✕

होम / बिजनेस / क्रिकेटर Rishabh Pant ने एक और कंपनी में किया इन्वेस्ट, खरीदी इतने प्रतिशत हिस्सेदारी

क्रिकेटर Rishabh Pant ने एक और कंपनी में किया इन्वेस्ट, खरीदी इतने प्रतिशत हिस्सेदारी

टीम इंडिया के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को लेकर एक बड़ी खबर आई रही है. यह खबर उनके क्रिकेट को लेकर नहीं बल्कि इन्वेस्टमेंट को लेकर है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

बंग्लादेश के साथ पहले टेस्ट मैच के बीच टीम इंडिया के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को लेकर एक बड़ी खबर आई रही है. यह खबर उनके क्रिकेट को लेकर नहीं बल्कि इन्वेस्टमेंट को लेकर है. पंत ने ऑनलाइन सॉफ्टवेयर मार्केटप्लेस टेकजॉकी में 7.4 करोड़ रुपये में 2% हिस्सेदारी खरीदी है, जिससे कंपनी का वैल्युएशन 370 करोड़ रुपये हो गया है. पंत ने कहा कि उन्होंने टेकजॉकी में इन्वेस्ट किया क्योंकि कंपनी का लक्ष्य बिजनेस के लिए आईटी खरीद प्रोसेस को सरल बनाना और एक ऐसा प्लेटफॉर्म बनाना था, जो आईटी रीसेलिंग को कंसॉलिडेट करे.

ऋषभ पंत ने कही ये बातें

इस निवेश को लेकर ऋषभ पंत ने कहा कि यह निवेश मेरे लिए स्वाभाविक था, क्योंकि यह टेक्नोलॉजी के प्रति मेरे जुनून और भारत में बिजनेस लैंडस्केप पर सार्थक प्रभाव डालने वाले उपक्रमों में शामिल होने की मेरी इच्छा को जोड़ता है. उन्होंने बताया कि उनका इंवेस्टमेंट टार्गेट एक वैरियस पोर्टफोलिया बनाना है, जिसमें लॉन्ग टर्म इंवेस्टमेंट पर फोकस किया जाएगा. पंत ने कहा कि जबकि मेरा क्रिकेट करियर मेरा प्राइमरी फोकस बना हुआ है, मैंने विभिन्न उद्योगों में रणनीतिक निवेश किया है. पिछले साल, उन्होंने शिपिंग और लॉजिस्टिक्स मार्केटप्लेस ओवर ज़िलियन यूनिट्स में इंवेस्टमेंट किया था.

पंत का इन कंपनियों में भी निवेश

बता दें कि मौजूदा समय में ऋषभ पंत ने ऑप्टिमम न्यूट्रिशन, HDFC Life , आयोडेक्स, थम्स अप और ड्रीम11 जैसे ब्रांडों में निवेश किया है. वहीं, जिस कंपनी में उन्होंने 2 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदी है, उसने फाइनेंशियल ईयर 24 में 125 करोड़ रुपये का रेवेन्यू रिकॉर्ड किया.

Techjockey.com के फाउंडर आकाश नांगिया ने कहा कि भारत में 6 करोड़ से अधिक छोटे और मध्यम व्यवसाय और व्यापारी हैं जो अपने व्यवसाय के लिए सही सॉफ़्टवेयर खोजने में परेशानियों का सामना कर रहे हैं. उन्होंने आगे कहा कि आगामी दिनों में Techjockey.com उपयोगकर्ता अधिग्रहण और होटल, एजुकेशन, हेल्थ और मैन्युफैक्चरिंग जैसी इंडस्टीज के लिए कस्टम पैकेज और डिस्कवरी फ़्लो लॉन्च करने पर फोकस करेगा.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

अडानी समूह पर शॉर्ट-सेलिंग हमले की फुसफुसाहट

राजीव जैन के GQG ने ITC में अपनी हिस्सेदारी बेच दी. डीलिंग रूम में चर्चा है कि कुछ ऑफशोर खिलाड़ियों को इसका पहले से अंदाजा था और उन्होंने पहले ही फंड की प्रमुख होल्डिंग्स में शॉर्ट पोजीशन बना ली थी. एलन मस्क की X पोस्ट ने रिलायंस इंडस्ट्रीज में बिकवाली को और बढ़ा दिया.

9 hours ago

2037-38 की जरूरत की 84% हुई कोल्ड स्टोरेज क्षमता, पैक-हाउस और रीफर वाहनों की भारी कमी: रिपोर्ट

रिपोर्ट में प्रमुख बागवानी उत्पादन केंद्रों के आसपास बहु-वस्तु और अलग-अलग तापमान पर काम करने वाली सुविधाएं विकसित करने की जरूरत बताई गई है. इसके साथ भरोसेमंद रेफ्रिजरेटेड परिवहन नेटवर्क को मजबूत करने पर भी जोर दिया गया है.

12 hours ago

डीजल एक्सपोर्ट एक साल के टॉप पर, सितंबर में भारत से रोजाना 6.2 लाख बैरल का निर्यात; यूरोप सबसे बड़ा बाजार

सितंबर में डीजल निर्यात में आई तेजी ऐसे समय में हुई है जब यूरोप और अमेरिका समेत कई बाजारों में डीजल की कीमतें ऊंचे स्तर पर हैं.

14 hours ago

पेटीएम पेमेंट्स बैंक पर RBI का एक्शन, शेड्यूल बैंकों की सूची से बाहर किया; पहले रद्द हो चुका है लाइसेंस

बैंक का लाइसेंस इसी साल अप्रैल में नियमों का पालन नहीं करने के चलते रद्द किया गया था. इससे पहले आरबीआई ने बैंक के खिलाफ कई कारोबारी पाबंदियां भी लगाई थीं.

15 hours ago

शारजाह में 3 अरब डॉलर निवेश करेंगी भारतीय कंपनियां, खाड़ी बाजारों के लिए खोरफक्कन पोर्ट बनेगा नया गेटवे

*हॉर्मुज जलडमरूमध्य में बढ़ते समुद्री तनाव के बीच शारजाह भारतीय कंपनियों को निवेश का बड़ा अवसर दे रहा है. अमीरात को 2026 और 2027 के दौरान भारत से कुल 3 अरब डॉलर निवेश मिलने की उम्मीद है.

15 hours ago

बड़ी खबरें

भारतीय दीवार पर किसका होगा कब्जा?

जैसे-जैसे बिरला ओपस, जेएसडब्ल्यू ड्यूलक्स और पिडिलाइट की हैशा स्थापित दिग्गजों को चुनौती दे रही हैं, त्योहारी सीजन यह दिखाएगा कि क्या वितरण क्षमता, डीलर अर्थशास्त्र और पेंटर का प्रभाव लंबे समय से चली आ रही उपभोक्ता आदतों को बदल सकता है.

11 hours ago

अडानी समूह पर शॉर्ट-सेलिंग हमले की फुसफुसाहट

राजीव जैन के GQG ने ITC में अपनी हिस्सेदारी बेच दी. डीलिंग रूम में चर्चा है कि कुछ ऑफशोर खिलाड़ियों को इसका पहले से अंदाजा था और उन्होंने पहले ही फंड की प्रमुख होल्डिंग्स में शॉर्ट पोजीशन बना ली थी. एलन मस्क की X पोस्ट ने रिलायंस इंडस्ट्रीज में बिकवाली को और बढ़ा दिया.

9 hours ago

विसर्जित भारत

2047 तक विकसित, दिवाली 2026 तक विसर्जित