होम / बिजनेस / देश ही नहीं, विदेशों में भी कारोबार फैला रहे अडानी; अब साइन की ये बड़ी डील

देश ही नहीं, विदेशों में भी कारोबार फैला रहे अडानी; अब साइन की ये बड़ी डील

गौतम अडानी तेजी से अपना कारोबार फैला रहे हैं. उन्होंने अब इजरायल के हैफा पोर्ट को लेकर एक बड़ी डील की है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

एशिया के सबसे अमीर कारोबारी गौतम अडानी (Gautam Adani) देश ही नहीं, विदेशों में भी अपना कारोबार तेजी से फैला रहे हैं. अब उन्होंने इजरायल में एक डील फाइनल करके पोर्ट कारोबार में ऊंची छलाांग लगाई है. अडानी समूह के नेतृत्व में एक कंसोर्टियम ने उत्तरी इजरायल में हैफा पोर्ट (Haifa Port) को खरीद लिया है. यह डील 4 अरब इजरायली शेकेल (करीब 1.15 अरब डॉलर) में हुई है. इजरायल के वित्त मंत्रालय की तरफ से यह जानकारी दी गई है.

इसलिए बेचा पोर्ट
इजरायल ने साल 2018 में अपने हैफा बंदरगाह को निजी हाथों में देने का फैसला किया था. दरअसल, सरकार चाहती थी कि पोर्ट्स का निजीकरण करके ज्यादा से ज्यादा राजस्व हासिल किया जा सके. इसी के मद्देनजर अडानी समूह के नेतृत्व में कंसोर्टियम को अब ये पोर्ट सौंप दिया गया है. Haifa Port इजरायल के इस मुख्य पोर्ट्स में से एक है. इस पोर्ट के लिए सौदा पूरा होने में करीब पांच साल का वक्त लग गया. इसे इजरायल में करीब दो दशक तक चले आर्थिक सुधारों के पूरा होने की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है. 

निजीकरण पर जोर 
इजरायल सरकार निजीकरण की योजना पर तेजी से काम कर रही है. इसके तहत सरकार के अधीन आने वाले बंदरगाहों को बेचा जा रहा है और वहां निजी डॉकयार्ड बनाए जा रहे हैं, जिससे लागत में कटौती की जा सके और जहाजों एवं कार्गों को सामान उतारने में लगने वाला औसत वेटिंग पीरियड कम किया जा सके. पिछले साल जुलाई में इजरायल की सरकार ने घोषणा की थी कि वो हैफा पोर्ट को बेचने जा रही है. इसके खरीदने की रेस में सबसे आगे अडानी पोर्ट और स्थानीय कैमिकल्स और लॉजिस्टिक्स समूह गैडट था. 

जॉइंट वेंचर बनाया
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अडानी और गैडट ने एक जॉइंट वेंचर का गठन किया था, जिससे हैफा पोर्ट को खरीदने में आसानी हो सके. अब इस कंसोर्टियम के पास पोर्ट का नियंत्रण आ गया है. इजरायल में लगभग 99% सामान का आवागमन समुद्र के रास्ते होता है, ऐसे में सरकार बंदरगाहों पूरी तरह अपग्रेड करना चाहती है. स्थानीय सरकार को लगता है कि Haifa Port को निजी हाथों में सौंपने से इस दिशा में कुछ मदद मिल सकेगी.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

Raydean Enterprises ने जुटाए ₹200 करोड़, रिन्यूएबल एनर्जी और ट्रांसमिशन कारोबार को मिलेगा विस्तार

कंपनी के अनुसार, यह फंड जुटाव उसके इंटीग्रेटेड बिजनेस मॉडल, एग्री-सोलर माउंटिंग स्ट्रक्चर में विशेषज्ञता, EPC और ट्रांसमिशन कारोबार के विस्तार तथा भारत के लंबी अवधि के रिन्यूएबल एनर्जी और ग्रिड आधुनिकीकरण अभियान में उसकी भूमिका पर निवेशकों के भरोसे को दर्शाता है.

9 hours ago

चार महीने की बिकवाली के बाद भारतीय बाजार में लौटे विदेशी निवेशक, जुलाई में FPIs ने लगाए ₹17,227 करोड़

NSDL के सेक्टर आधारित आंकड़ों के अनुसार, जुलाई के पहले पखवाड़े में विदेशी निवेशकों ने सबसे ज्यादा निवेश कंज्यूमर सर्विसेज सेक्टर में किया. इस सेक्टर में ₹7,361 करोड़ का विदेशी निवेश आया.

9 hours ago

BitDelta India ने लॉन्च किया CrypTution, क्रिप्टो निवेशकों को मिलेगी लर्निंग, सिमुलेशन और सर्टिफिकेशन की सुविधा

कंपनी के अनुसार, देश के लगभग 40% क्रिप्टो यूजर्स टियर-2 और टियर-3 शहरों से आते हैं. इसी को ध्यान में रखते हुए इस प्लेटफॉर्म को अलग-अलग भाषाओं और विभिन्न पृष्ठभूमि के लोगों के लिए सुलभ बनाया गया है.

10 hours ago

Suzlon और Waaree की बड़ी साझेदारी, आंध्र प्रदेश में बनेगा 201.6 MW का विंड पावर प्रोजेक्ट

कंपनी जमीन अधिग्रहण, टरबाइन की आपूर्ति, बैलेंस ऑफ प्लांट (BoP), इंजीनियरिंग, निर्माण, कमीशनिंग और लंबे समय तक संचालन एवं रखरखाव (O&M) सहित पूरी EPC सेवाएं प्रदान करेगी.

11 hours ago

ईरान संकट का असर: HPCL-BPCL को हजारों करोड़ का घाटा, पहली तिमाही में भारी नुकसान

वेस्ट एशिया तनाव और महंगे कच्चे तेल ने बिगाड़ा तेल कंपनियों का गणित, HPCL को ₹12,265 करोड़ और BPCL को ₹3,962 करोड़ का नुकसान

12 hours ago

बड़ी खबरें

Suzlon और Waaree की बड़ी साझेदारी, आंध्र प्रदेश में बनेगा 201.6 MW का विंड पावर प्रोजेक्ट

कंपनी जमीन अधिग्रहण, टरबाइन की आपूर्ति, बैलेंस ऑफ प्लांट (BoP), इंजीनियरिंग, निर्माण, कमीशनिंग और लंबे समय तक संचालन एवं रखरखाव (O&M) सहित पूरी EPC सेवाएं प्रदान करेगी.

11 hours ago

जंतर-मंतर के 1.5 किमी दायरे में आज रात 12 बजे तक बंद रहेगा मोबाइल इंटरनेट, गृह मंत्रालय ने जारी किया आदेश

मंत्रालय का कहना है कि सार्वजनिक सुरक्षा, आपात स्थिति, कानून-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी प्रकार के अपराध के लिए उकसावे को रोकने के उद्देश्य से यह कदम उठाया गया है.

6 hours ago

Raydean Enterprises ने जुटाए ₹200 करोड़, रिन्यूएबल एनर्जी और ट्रांसमिशन कारोबार को मिलेगा विस्तार

कंपनी के अनुसार, यह फंड जुटाव उसके इंटीग्रेटेड बिजनेस मॉडल, एग्री-सोलर माउंटिंग स्ट्रक्चर में विशेषज्ञता, EPC और ट्रांसमिशन कारोबार के विस्तार तथा भारत के लंबी अवधि के रिन्यूएबल एनर्जी और ग्रिड आधुनिकीकरण अभियान में उसकी भूमिका पर निवेशकों के भरोसे को दर्शाता है.

9 hours ago

चार महीने की बिकवाली के बाद भारतीय बाजार में लौटे विदेशी निवेशक, जुलाई में FPIs ने लगाए ₹17,227 करोड़

NSDL के सेक्टर आधारित आंकड़ों के अनुसार, जुलाई के पहले पखवाड़े में विदेशी निवेशकों ने सबसे ज्यादा निवेश कंज्यूमर सर्विसेज सेक्टर में किया. इस सेक्टर में ₹7,361 करोड़ का विदेशी निवेश आया.

9 hours ago

पेपर लीक पर मोदी सरकार का बड़ा फैसला, दोषियों को जल्द सजा दिलाने के लिए बनेंगे फास्ट-ट्रैक कोर्ट

प्रधानमंत्री ने कहा कि फास्ट-ट्रैक कोर्ट की व्यवस्था लागू करने के लिए संबंधित विभागों और अधिकारियों को सभी आवश्यक कदम उठाने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं, ताकि पेपर लीक जैसे मामलों का जल्द निपटारा हो सके.

15 hours ago