✕

होम / बिजनेस / पेजर ब्लास्ट में अब सामने आया महिला सीईओ का नाम, इस तरह जुड़ रहे तार!

पेजर ब्लास्ट में अब सामने आया महिला सीईओ का नाम, इस तरह जुड़ रहे तार!

हाल ही में लेबनान में पेजर धमाके हुए थे. इन धमाकों में कई लोगों की मौत हुई है और सैकड़ों घायल हुए हैं. हिजबुल्लाह ने इसके लिए इजरायल को दोषी ठहराया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

लेबनान में हुए पेजर धमाकों (Lebanon Pager Blast) में अब एक महिला सीईओ का नाम सामने आया है. 49 वर्षीय क्रिस्टियाना बार्सोनी बुडापेस्ट की बीएसी कंसल्टिंग (BAC Consulting) की  सीईओ हैं.  क्रिस्टियाना की कंपनी का संबंध ताइवानी फर्म गोल्ड अपोलो से है, जिसके नाम का इस्तेमाल धमाके वाले पेजर्स में हुआ था. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, क्रिस्टियाना बार्सोनी को धमाकों के बाद से  लगातार धमकी मिल रही हैं.

मीडिया से दूर रहने की सलाह
हंगरी की सीक्रेट सर्विस एजेंसीज ने क्रिस्टियाना बार्सोनी को मीडिया से बात करने के लिए मना कर दिया है. साथ ही उन्हें सुरक्षा भी प्रदान कराई गई है. दरअसल, दो फटे हुए पेजरों की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आईं थी. जिनमें गोल्ड  शब्द और 'AP' या 'AR' से शुरू होने वाला एक सीरियल नंबर दिखाई दे रहा था. इससे यह अंदाजा लगाया गया कि संभवतः ताइवान की कंपनी 'गोल्ड अपोलो' ने धमाके वाले पेजर बनाए हैं. हालांकि, कंपनी ने कहा कि यह मॉडल क्रिस्टियाना की कंपनी BAC द्वारा उत्पादित और बेचा जाता है.  

ऐसी आईं शक के घेरे में 
गोल्ड अपोलो की तरफ से कहा गया कि उसने BAC को अपने ब्रैंड का लाइसेंस दिया था और गोल्ड अपोलो खुद  प्रोडक्शन में शामिल नहीं थी. लिहाजा अब क्रिस्टियाना बार्सोनी शक के घेरे में आ गई हैं. महिला सीईओ की मां का कहना है कि उनकी बेटी का पेजर धमाके से कोई लेना-देना नहीं है. उन्होंने कहा कि यह पेजर बुडापेस्ट से होकर नहीं जाते, न ही हंगरी में इन्हें बनाया जाता है.  

धमाकों के बाद से हैं गायब
वहीं, हंगरी सरकार का कहना है कि बीएसी कंसल्टिंग एक ‘ट्रेडिंग-इंटरमीडियरी कंपनी’ है, जिसकी देश में कोई मैन्युफैक्चरिंग साइट नहीं है. इसके अलावा पेजर कभी हंगरी नहीं गए थे. पेज धमाकों के बाद से क्रिस्टियाना बार्सोनी और उनकी मां बार्सोनी-आर्किडियाकोनो सार्वजनिक रूप से दिखाई नहीं दी हैं. किसी को नहीं पता है कि दोनों कहां हैं. क्रिस्टियाना ने साल 2000 की शुरुआत में यूनिवर्सिटी कॉलेज लंदन से पार्टिकल फिजिक्स में पीएचडी हासिल की थी.  बता दें कि लेबनान में हिजबुल्लाह को निशाना बनाने के लिए पहले पेजर और फिर वॉकी-टॉकी में धमाके किए गए हैं. हिजबुल्लाह ने इन हमलों के लिए इजरायल को जिम्मेदार ठहराया है. 

टैग्स
सम्बंधित खबरें

अडानी समूह पर शॉर्ट-सेलिंग हमले की फुसफुसाहट

राजीव जैन के GQG ने ITC में अपनी हिस्सेदारी बेच दी. डीलिंग रूम में चर्चा है कि कुछ ऑफशोर खिलाड़ियों को इसका पहले से अंदाजा था और उन्होंने पहले ही फंड की प्रमुख होल्डिंग्स में शॉर्ट पोजीशन बना ली थी. एलन मस्क की X पोस्ट ने रिलायंस इंडस्ट्रीज में बिकवाली को और बढ़ा दिया.

8 hours ago

2037-38 की जरूरत की 84% हुई कोल्ड स्टोरेज क्षमता, पैक-हाउस और रीफर वाहनों की भारी कमी: रिपोर्ट

रिपोर्ट में प्रमुख बागवानी उत्पादन केंद्रों के आसपास बहु-वस्तु और अलग-अलग तापमान पर काम करने वाली सुविधाएं विकसित करने की जरूरत बताई गई है. इसके साथ भरोसेमंद रेफ्रिजरेटेड परिवहन नेटवर्क को मजबूत करने पर भी जोर दिया गया है.

10 hours ago

डीजल एक्सपोर्ट एक साल के टॉप पर, सितंबर में भारत से रोजाना 6.2 लाख बैरल का निर्यात; यूरोप सबसे बड़ा बाजार

सितंबर में डीजल निर्यात में आई तेजी ऐसे समय में हुई है जब यूरोप और अमेरिका समेत कई बाजारों में डीजल की कीमतें ऊंचे स्तर पर हैं.

13 hours ago

पेटीएम पेमेंट्स बैंक पर RBI का एक्शन, शेड्यूल बैंकों की सूची से बाहर किया; पहले रद्द हो चुका है लाइसेंस

बैंक का लाइसेंस इसी साल अप्रैल में नियमों का पालन नहीं करने के चलते रद्द किया गया था. इससे पहले आरबीआई ने बैंक के खिलाफ कई कारोबारी पाबंदियां भी लगाई थीं.

14 hours ago

शारजाह में 3 अरब डॉलर निवेश करेंगी भारतीय कंपनियां, खाड़ी बाजारों के लिए खोरफक्कन पोर्ट बनेगा नया गेटवे

*हॉर्मुज जलडमरूमध्य में बढ़ते समुद्री तनाव के बीच शारजाह भारतीय कंपनियों को निवेश का बड़ा अवसर दे रहा है. अमीरात को 2026 और 2027 के दौरान भारत से कुल 3 अरब डॉलर निवेश मिलने की उम्मीद है.

14 hours ago

बड़ी खबरें

भारतीय दीवार पर किसका होगा कब्जा?

जैसे-जैसे बिरला ओपस, जेएसडब्ल्यू ड्यूलक्स और पिडिलाइट की हैशा स्थापित दिग्गजों को चुनौती दे रही हैं, त्योहारी सीजन यह दिखाएगा कि क्या वितरण क्षमता, डीलर अर्थशास्त्र और पेंटर का प्रभाव लंबे समय से चली आ रही उपभोक्ता आदतों को बदल सकता है.

10 hours ago

अडानी समूह पर शॉर्ट-सेलिंग हमले की फुसफुसाहट

राजीव जैन के GQG ने ITC में अपनी हिस्सेदारी बेच दी. डीलिंग रूम में चर्चा है कि कुछ ऑफशोर खिलाड़ियों को इसका पहले से अंदाजा था और उन्होंने पहले ही फंड की प्रमुख होल्डिंग्स में शॉर्ट पोजीशन बना ली थी. एलन मस्क की X पोस्ट ने रिलायंस इंडस्ट्रीज में बिकवाली को और बढ़ा दिया.

8 hours ago

विसर्जित भारत

2047 तक विकसित, दिवाली 2026 तक विसर्जित