होम / बिजनेस / D MART के इस तिमाही के नतीजे हुए जारी, आप भी देखिए कंपनी ने क्या पाया, क्या खोया
D MART के इस तिमाही के नतीजे हुए जारी, आप भी देखिए कंपनी ने क्या पाया, क्या खोया
D MART के नतीजे बता रहे हैं कि वो उम्मीद से बेहतर नहीं रहे हैं. इस तिमाही के नतीजों के सामने आने के बाद कंपनी के शेयरों में भी गिरावट देखने को मिली है.
बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago
बैंकिंग सेक्टर की नामी कंपनी एचडीएफसी के दिसंबर में खत्म हुए तिमाही के आंकड़े आने के बाद अब डी मार्ट के भी तिमाही के नतीजे भी सामने आ गए हैं. आंकड़े बता रहे हैं कि तिमाही में डी मार्ट के समेकित शुद्ध लाभ में 6.7% की सालाना बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है. कंपनी को कुल 590 करोड़ रुपये का नेट प्रॉफिट हुआ है. लेकिन ये बॉटमलाइन 672 करोड़ रुपये के अनुमानित आंकड़े से काफी नीचे थी.
कितना हुआ मुनाफा
कंपनी के सालाना समेकित राजस्व ( Consolidated revenue) में 25.5% का इजाफा हुआ है और इसे अगर रुपयों में आंका जाए तो ये बढ़कर 11,569.05 करोड़ रुपये हो गया, जो कि इस महीने की शुरुआत में कंपनी ने अंतिम अपडेट में साझा किया था. कंपनी के ज्यादा खर्चे ने तिमाही में बॉटमलाइन को प्रभावित किया है. कंपनी की ऑपरेटिंग कॉस्ट में टैक्स, EBITDA से पहले की कमाई सालाना 11.4% बढ़कर 965 करोड़ रुपये हो गई, लेकिन ऑपरेटिंग मार्जिन 106 आधार अंकों की तेज गिरावट के साथ 8.34% हो गया.
कर्मचारी लागत में हुआ इजाफा
एक्सपर्ट के अनुमान के अनुसार कंपनी के लाभ में 40-60 बीपीएस की गिरावट का अनुमान जताया गया था. कंपनी का टोटल एक्सपेंस 27% YoY से बढ़कर 10,789 करोड़ रुपये हो गया, जिसमें कर्मचारियों की लागत लगभग 19% बढ़कर 192.31 करोड़ रुपये हो गई.
नहीं खोल पाई ज्यादा स्टोर
कंपनी इस तिमाही में कंपनी अपने स्टोर की संख्या में सिर्फ 4 का ही इजाफा कर पाई. जबकि सितंबर वाले क्वार्टर में कंपनी इसके दोगुने यानी 8 स्टोर खोलने में कामयाब रही थी. यह सितंबर तिमाही की तुलना में आधा है. कंपनी 31 दिसंबर तक कुल स्टोर की संख्या 306 खोल पाई. जबकि ब्रोकरेज मोतीलाल ओसवाल सिक्योरिटीज ने रिटेल विक्रेता से तीसरी तिमाही में 12 स्टोर जोड़कर इसकी कुल संख्या 314 तक ले जाने की उम्मीद जताई थी. दिसंबर में समाप्त हुए साल में कंपनी को पिछले नौ महीनों के टोटल रेवेन्यू में लगभग 45% का इजाफा हुआ है. इस मुनाफे को अगर रुपयों में देखा जाए तो ये 31,496 करोड़ रुपये रहा। कंपनी की ऑपरेटिंग कॉस्ट लाभ 64% बढ़कर 2,877 करोड़ रुपये हो गई. नतीजतन, कर के बाद लाभ 78.4% बढ़कर 2,051 करोड़ रुपये हो गया.
शेयर मार्केट में दिखा असर
इन नतीजों के आने के बाद कंपनी के शेयरों में भी गिरावट देखने को मिली है. कंपनी के शेयर नेशनल स्टॉक एक्सचेंज में 1.2% की गिरावट के साथ 3,863.70 रुपये पर बंद हुए. कंपनी का स्टॉक 2022 में पिछड़ गया था, इसे लगभग 13% का नुकसान हुआ था, जब बेंचमार्क निफ्टी 50 ने 4% से अधिक सकारात्मक रिटर्न दिया था.
टैग्स