✕

होम / बिजनेस / Godavari Biorefineries के IPO का प्राइज बैंड फिक्स, चेक करें पूरी डिटेल  

Godavari Biorefineries के IPO का प्राइज बैंड फिक्स, चेक करें पूरी डिटेल  

एक और कंपनी का आईपीओ आने वाला है. अगले हफ्ते आपको गोदावरी बॉयोरिफाइनरीज के आईपीओ पर दांव लगाने का मौका मिलेगा.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

केमिकल कंपनी गोदावरी बॉयोरिफाइनरीज (Godavari Biorefineries) का आईपीओ आने वाला है. इस IPO के लिए प्राइज  बैंड फिक्स हो चुका है. कंपनी ने अपने  555 करोड़ रुपए के आईपीओ के लिए प्राइज बैंड  334-352 रुपए रखा है. इस आईपीओ के लिए आप अगले हफ्ते 23 से 25 अक्टूबर तक बोली लगा सकेंगे. ग्रे मार्केट की में बात करें तो फिलहाल कंपनी के शेयरों को लेकर कोई खास दिलचस्पी नज़र नहीं आ रही है. हालांकि, वैसे भी निवेशक ग्रे मार्केट के बजाये कंपनी की आर्थिक स्थिति को ध्यान में रखकर किसी आईपीओ में पैसा लगाते हैं और यही सही तरीका भी है.  

ऐसा रहेगा आईपीओ 
23 अक्टूबर को खुलने वाले गोदावरी बॉयोरिफाइनरीज के आईपीओ का  50 प्रतिशत हिस्सा क्वालिफाईड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB), 15 प्रतिशत नॉन इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स और 35 प्रतिशत रिटेल निवेशकों के लिए आरक्षित रखा गया है. आईपीओ के तहत शेयरों का अलॉटमेंट 28 अक्टूबर को फाइनल होगा और इसके बाद 30 अक्टूबर को इसकी लिस्टिंग होगी. कंपनी आईपीओ के तहत 325 करोड़ रुपए के नए शेयर जारी करेगी. जबकि 10 रुपए की फेस वैल्यू वाले 65,26,983 शेयरों की ऑफर फॉर सेल (OFS) के तहत बिक्री होगी.

रकम से चुकाएगी कर्ज 
ऑफर फॉर सेल के तहत प्राइवेट इक्विटी फर्म मंडल कैपिटल AG कंपनी में अपने पूरे 49,26,983 शेयर बेचेगी. गोदावरी बॉयोरिफाइनरीज की तरफ से बताया गया है कि फ्रेश शेयरों की बिक्री से मिलने वाली रकम का इस्तेमाल 240 करोड़ रुपए का कर्ज चुकाने में होगा. इसी साल जून के आंकड़े बताते हैं कि कंपनी पर 748.9 करोड़ रुपए का कर्ज है. इसमें से कंपनी 240 करोड़ रुपए का भुगतान आईपीओ से मिली रकम में से करेगी.  

क्या करती है कंपनी?
1956 में स्थापित गोदावरी बॉयोरिफाइनरीज एथेनॉल के केमिकल्स बनाती है. कंपनी की एथेनॉल बनाने की क्षमता प्रतिदिन 570 किलोलीटर है. यह दुनिया की उन दो कंपनियों में शुमार है, जो नेचुरल 1,3-ब्यूटेनडियोल बनाती हैं. गोदावरी बॉयोरिफाइनरीज भारत में बॉयो एथिल एसीटेट बनाने वाली एकमात्र कंपनी है. इसके प्रोडक्ट पोर्टफोलियो में बॉयो-बेस्ड केमिकल्स, शुगर, विभिन्न प्रकार के एथेनॉल, पावर आदि शामिल हैं. इनका इस्तेमाल मुख्यरूप से फूड, बेवरेजेज, फार्मा, फ्लेवर्स एवं फ्रेगरेंसेज, पावर, फ्यूल, पर्सनल केयर और कॉस्मेटिक्स आदि इंडस्ट्रीज में किया जाता है.

कैसी है आर्थिक सेहत
कंपनी के पास दो मैनुफैक्चरिंग और तीन आरएंडडी यानी रिसर्च एंड डेवलपमेंट फैसिलिटीज हैं.गोदावरी बॉयोरिफाइनरीज के 20 से अधिक देशों में ग्राहक हैं. कंपनी की वित्तीय सेहत की बात करें, तो वित्त वर्ष 2024 में कंपनी के मुनाफे में कमी देखने को मिली. वित्त वर्ष 2023 में यह 19.64 करोड़ रुपए था और उसके अगले वर्ष गिरकर 12.30 करोड़ रुपए पर आ गया. वित्त वर्ष 2024 में कंपनी का रिवेन्यु 1,701.06 करोड़ रहा था. जबकि चालू वित्त वर्ष 2024-25 की पहली तिमाही (अप्रैल-जून ) में इसे 26.11 करोड़ रुपए का शुद्ध घाटा हुआ है. कंपनी का रिवेन्यु भी घटकर  525.27 करोड़ रुपए रह गया है. 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

फेस्टिव सीजन से पहले अमेजन देशभर में खोलेगा 50 नए आश्रय केंद्र, 2026 के अंत तक 250 का लक्ष्य

त्योहारी सीजन से पहले डिलीवरी नेटवर्क से जुड़े ड्राइवरों के लिए सुविधाओं का विस्तार, बेंगलुरु में दो मोबाइल आश्रय वैन शुरू; कंपनी ने 2026 में ऑपरेशंस नेटवर्क के सहयोगियों के लिए 2,800 करोड़ रुपये से अधिक निवेश की बात कही

8 hours ago

भारत का विदेशी मुद्रा भंडार सितंबर के रिकॉर्ड स्तर से 50 अरब डॉलर घटकर 734.6 अरब डॉलर

लगातार चौथे सप्ताह घटा विदेशी मुद्रा भंडार, रुपये पर बढ़ते दबाव के बीच RBI का हस्तक्षेप जारी; कच्चे तेल की ऊंची कीमतों और विदेशी पूंजी निकासी ने बढ़ाई चिंता

8 hours ago

भारतीय कंपनियों के लिए श्रीलंका में कारोबार के नए अवसर, जनवरी 2027 में होगा बड़ा एक्सपो

पोर्ट, मैन्युफैक्चरिंग, पर्यटन से लेकर रिन्यूएबल एनर्जी और डिजिटल सर्विसेज तक कई क्षेत्रों में साझेदारी की संभावनाएं, श्रीलंका ने भारतीय कारोबारियों और निवेशकों को ‘श्रीलंका एक्सपो 2027’ में शामिल होने का न्योता दिया.

8 hours ago

RBI ने बढ़ाया रेपो रेट, महंगा होगा कर्ज; रियल एस्टेट से NBFC तक एक्सपर्ट्स ने बताया असर

RBI के 25 बेसिस पॉइंट की बढ़ोतरी के बाद इंडस्ट्री की मिली-जुली प्रतिक्रिया, विशेषज्ञों ने महंगे कर्ज के बीच मजबूत मांग और लंबी अवधि के ग्रोथ आउटलुक को बताया अहम

11 hours ago

पारंपरिक कारोबार से नए ग्रोथ इंजन तक, BW Businessworld के नए अंक में पार्थ जिंदल पर फोकस

नए अंक में अगली पीढ़ी के नेतृत्व, बदलते उपभोक्ता बाजार और कारोबार के विस्तार पर विशेष कवरेज; BW Future of Design Summit and Awards 2026 पर भी विशेष पैकेज

14 hours ago


बड़ी खबरें

त्योहारी सीजन में 6% तक पहुंच सकती है महंगाई; कच्चा तेल और अल नीनो बढ़ाएंगे दबाव: RBI

RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा ने कहा कि आने वाले समय में महंगाई पर सप्लाई से जुड़े कई दबाव बने रह सकते हैं. इनमें मानसून की स्थिति, अल नीनो और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव प्रमुख हैं.

14 hours ago

भारतीय कंपनियों के लिए श्रीलंका में कारोबार के नए अवसर, जनवरी 2027 में होगा बड़ा एक्सपो

पोर्ट, मैन्युफैक्चरिंग, पर्यटन से लेकर रिन्यूएबल एनर्जी और डिजिटल सर्विसेज तक कई क्षेत्रों में साझेदारी की संभावनाएं, श्रीलंका ने भारतीय कारोबारियों और निवेशकों को ‘श्रीलंका एक्सपो 2027’ में शामिल होने का न्योता दिया.

8 hours ago

भारत का विदेशी मुद्रा भंडार सितंबर के रिकॉर्ड स्तर से 50 अरब डॉलर घटकर 734.6 अरब डॉलर

लगातार चौथे सप्ताह घटा विदेशी मुद्रा भंडार, रुपये पर बढ़ते दबाव के बीच RBI का हस्तक्षेप जारी; कच्चे तेल की ऊंची कीमतों और विदेशी पूंजी निकासी ने बढ़ाई चिंता

8 hours ago

खाद्य सुरक्षा से किसान सुरक्षा तक: 2014 के बाद भारत की कृषि नीति के ढांचे में कैसे आया बदलाव

लेखक बंशीलाल गुर्जर और नीरज सहरावत के अनुसार, इस बदलाव की सबसे सीधी अभिव्यक्ति प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि में दिखाई देती है. पीएम-किसान पात्र भूमिधारक किसान परिवारों को प्रत्यक्ष लाभ अंतरण के माध्यम से सालाना 6,000 रुपये की आय सहायता प्रदान करता है.

9 hours ago

RBI ने बढ़ाया रेपो रेट, महंगा होगा कर्ज; रियल एस्टेट से NBFC तक एक्सपर्ट्स ने बताया असर

RBI के 25 बेसिस पॉइंट की बढ़ोतरी के बाद इंडस्ट्री की मिली-जुली प्रतिक्रिया, विशेषज्ञों ने महंगे कर्ज के बीच मजबूत मांग और लंबी अवधि के ग्रोथ आउटलुक को बताया अहम

11 hours ago