✕

होम / बिजनेस / इस हफ्ते स्टॉक मार्केट में रहेगी काफी चहल-पहल, वजह ही कुछ ऐसी है

इस हफ्ते स्टॉक मार्केट में रहेगी काफी चहल-पहल, वजह ही कुछ ऐसी है

इस हफ्ते कुछ कंपनियों के आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए खुल रहे हैं. जबकि कुछ की लिस्टिंग होने वाली है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

शेयर बाजार (Stock Market) के लिए यह हफ्ता काफी चहल-पहल भरा रहने वाला है. इस दौरान, कई आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए खुलेंगे और कई की लिस्टिंग होगी. वहीं, कुछ आईपीओ में बोली लगाने का आज आखिरी मौका है. डिफ्यूजन इंजीनियर्स, दिव्याधन रीसाइक्लिंग इंडस्ट्रीज,  सहस्र इलेक्ट्रॉनिक्स सॉल्यूशंस, नेक्सस पेट्रो इंडस्ट्रीज और फोर्ज ऑटो इंटरनेशनल के आईपीओ पर बोली लगाने का आज आखिरी दिन है. 

इनके खुलेंगे IPO
इस हफ्ते आने वाले IPO की बात करें, तो सुबम पेपर्स का IPO 30 सितंबर से 3 अक्तूबर तक सब्सक्रिप्शन के लिए खुला रहेगा. कंपनी 93.70 करोड़ रुपए का आईपीओ ला रही है. इस इश्यू में 61.65 लाख फ्रेश शेयर जारी किए जाएंगे. इसी तरह, नियोपोलिटन पिज्जा और फूड्स का IPO सितंबर 30 यानी आज सब्सक्रिप्शन के लिए खुलेगा और इसमें 4 अक्टूबर तक बोली लगाई जा सकती है. इस SME IPO के तहत 60 लाख फ्रेश शेयर जारी होंगे. बता दें कि इस साल अब तक कई कंपनियों के आईपीओ का चुके हैं और उनमें से अधिकांश हिट रहे हैं.  

इनकी होगी लिस्टिंग
इस हफ्ते होने वाली लिस्टिंग की बात करें, तो इसमें कई नाम शामिल हैं. मनबा फाइनेंस लिमिटेड, रैपिड वाल्व (इंडिया) लिमिटेड और डब्ल्यूओएल 3डी इंडिया लिमिटेड आज शेयर बाजार में लिस्ट होने वाली हैं. केआरएन हीट एक्सचेंजर, थिंकिंग हैट्स एंटरटेनमेंट सॉल्यूशंस और रेफ्रिजरेशन लिमिटेड की लिस्टिंग के लिए 3 अक्तूबर का दिन निर्धारित किया गया है. इसी तरह,  नेक्सस पेट्रो इंडस्ट्रीज़ के शेयर शुक्रवार को लिस्ट हो सकते हैं. फोर्ज ऑटो इंटरनेशनल लिमिटेड की लिस्टिंग चार अक्तूबर को संभव है. 

आईपीओ का सही मौका
बाजार के अनुकूल माहौल को देखते हुए कई कंपनियां इसी साल अपने आईपीओ लाने की योजना पर काम कर रही हैं. पिछला साल आईपीओ के लिए अच्छा रहा था और यह साल भी अब तक अच्छा ही गया है. 2024 खत्म होने में अभी समय है. अगले तीन महीनों में कई कंपनियों के IPO सब्सक्रिप्शन के लिए खुल सकते हैं. लिहाजा, यदि आप आईपीओ पर दांव लगाने का सोच रहे हैं तो आपको अभी कई और मौके मिलेंगे.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

अडानी समूह पर शॉर्ट-सेलिंग हमले की फुसफुसाहट

राजीव जैन के GQG ने ITC में अपनी हिस्सेदारी बेच दी. डीलिंग रूम में चर्चा है कि कुछ ऑफशोर खिलाड़ियों को इसका पहले से अंदाजा था और उन्होंने पहले ही फंड की प्रमुख होल्डिंग्स में शॉर्ट पोजीशन बना ली थी. एलन मस्क की X पोस्ट ने रिलायंस इंडस्ट्रीज में बिकवाली को और बढ़ा दिया.

14 minutes ago

2037-38 की जरूरत की 84% हुई कोल्ड स्टोरेज क्षमता, पैक-हाउस और रीफर वाहनों की भारी कमी: रिपोर्ट

रिपोर्ट में प्रमुख बागवानी उत्पादन केंद्रों के आसपास बहु-वस्तु और अलग-अलग तापमान पर काम करने वाली सुविधाएं विकसित करने की जरूरत बताई गई है. इसके साथ भरोसेमंद रेफ्रिजरेटेड परिवहन नेटवर्क को मजबूत करने पर भी जोर दिया गया है.

2 hours ago

डीजल एक्सपोर्ट एक साल के टॉप पर, सितंबर में भारत से रोजाना 6.2 लाख बैरल का निर्यात; यूरोप सबसे बड़ा बाजार

सितंबर में डीजल निर्यात में आई तेजी ऐसे समय में हुई है जब यूरोप और अमेरिका समेत कई बाजारों में डीजल की कीमतें ऊंचे स्तर पर हैं.

5 hours ago

पेटीएम पेमेंट्स बैंक पर RBI का एक्शन, शेड्यूल बैंकों की सूची से बाहर किया; पहले रद्द हो चुका है लाइसेंस

बैंक का लाइसेंस इसी साल अप्रैल में नियमों का पालन नहीं करने के चलते रद्द किया गया था. इससे पहले आरबीआई ने बैंक के खिलाफ कई कारोबारी पाबंदियां भी लगाई थीं.

5 hours ago

शारजाह में 3 अरब डॉलर निवेश करेंगी भारतीय कंपनियां, खाड़ी बाजारों के लिए खोरफक्कन पोर्ट बनेगा नया गेटवे

*हॉर्मुज जलडमरूमध्य में बढ़ते समुद्री तनाव के बीच शारजाह भारतीय कंपनियों को निवेश का बड़ा अवसर दे रहा है. अमीरात को 2026 और 2027 के दौरान भारत से कुल 3 अरब डॉलर निवेश मिलने की उम्मीद है.

6 hours ago

बड़ी खबरें

भारतीय दीवार पर किसका होगा कब्जा?

जैसे-जैसे बिरला ओपस, जेएसडब्ल्यू ड्यूलक्स और पिडिलाइट की हैशा स्थापित दिग्गजों को चुनौती दे रही हैं, त्योहारी सीजन यह दिखाएगा कि क्या वितरण क्षमता, डीलर अर्थशास्त्र और पेंटर का प्रभाव लंबे समय से चली आ रही उपभोक्ता आदतों को बदल सकता है.

2 hours ago

अडानी समूह पर शॉर्ट-सेलिंग हमले की फुसफुसाहट

राजीव जैन के GQG ने ITC में अपनी हिस्सेदारी बेच दी. डीलिंग रूम में चर्चा है कि कुछ ऑफशोर खिलाड़ियों को इसका पहले से अंदाजा था और उन्होंने पहले ही फंड की प्रमुख होल्डिंग्स में शॉर्ट पोजीशन बना ली थी. एलन मस्क की X पोस्ट ने रिलायंस इंडस्ट्रीज में बिकवाली को और बढ़ा दिया.

14 minutes ago

विसर्जित भारत

2047 तक विकसित, दिवाली 2026 तक विसर्जित