होम / बिजनेस / सस्ते स्मार्टफोन वाली इस कंपनी ने चलाई नौकरियों पर कैंची, इतने कर्मचारी हुए बेरोजगार

सस्ते स्मार्टफोन वाली इस कंपनी ने चलाई नौकरियों पर कैंची, इतने कर्मचारी हुए बेरोजगार

छंटनी का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है. हर रोज किसी न किसी कंपनी से छंटनी की खबर सामने आ ही जाती है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

सस्ते मोबाइल फोन बनाने के लिए मशहूर चीनी स्मार्टफोन कंपनी शाओमी (Xiaomi) भी कर्मचारियों को निकालने वाली कंपनियों की लिस्ट में शामिल हो गई है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, शाओमी ने 900 कर्मचारियों की नौकरी छीन ली है और आने वाले दिनों में अतिरिक्त 10% को बाहर का रास्ता दिखाया जा सकता है. यह छंटनी स्मार्टफोन और इंटरनेट सर्विस से जुड़े बिजनेस में की गई है. 

कई कंपनियों ने चलाई कैंची
पिछले कुछ समय से अलग-अलग क्षेत्र की कई दिग्गज कंपनियां नौकरियों पर कैंची चला चुकी हैं. इसमें ट्विटर, फेसबुक और अमेजन जैसी कंपनियां भी शामिल हैं. दरअसल, कंपनियों ने कोरोना महामारी के बाद बाजार में उछाल की उम्मीद में बंपर भर्तियां की थीं, लेकिन, बाजार उम्मीद के अनुरूप नहीं रहा, जिससे कंपनियों के प्रॉफिट और रिवेन्यु पर असर पड़ा और इसलिए वो खर्चों में कटौती के लिए छंटनी कर रही हैं.

पहले 15% की थी खबर
साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट की रिपोर्ट बताती है कि Xiaomi ने 900 कर्मचारियों को बाहर कर दिया है. इतना ही नहीं, आने वाले दिनों में वर्कफोर्स में 10 फीसदी की अतिरिक्त कटौती की जा सकती है. पहले कहा जा रहा था कि कंपनी 15 फीसदी और कर्मचारियों को नौकरी से निकालेगी, लेकिन अब 10% की बात कही जा रही है. गौरतलब है कि 8 दिसंबर को शाओमी इंडिया के बिजनेस हेड रघु रेड्डी ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. भारत में शाओमी स्मार्टफोन और शाओमी स्मार्ट टीवी की सेल्स ग्रोथ को कई गुना बढ़ाने में रेड्डी की महत्वपूर्ण भूमिका थी.

रिवेन्यु में आई गिरावट 
Xiaomi ने नवंबर में बताया था कि तीसरी तिमाही में उसके रिवेन्यु में 9.7% की गिरावट आई है. कंपनी की साल-दर-साल की बिक्री भी करीब 20% घटी है. सितंबर के आंकड़ों के अनुसार, कंपनी के पास कुल 35,314 कर्मचारी हैं जिनमें से 32,000 चीन में कार्यरत हैं. गौरतलब है कि ट्विटर ने बीते माह 3700 से अधिक कर्मचारियों को बाहर कर दिया था और अमेजन ने 10,000 कर्मचारियों को निकाला था. इसके अलावा, रॉबिनहुड, माइक्रोसॉफ्ट, कॉइनबेस, लिफ्ट, स्ट्राइप, सिस्को, जोमैटो, सहित कई कंपनियां भी छंटनी कर चुकी हैं.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

जून तिमाही में Hindustan Zinc का दमदार प्रदर्शन, मुनाफा 145% उछला, रेवेन्यू 77% बढ़ा

तिमाही नतीजों के बाद Hindustan Zinc का शेयर लगभग सपाट कारोबार करता दिखा. खबर लिखे जाने के दौरान शेयर 0.35% प्रतिशत की तेजी के साथ 533 रुपये पर कारोबार करता दिथा.

2 hours ago

जुलाई में निजी क्षेत्र की रफ्तार पड़ी सुस्त, 3 साल के निचले स्तर पर पहुंचा PMI

कमजोर मांग, बढ़ती लागत और सर्विस सेक्टर में सुस्ती के चलते कारोबारी गतिविधियों की रफ्तार पर दबाव देखने को मिला.

3 hours ago

लंदन स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्ट होगी Airtel Money, 10 अरब डॉलर से ज्यादा वैल्यूएशन का अनुमान

इस लिस्टिंग के जरिए कंपनी अंतरराष्ट्रीय निवेशकों तक अपनी पहुंच बढ़ाना चाहती है और अफ्रीका के तेजी से बढ़ते डिजिटल पेमेंट बाजार में अपनी स्थिति को और मजबूत करना चाहती है.

6 hours ago

कर्नाटक में FDI का बड़ा उछाल, वित्त वर्ष 2026 में विदेशी निवेश करीब दोगुना होकर 13 अरब डॉलर पहुंचा

टेक्नोलॉजी, डेटा सेंटर और ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर (GCC) में बढ़ते निवेश से राज्य को मिला फायदा

6 hours ago

अमेरिका ने भारत पर टैरिफ घटाकर 10% किया, जबरन मजदूरी नियमों में बदलाव से मिली राहत

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार को जारी एक मेमोरेंडम में कहा कि व्यापार प्रतिनिधि की सलाह के बाद उन देशों से आने वाले सामान पर 10% शुल्क लगाया जाएगा, जिन्होंने जबरन मजदूरी से जुड़े प्रतिबंधों को लागू करने की दिशा में कदम उठाए हैं.

6 hours ago


बड़ी खबरें

पेपर लीक पर सरकार का बड़ा एक्शन, 10 साल की जेल और ₹10 करोड़ जुर्माने वाले बिल को कैबिनेट की मंजूरी

प्रस्तावित संशोधन के तहत पेपर लीक से जुड़े मामलों की सुनवाई के लिए स्पेशल फास्ट ट्रैक कोर्ट को कानूनी आधार दिया जाएगा.

1 hour ago

जुलाई में निजी क्षेत्र की रफ्तार पड़ी सुस्त, 3 साल के निचले स्तर पर पहुंचा PMI

कमजोर मांग, बढ़ती लागत और सर्विस सेक्टर में सुस्ती के चलते कारोबारी गतिविधियों की रफ्तार पर दबाव देखने को मिला.

3 hours ago

कर्नाटक में FDI का बड़ा उछाल, वित्त वर्ष 2026 में विदेशी निवेश करीब दोगुना होकर 13 अरब डॉलर पहुंचा

टेक्नोलॉजी, डेटा सेंटर और ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर (GCC) में बढ़ते निवेश से राज्य को मिला फायदा

6 hours ago

जून तिमाही में Hindustan Zinc का दमदार प्रदर्शन, मुनाफा 145% उछला, रेवेन्यू 77% बढ़ा

तिमाही नतीजों के बाद Hindustan Zinc का शेयर लगभग सपाट कारोबार करता दिखा. खबर लिखे जाने के दौरान शेयर 0.35% प्रतिशत की तेजी के साथ 533 रुपये पर कारोबार करता दिथा.

2 hours ago

बजट सेगमेंट में OnePlus का नया दांव, N6x नए डिजाइन के साथ 31 जुलाई को होगा लॉन्च

लॉन्च के बाद यह फोन Amazon और OnePlus के ऑनलाइन स्टोर पर बिक्री के लिए उपलब्ध कराया जाएगा. तो आइए इस समार्टफोन के फीचर्स और कीमत पर एक नजर डालते हैं.

5 hours ago