होम / बिजनेस / त्यौहारी सीजन में एक्टिव होने वाले मिलावटखोरों पर कसी जाएगी नकेल, FSSAI करेगा ये इंतजाम
त्यौहारी सीजन में एक्टिव होने वाले मिलावटखोरों पर कसी जाएगी नकेल, FSSAI करेगा ये इंतजाम
FSSAI ने त्यौहारी सीजन में मिलावटी सामान बेचने वालों पर नकेल कसने के लिए पूरे इंतजाम कर लिए हैं. बाजार में सामान की जांच करने के साथ ही मिलावटखोरों को पकड़कर कार्रावाई भी की जाएगी.
बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago
त्यौहारी सीजन नजदीक आते ही मिठाईयों के साथ-साथ खोआ, पनीर, घी जैसे दुग्ध उत्पादों की खपत काफी बढ़ जाती है. ऐसे में मिलावटखोर भी एक्टिव हो जाते हैं और लोगों को मिलावटी उत्पाद बेचते हैं. सरकार व प्रशासन द्वारा तमाम सख्ताई दिखाने के बावजूद मिलावटखोर धड़ल्ले से बाजार में मिलावटी मिठाईयां बेचकर लोगों की सेहत के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं. अगर आप भी इन मिलावटखोरों से परेशान हैं, तो हम आपको बताने जा रहे हैं कि इन मिलावटखोरों पर नकेल कसने के लिए फुड सेप्टी एंड स्टैंडर्ड अथोरिटी ऑफ इंडिया (FSSAI) ने इस बार तगड़ा इंतजाम किया है. तो आइए जानते हैं एफएसएसएआई ने क्या तैयारी की है?
मोबाइल टेस्टिंग वैन लगाकर होगी गुणवत्ता जांच
त्यौहारी सीजन में मिलावटी मिठाइयों और दुग्ध उत्पादों पर नकेल कसने के लिए FSSAI ने विशेष अभियान चलाने का फैसला किया है. एफएसएसएआई ने सभी राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों के फुड सेप्टी कमीश्नर, सभी क्षेत्रीय निदेशकों और सभी केंद्रीय लाइसेंसिंग अथोरिटी को भेजे पत्र में अपने-अपने क्षेत्र में बाजार में मोबाइल टेस्टिंग वैन को तैनात करने और दुकानों बिकने वाले खाद्य उत्पादों का नियमित परीक्षण करने को कहा है..
मिलावटखोरों को ढूंढ़कर की जाएगी कार्रवाई
FSSAI की ओर जारी निर्देश के अनुसार त्यौहारी सीजन में मिठाइयों के साथ-साथ खोआ, पनीर, घी जैसे दुग्ध उत्पादों की खपत काफी बढ़ जाती है. इसे देखते हुए मिलावटखोर सक्रिय हो जाते हैं. इनसे निपटने के लिए इन सामानों के उत्पादन और बिक्री केंद्रों पर गुणवत्ता जांच का विशेष अभियान चलाना जरूरी है. इसके साथ ही एफएसएसएआई ने मिलावटखोरों के बारे में जानकारी जुटाने के लिए खुफिफा तंत्र के इस्तेमाल और उनके द्वारा मिली जानकारी पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा है. एफएसएसएआई ने इस निर्देश को अतिमहत्वपूर्ण बताते हुए इस पर कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा है.
इसे भी पढ़ें-डाक विभाग शुरू करेगा Digital Life Certificate की सर्विस, देश के लाखों बुर्जुगों को ऐसे होगी सुविधा!
टैग्स