरेक्स नियमों से बैंकों को $500 मिलियन का नुकसान, बाद में $400 मिलियन की भरपाई

यह नुकसान भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की ओर से रुपये में बैंकों की नेट ओपन पोजीशन पर 100 मिलियन डॉलर की सीमा तय किए जाने के बाद हुआ.

23 hours ago


बड़ी खबरें

विजय माल्या से अभी ₹8,751 करोड़ की वसूली बाकी, SBI ने बॉम्बे HC को दी जानकारी

बैंकों ने कोर्ट को यह भी बताया कि मामले में अटैच की गई कुछ शेयर होल्डिंग्स अभी भी बरकरार हैं और उनकी बिक्री नहीं हुई है.

18 hours ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ निवेश करेगी रिलायंस इंडस्ट्रीज, 3 लाख से ज्यादा रोजगार का दावा

कंपनी के मुताबिक, इस पहल का उद्देश्य स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने के साथ किसानों और ग्रामीण समुदायों के लिए नए आर्थिक अवसर पैदा करना है.

20 hours ago

SIR के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

एसआईआर के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

18 hours ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ का हॉर्टिकल्चर हब, 10 जिलों के 5,869 गांवों में होगा विकास

आंध्र प्रदेश सरकार के मुताबिक, हॉर्टिकल्चर हब को तीन चरणों में विकसित किया जाएगा. तेलुगु देशम पार्टी (TDP) के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार परियोजना के लिए ₹40,352 करोड़ का योगदान देगी.

20 hours ago

विदेशी बाजार में बढ़ी भारत की मिसाइलों की मांग, 600 मिलियन डॉलर पार हो सकता है एक्सपोर्ट

ब्रह्मोस और आकाश जैसे स्वदेशी सिस्टम भारत के डिफेंस प्रोडक्शन और एक्सपोर्ट क्षमता के विस्तार में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं. इन उत्पादों की विदेशी मांग बढ़ने से भारतीय रक्षा कंपनियों के लिए अंतरराष्ट्रीय बाजार में कारोबार के नए अवसर भी बन रहे हैं.

1 day ago