होम / बिजनेस / कंज्यूमर इलेक्ट्रिक ब्रैंड Kreo ने सीड फंडिंग राउंड में जुटाए 6.5 करोड़ रुपए

कंज्यूमर इलेक्ट्रिक ब्रैंड Kreo ने सीड फंडिंग राउंड में जुटाए 6.5 करोड़ रुपए

Kreo की रणनीति भारत के तेजी से विकसित हो रहे इलेक्ट्रॉनिक कंज्यूमर डिवाइस मार्केट को टैप करना है, जिसके 15-20% की CAGR से बढ़ने का अनुमान है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

बेंगलुरु के कंज्यूमर इलेक्ट्रिक ब्रैंड Kreo ने सीड फंडिंग राउंड (Seed Funding Round) के हिस्से के रूप में 6.5 करोड़ रुपए जुटाए हैं. कंपनी को यह राशि Debt और Equity के रूप में प्राप्त हुई है. इस राउंड का नेतृत्व 3.3 करोड़ रुपए के निवेश के साथ Sauce.VC Consumer Venture Capital Fund ने किया.

इन्होंने भी लिया भाग 
इस राउंड में चोना फैमिली ऑफिस, रेवंत भाटे (Mosaic Wellness के सह-संस्थापक), बाला सारदा (Vahdam Teas के संस्थापक) और निखिल भंडारकर (Panthera Peak Capital के सह-संस्थापक) सहित अन्य प्रसिद्ध निवेशकों की भी महत्वपूर्ण भागीदारी रही. सीड फंडिंग राउंड में मिला यह इन्वेस्टमेंट डिजिटल कंटेंट क्रिएशन और गेमिंग के क्षेत्र में Kreo को उभरते सितारे के रूप में स्थापित करता है. इशान सुकुल, नीरज चिटनिस और हिमांशु गुप्ता (Ishan Sukul, Niraj Chitnis and Himanshu Gupta) ने गेमिंग और कंटेंट क्रिएशन के क्षेत्र में क्रांति लाने के उद्देश्य से 2022 के आखिरी में क्रेओ की स्थापना की थी.

सेक्टर की ग्रोथ में आएगी तेजी
Sauce.VC के निदेशक यश ढोलकिया ने कहा कि गेमिंग सेक्टर का तेज विकास सभी को प्रभावित कर रहा है. इस सेक्टर के लिए सभी एलिमेंट अच्छे ढंग से अलाइन हैं. युवा पीढ़ी का गेमिंग के प्रति रुझान और 5G नेटवर्क की उपलब्धता इस सेक्टर को और भी आगे ले जाने के लिए काफी है. इसमें बड़े पैमाने पर निवेश आएगा. उन्होंने आगे कहा कि ईशान, नीरज और हिमांशु ने इस कंज्यूमर सेगमेंट को समझने में गजब की तेजी दिखाई है, और इसे अभिनव और खूबसूरती से डिजाइन किए गए किफायती उत्पादों में बदल दिया है. हमारा मानना है कि तेजी से बढ़ते इलेक्ट्रॉनिक कंज्यूमर डिवाइस मार्केट में क्रेओ के पास खुद को एक यूनिक ब्रैंड के रूप में स्थापित करने की अवसर है.

क्या है कंपनी की रणनीति?
Kreo की रणनीति भारत के तेजी से विकसित हो रहे इलेक्ट्रॉनिक कंज्यूमर डिवाइस मार्केट को टैप करना है, जिसके 15-20% की CAGR से बढ़ने और 2025 तक 1,40,000 से 1,80,000 करोड़ रुपए तक पहुंचने का अनुमान है. गेमिंग और क्रिएटर टूल्स सेगमेंट के विस्तार पर ध्यान केंद्रित करके हुए, Kreo देश के युवाओं तक पहुंचने के लिए तैयार है, जिसमें 50M+ एक्टिव गेमर्स और 10M+ क्रिएटर्स शामिल हैं. Kreo के वर्तमान प्रोडक्ट पोर्टफोलियो में लाइटिंग और ऑडियो प्रोडक्ट्स के के साथ-साथ ट्राईपॉड्स और अन्य एक्सेसरीज शामिल हैं. इसके अलावा, कंपनी अगले कुछ महीनों में मोबाइल और PC गेमिंग प्रोडक्ट्स भी लॉन्च करेगी.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

AI से लेकर सेमीकंडक्टर तक साझेदारी होगी मजबूत, भारत-EU ने टेक और ट्रेड सहयोग बढ़ाने पर बनाई नई रणनीति

स्ट्रैटेजिक टेक्नोलॉजीज वर्किंग ग्रुप के तहत भारत और EU संयुक्त आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) रोडमैप तैयार करेंगे. दोनों पक्ष जिम्मेदार AI के विकास और नियमन पर मिलकर काम करेंगे, जिसमें स्वास्थ्य क्षेत्र को प्राथमिकता दी जाएगी.

3 hours ago

स्टारबक्स का डबल दांव, लॉन्च किया नया Rewards प्रोग्राम; NCR में खुला तीसरा प्रीमियम रिजर्व स्टोर

कंपनी का कहना है कि इन पहलों का मकसद ग्राहकों को बेहतर रिवॉर्ड्स, प्रीमियम कॉफी एक्सपीरियंस और पर्सनलाइज्ड सुविधाएं उपलब्ध कराना है.

3 hours ago

RBI का नया ड्राफ्ट: बैंकों और NBFC को डेटा जोखिम प्रबंधन के लिए बनानी होगी मजबूत व्यवस्था

RBI का मानना है कि इस व्यवस्था को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए बैंकों और NBFC को अपने डेटा इंफ्रास्ट्रक्चर और डेटा मैनेजमेंट सिस्टम को पहले से मजबूत करना होगा.

6 hours ago

नंद किशोर गोयनका के विचार सदैव जीवित रहेंगे, उनकी सेवा की विरासत पीढ़ियों को प्रेरित करेगी: मनोहर लाल खट्टर

केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर, कई मंत्री, उद्योगपति, संत और हजारों लोगों ने नंद किशोर गोयनका को श्रद्धांजलि अर्पित की.

7 hours ago

अब जहाज निर्माण सेक्टर में उतरेगा टाटा ग्रुप, केरल में 10,000 करोड़ रुपये के मेगा निवेश की तैयारी

केरल के मुख्यमंत्री वी. डी. सतीसन ने एक इंटरव्यू में बताया है कि टाटा ग्रुप ने राज्य में शिपबिल्डिंग यूनिट लगाने का प्रस्ताव दिया है.

8 hours ago

बड़ी खबरें

प्रॉपर्टी और सोना बेचने वालों को राहत, CBDT ने बढ़ाया कॉस्ट इन्फ्लेशन इंडेक्स; ऐसे घटेगा LTCG टैक्स

CBDT आयकर अधिनियम, 1961 के तहत हर साल कॉस्ट इन्फ्लेशन इंडेक्स अधिसूचित करता है. इसका उद्देश्य महंगाई के प्रभाव को ध्यान में रखते हुए पूंजीगत लाभ (Capital Gain) की सही गणना करना है.

4 hours ago

AI से लेकर सेमीकंडक्टर तक साझेदारी होगी मजबूत, भारत-EU ने टेक और ट्रेड सहयोग बढ़ाने पर बनाई नई रणनीति

स्ट्रैटेजिक टेक्नोलॉजीज वर्किंग ग्रुप के तहत भारत और EU संयुक्त आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) रोडमैप तैयार करेंगे. दोनों पक्ष जिम्मेदार AI के विकास और नियमन पर मिलकर काम करेंगे, जिसमें स्वास्थ्य क्षेत्र को प्राथमिकता दी जाएगी.

3 hours ago

RBI का नया ड्राफ्ट: बैंकों और NBFC को डेटा जोखिम प्रबंधन के लिए बनानी होगी मजबूत व्यवस्था

RBI का मानना है कि इस व्यवस्था को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए बैंकों और NBFC को अपने डेटा इंफ्रास्ट्रक्चर और डेटा मैनेजमेंट सिस्टम को पहले से मजबूत करना होगा.

6 hours ago

महादेव बेटिंग ऐप केस: स्काईएक्सचेंज की कमाई से हुई थी Ebix डील? ED का बड़ा दावा

जांच एजेंसी का कहना है कि अवैध धन को विदेशी पोर्टफोलियो निवेश, प्रत्यक्ष विदेशी निवेश, विदेशी मुद्रा परिवर्तनीय बॉन्ड, क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल प्लेसमेंट और अन्य विदेशी निवेश माध्यमों के जरिए भारत में लाया गया.