होम / बिजनेस / Gautam Adani के सिर से छिन गया फिर ये ताज, इस चीनी कारोबारी ने छोड़ा पीछे

Gautam Adani के सिर से छिन गया फिर ये ताज, इस चीनी कारोबारी ने छोड़ा पीछे

हिंडनबर्ग की रिपोर्ट के प्रभाव से गौतम अडानी भले ही बाहर निकल आए हैं, लेकिन उन्हें अरबपतियों की लिस्ट में पुरानी जगह पाने के लिए खासी मशक्कत करनी होगी.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

गौतम अडानी (Gautam Adani) अब एशिया के दूसरे सबसे अमीर नहीं रहे हैं. एक बार फिर से पानी बेचने वाली चीनी कंपनी के मालिक झोंग शानशान (Zhong Shanshan) ने उन्हें पछाड़कर एशिया के दूसरे अरबपति का तमगा हासिल कर लिया है. इसके साथ ही अब अडानी पर ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स में टॉप 20 अरबपतियों से बाहर होने का खतरा भी बढ़ गया है. अडानी अब अरबपतियों की इस लिस्ट में 61.5 अरब डॉलर की कुल नेटवर्थ के साथ 19वें और झोंग 62.4 अरब डॉलर के साथ 18वें स्थान पर हैं. जबकि मुकेश अंबानी 84.6 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ एशिया के सबसे अमीर शख्स बने हुए हैं.

सामने आया मानवीय चेहरा
वहीं, अरबपति कारोबारी गौतम अडानी का मानवीय चेहरा फिर सामने आया है. अडानी ने ओडिशा में हुए रेल हादसे (Balasore Train Accident) को लेकर बड़ा ऐलान किया है. उन्होंने कहा है कि हादसे में जिन्होंने अपने अभिभावकों को खो दिया है, उनकी पढ़ाई का खर्चा अडानी ग्रुप उठाएगा. बता दें कि इस भीषण हादसे में मरने वालों की संख्या 260 के पार निकल गई है. जबकि बड़ी संख्या में लोग घायल हुए हैं. दुर्घटना के बाद रेलमंत्री के 'कवच' को लेकर किए गए बड़े-बड़े दावों पर भी सवाल उठ रहे हैं.

अडानी ने कही ये बात
ओडिशा रेल हादसे पर दुख प्रकट करते हुए गौतम अडानी ने ट्वीट करके ऐलान किया कि वे दुर्घटना में अपने अभिभावकों को खोने वाले बच्चों की पढ़ाई का खर्चा उठाएंगे. अडानी ने अपने ट्वीट में लिखा है - इस रेल दुर्घटना से हम सभी बेहद व्यथित हैं. हमने फैसला लिया है कि जिन मासूमों ने इस हादसे में अपने अभिभावकों को खोया है उनकी स्कूली शिक्षा की जिम्मेदारी अडानी समूह उठाएगा. पीड़ितों एवं उनके परिजनों को संबल और बच्चों को बेहतर कल मिले यह हम सभी की संयुक्त जिम्मेदारी है. 

सुरक्षा की सता रही चिंता
इस ट्रेन दुर्घटना के कारणों का अब तक खुलासा नहीं हो सका है, लेकिन माना जा रहा है कि ऐसा सिग्नल में गड़बड़ी के चलते हुआ होगा. सरकार ने हादसे की उच्चस्तरीय जांच के आदेश दिए हैं. Balasore Train Accident के चलते इस रूट की ट्रेनों की आवाजाही पर भी असर पड़ा है. रेलवे को करीब 90 ट्रेनें रद्द करनी पड़ी हैं. नॉर्दर्न रेलवे की दो ट्रेनें भी रद्द हुई हैं. इनमें नई दिल्ली-पुरी पुरुषोत्तम एक्सप्रेस और आनंद विहार टर्मिनल-पुरी नीलांचल एक्सप्रेस शामिल हैं. इस हादसे के बाद रेल यात्रियों की सुरक्षा को लेकर चिंता फिर से व्यक्त की जाने लगी है.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

पिता की याद में डॉ. सुभाष चंद्रा का बड़ा ऐलान, अग्रोहा में बनेगी ₹100 करोड़ की यूनिवर्सिटी

डॉ. सुभाष चंद्रा ने कहा कि यह संस्थान युवाओं को गुणवत्तापूर्ण उच्च शिक्षा और रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के साथ-साथ नंद किशोर गोयनका की सेवा और समाज कल्याण की विरासत को आगे बढ़ाएगा.

13 hours ago

यूनियन बैंक का मुनाफा 30% उछला, पहली तिमाही में ₹5,332 करोड़ का नेट प्रॉफिट

अप्रैल-जून तिमाही के दौरान बैंक की कुल आय में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई. रिटेल, कृषि और सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (MSME) क्षेत्रों में कर्ज की मजबूत मांग से बैंक की आय को सहारा मिला.

18 hours ago

17 जुलाई को रेलवे को मिलेगी नई रफ्तार, पीएम मोदी 4 स्टेशनों का करेंगे उद्घाटन, पहली हाइड्रोजन ट्रेन को दिखाएंगे हरी झंडी

पंजाब भाजपा अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी 17 जुलाई को पंजाब के चार आधुनिक रेलवे स्टेशनों का उद्घाटन करेंगे.

18 hours ago

हीरो मोटोकॉर्प के ₹1,000 करोड़ निवेश से एथर एनर्जी के शेयरों में जोरदार उछाल, रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचा स्टॉक

बुधवार के कारोबार के दौरान एथर एनर्जी का शेयर 9 फीसदी तक चढ़कर 1,290.10 रुपये के इंट्राडे हाई पर पहुंच गया, जो कंपनी की लिस्टिंग के बाद का अब तक का सबसे ऊंचा स्तर है.

20 hours ago

अमेरिका ने भारत समेत 5 देशों को दी बड़ी राहत, रूस से तेल आयात पर 500% की जगह अब 100% टैरिफ का प्रस्ताव

अमेरिकी सीनेटर रिचर्ड ब्लूमेंथल के अनुसार, प्रस्तावित टैरिफ केवल रूस से ऊर्जा खरीदने वाले पांच सबसे बड़े देशों पर लागू होगा. इनमें चीन, भारत, स्लोवाकिया, हंगरी और अजरबैजान शामिल हैं.

20 hours ago


बड़ी खबरें

अब जहाज निर्माण सेक्टर में उतरेगा टाटा ग्रुप, केरल में 10,000 करोड़ रुपये के मेगा निवेश की तैयारी

केरल के मुख्यमंत्री वी. डी. सतीसन ने एक इंटरव्यू में बताया है कि टाटा ग्रुप ने राज्य में शिपबिल्डिंग यूनिट लगाने का प्रस्ताव दिया है.

12 minutes ago

कच्चे तेल में उछाल के बीच सरकार का बड़ा फैसला, डीजल और ATF पर बढ़ा विंडफॉल टैक्स

सरकार ने पेट्रोल के निर्यात पर लगने वाली एक्सपोर्ट ड्यूटी में राहत देते हुए इसे 4 रुपये प्रति लीटर से घटाकर 2.5 रुपये प्रति लीटर कर दिया है. यह बदलाव वैश्विक तेल बाजार की मौजूदा परिस्थितियों को देखते हुए किया गया है.

3 hours ago

सेमीकंडक्टर सेक्टर में सरकार का बड़ा दांव, ₹1.27 लाख करोड़ की नई योजना को कैबिनेट की मंजूरी

नई योजना के तहत सेमीकंडक्टर उपकरण, विशेष रसायन, गैस और सामग्री बनाने वाली कंपनियों को भारत में विनिर्माण इकाइयां लगाने पर परियोजना लागत का 30% तक सीधा प्रोत्साहन मिलेगा.

3 hours ago

कल बाजार में लौटी रौनक, आज Q1 नतीजे और ग्लोबल संकेत तय करेंगे सेंसेक्स-निफ्टी की चाल

बुधवार को सेंसेक्स 130.49 अंक यानी 0.17% की तेजी के साथ 77,185.43 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 26.45 अंक यानी 0.11% चढ़कर 24,078.50 के स्तर पर बंद हुआ था.

3 hours ago

यूनियन बैंक का मुनाफा 30% उछला, पहली तिमाही में ₹5,332 करोड़ का नेट प्रॉफिट

अप्रैल-जून तिमाही के दौरान बैंक की कुल आय में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई. रिटेल, कृषि और सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (MSME) क्षेत्रों में कर्ज की मजबूत मांग से बैंक की आय को सहारा मिला.

18 hours ago