होम / बिजनेस / Christmas की खुशी में खूब छलके जाम, 3 दिन में ही बिक गई इतनी करोड़ की शराब

Christmas की खुशी में खूब छलके जाम, 3 दिन में ही बिक गई इतनी करोड़ की शराब

क्रिसमस पर हुई शराब की बंपर बिक्री के बाद शराब कारोबारियों को नए साल के मौके पर भी ऐसी ही बिक्री की उम्मीद है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

क्रिसमस (Christmas) पूरे धूमधाम के साथ देशभर में सेलिब्रेट किया गया. इस दौरान, शराब की बिक्री (Liquor Sale) भी जमकर हुई, लेकिन सबसे ज्यादा फायदा केरल (Kerala) के शराब कारोबारियों को हुआ. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, महज तीन दिनों में ही केरल में 150 करोड़ रुपए से ज्यादा की शराब की बिक्री हुई. इतना ही नहीं, क्रिसमस की शाम यानी 25 दिसंबर को बिक्री के कई रिकॉर्ड्स टूट गए. अब शराब कारोबारियों को उम्मीद है कि अच्छे दिन वाली ये फीलिंग उन्हें न्यू ईयर के मौके पर भी मिल सकती है.

154.7 करोड़ की हुई बिक्री
रिपोर्ट्स में बताया गया है कि केरल स्टेट बेवरेजेस कॉर्पोरेशन यानी Bevco ने क्रिसमस के दौरान शराब बिक्री के पुराने रिकॉर्ड्स तोड़ दिए. Bevco के माध्यम से केवल तीन दिनों में ही 154.7 करोड़ रुपए की शराब बेची गई. इसके साथ ही राज्य में क्रिसमस के दौरान शराब खपत का नया रिकॉर्ड भी बन गया. इस दौरान, थ्रिसूर जिले के चलाकुडी आउटलेट पर सबसे ज्यादा शराब बेची गई. क्रिसमस के दौरान यहां 63 करोड़ 85 लाख 290 रुपए की शराब की बिक्री हुई. शराब बिक्री के मामले में दूसरे नंबर पर चंगनसेरी आउटलेट रहा, यहां बिक्री का आंकड़ा 62 करोड़, 87 लाख 120 रुपए रहा.

ये भी पढ़ें - क्रिसमस की छुट्टी के बाद आज खुल रहा है बाजार, इन शेयरों में आ सकता है उछाल!

यहां इतनी बिक्री शराब
तीसरे नंबर पर इरिंजलकुडा रहा, यहां 62 करोड़ 31 लाख 140 की शराब की बिक्री हुई. गौर करने वाली बात ये है कि क्रिसमस की शाम को ही 70.73 करोड़ रुपए की शराब की बिक्री हो गई थी. जबकि बीते साल यह आंकड़ा 69.55 करोड़ था. 22 और 23 दिसंबर को यहां से 84.04 करोड़ रुपए की शराब खरीदी गई थी. Bevco के पावरहाउस और नॉर्थ परवूर आउटलेट से भी 50 करोड़ रुपए की बिक्री की खबर है. क्रिसमस पर शराब बिक्री के आंकड़े देखकर शराब कारोबारी उत्साहित हैं. उन्हें उम्मीद है कि नए साल के मौके पर भी इसी तरह रिकॉर्ड तोड़ बिकती होगी. बता दें कि नए साल के स्वागत के लिए जगह-जगह पार्टी आयोजित की जाती है, इस दौरान शराब भी जमकर परोसी जाती है. 

टैग्स
सम्बंधित खबरें

सेंसेक्स-निफ्टी की रफ्तार पर आज क्या होगा असर? जानिए बाजार के बड़े ट्रिगर्स

शुक्रवार को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) सेंसेक्स 261.79 अंक चढ़कर 77,763.91 पर और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) निफ्टी 95.15 अंक की बढ़त के साथ 24,270.85 पर बंद हुआ था.

3 minutes ago

विज्ञापन और मार्केटिंग जगत के दिग्गज जिष्णु सेन का निधन

जिष्णु सेन को उन चुनिंदा मार्केटिंग नेताओं में गिना जाता था जिन्होंने पारंपरिक ब्रांड निर्माण और आधुनिक डिजिटल मार्केटिंग, रिटेल तथा कंज्यूमर-टेक ग्रोथ के बीच सफल संतुलन स्थापित किया. उनका निधन भारतीय विज्ञापन और मार्केटिंग उद्योग के लिए एक बड़ी क्षति माना जा रहा है.

10 hours ago

भारत-इजरायल निवेश समझौता (BIA) हुआ लागू. दोनों देशों के बीच निवेश को मिलेगा नया बढ़ावा

यह समझौता दोनों देशों के बीच आर्थिक संबंधों को मजबूत करने और सीमा-पार निवेश को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है.

1 day ago

RBI का बैंक ऑफ बड़ौदा पर बड़ा एक्शन, अधिक ब्याज वसूलने पर लगा 63.60 लाख रुपये का जुर्माना

केंद्रीय बैंक ने पाया कि बैंक ने कुछ लोन खातों में निर्धारित दर से अधिक ब्याज वसूला और KYC से जुड़े नियमों का भी पालन नहीं किया.

1 day ago

DAC ने 52,000 करोड़ रुपये के रक्षा खरीद प्रस्तावों को दी मंजूरी, सेना की मारक क्षमता होगी और मजबूत

रक्षा मंत्रालय ने कहा कि इन सभी प्रस्तावों का उद्देश्य सशस्त्र बलों की युद्धक क्षमता को मजबूत करना है. साथ ही, इससे देश में विकसित हो रही अत्याधुनिक स्वदेशी रक्षा तकनीकों के विकास, उत्पादन और सैन्य सेवाओं में शामिल किए जाने को भी प्रोत्साहन मिलेगा.

1 day ago

बड़ी खबरें

सेंसेक्स-निफ्टी की रफ्तार पर आज क्या होगा असर? जानिए बाजार के बड़े ट्रिगर्स

शुक्रवार को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) सेंसेक्स 261.79 अंक चढ़कर 77,763.91 पर और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) निफ्टी 95.15 अंक की बढ़त के साथ 24,270.85 पर बंद हुआ था.

3 minutes ago

भारत-इजरायल निवेश समझौता (BIA) हुआ लागू. दोनों देशों के बीच निवेश को मिलेगा नया बढ़ावा

यह समझौता दोनों देशों के बीच आर्थिक संबंधों को मजबूत करने और सीमा-पार निवेश को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है.

1 day ago

विज्ञापन और मार्केटिंग जगत के दिग्गज जिष्णु सेन का निधन

जिष्णु सेन को उन चुनिंदा मार्केटिंग नेताओं में गिना जाता था जिन्होंने पारंपरिक ब्रांड निर्माण और आधुनिक डिजिटल मार्केटिंग, रिटेल तथा कंज्यूमर-टेक ग्रोथ के बीच सफल संतुलन स्थापित किया. उनका निधन भारतीय विज्ञापन और मार्केटिंग उद्योग के लिए एक बड़ी क्षति माना जा रहा है.

10 hours ago

FTA, मैन्युफैक्चरिंग और डंपिंग पर फोकस, FY27 में निर्यात को मिलेगी नई रफ्तार: गोयल

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने भरोसा जताया है कि वस्तु निर्यात में 16-17 फीसदी और सेवा निर्यात में 10-11 फीसदी की वृद्धि हो सकती है.