होम / बिजनेस / सरकार का 'वन नेशन वन फर्टिलाइजर' का आदेश, फर्टिलाइजर कंपनियों को क्यों नहीं आया रास?

सरकार का 'वन नेशन वन फर्टिलाइजर' का आदेश, फर्टिलाइजर कंपनियों को क्यों नहीं आया रास?

सिंगल ब्रैंड नाम और प्रधानमंत्री भारतीय जनउर्वरक परियोजना (PMBJP) का Logo, जिसके तहत केंद्र सरकार फर्टिलाइजर कंपनियों को सालाना सब्सिडी देदी है, उसे बैग्स पर दिखाना होगा.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

नई दिल्ली: देश भर में फर्टिलाइजर को एक ही ब्रांड 'Bharat' के तहत बेचा जाएगा. केंद्र सरकार ने फर्टिलाइजर ब्रैंड्स में एकरूपता लाने के लिए ये निर्देश जारी किया है. केंद्र सरकार की ओर से जारी नोटिफिकेशन के मुातबिक सरकार ने फैसला किया है कि फर्टिलाइजर सब्सिडी योजना को प्रधानमंत्री की योजना के नाम से ब्रांड किया जाएगा और इसका नाम 'प्रधानमंत्री भारतीय जनउर्वरक परियोजना' होगा. 

क्या है 'वन नेशन वन फर्टिलाइजर' 
आदेश के बाद यूरिया, फर्टिलाइजर की बोरियों पर एक ही Logo और एक ही डिजाइन होगा. मतलब सभी फर्टिलाइजर बैग्स, चाहे यूरिया या डाइ-अमोनियम फॉस्फेट (DAP) या म्यूरेट ऑफ ऊटश (MOP) या NPK हों, ब्रांड नाम ‘Bharat Urea’, ‘Bharat DAP’, ‘Bharat MOP’ और ‘Bharat NPK’ लिखना होगा, न कि मैन्यूफैक्चरर्स का नाम, चाहे वो निजी कंपनी हो या फिर सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी हो. 

'सब्सिडी योजना' का प्रचार
इतना ही नहीं इस आदेश में ये भी कहा गया है कि सिंगल ब्रैंड नाम और प्रधानमंत्री भारतीय जनउर्वरक परियोजना (PMBJP) का Logo, जिसके तहत केंद्र सरकार फर्टिलाइजर कंपनियों को सालाना सब्सिडी देदी है, उसे बैग्स पर दिखाना होगा. सब्सिडी योजना के तहत केंद्र सरकार उर्वरक कंपनियों को अपने उत्पादों को बाजार से कम कीमतों पर किसानों को बेचने के लिए सब्सिडी देती है. साल 2021-22 में ये सब्सिडी 1.62 लाख करोड़ रुपये थी, जिसके साल 2022-23 में 2.50 लाख करोड़ होने की उम्मीद है, क्योंकि अंतरराष्ट्रीय बाजार में दाम बढ़े हैं. सरकार ने इस वित्त वर्ष के लिए फर्टिलाइज सब्सिडी को दो बार बढ़ाया है. भारत DAP जैसे प्रमुख फसल पोषक तत्वों की घरेलू पूर्ति के लिए इंपोर्ट पर निर्भर है.    

फर्टिलाइजर कंपनियां नाराज
केंद्र सरकार के इस आदेश से फर्टिलाइजर कंपनियों में नाराजगी है. इंडस्ट्री से जुड़े एक अधिकारी का कहना है कि इससे फर्टिलाइजर कंपनियों के ब्रैंड पर असर पड़ेगा, उनका प्रोडक्ट कैसे अलग है, ये भी कंपनी की इमेज को बनाने में मदद करता है, जब वो किसानों से मिलने के लिए खेतों में जाते हैं. अधिकारी के कहना है कि फर्टिलाइजर कंपनियां बहुत सारी विस्तार गतिविधियां करती हैं जैसे कि क्षेत्र-स्तरीय प्रदर्शन, फसल सर्वेक्षण वगैरह. जहां उनके ब्रांड प्रमुखता से दिखाए जाते हैं और यह किसानों तक पहुंचने में भी मदद करता है, इस आदेश के बाद तो ये सब रुक जाएगा.

कंपनियों की मुश्किल
नोटिफिकेशन के मुताबिक दो तिहाई हिस्से पर कंपनियों को Bharat की ब्रैंडिंग और लोगो को दिखना होगा, बाकी एक तिहाई हिस्से पर अपनी कंपनी का नाम लिखने की इजाजत होगी. आदेश में ये भी कहा गया है कि उर्वरक कंपनियों को 15 सितंबर से पुराने डिजाइन के बोरे खरीदने की अनुमति नहीं होगी और नई प्रणाली 2 अक्टूबर, 2022 से लागू होगी. कंपनियों को मार्केट से अपने सभी पुराने डिजाइन वाले बैग को खत्म करने के लिए 31 दिसंबर तक का समय दिया गया है.

VIDEO: Ford में 3000 लोगों की छंटनी


टैग्स
सम्बंधित खबरें

हुरुन इंडिया वुमन लीडर्स लिस्ट 2026: कारोबार से खेल तक 117 महिलाओं ने बनाई खास जगह

इस वर्ष सूची में 12 श्रेणियों के तहत 117 महिलाओं को सम्मानित किया गया है. बिजनेस, स्टार्टअप, खेल, मीडिया, साहित्य और सामाजिक प्रभाव जैसे विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली इन महिलाओं ने भारत में नेतृत्व की नई मिसाल पेश की है.

11 hours ago

Eicher Motors ने Royal Enfield के आंध्र प्रदेश प्लांट के लिए 1,225 करोड़ रुपये के निवेश को दी मंजूरी, बढ़ेगी उत्पादन क्षमता

स्टॉक एक्सचेंज को दी गई नियामकीय सूचना में Eicher Motors ने कहा कि यह निवेश भविष्य में मिलने वाले दीर्घकालिक विकास अवसरों के लिए कंपनी को तैयार रखने और चरणबद्ध तरीके से उत्पादन क्षमता बढ़ाने की रणनीति का हिस्सा है.

12 hours ago

पतंजलि की इंश्योरेंस सेक्टर में एंट्री, मैग्मा जनरल इंश्योरेंस में ₹4,500 करोड़ की डील को IRDAI की मंजूरी

यह अधिग्रहण पतंजलि के लिए एफएमसीजी और आयुर्वेद उत्पादों से आगे बढ़कर वित्तीय सेवाओं के क्षेत्र में प्रवेश का रास्ता खोलेगा.

16 hours ago

Hero Realty के CMO करण कुमार का इस्तीफा, शुरू करेंगे नई एडवाइजरी फर्म

Hero Realty में अपने कार्यकाल के दौरान करण कुमार ने कंपनी की मार्केटिंग रणनीति को मजबूत करने, ब्रांड पोजिशनिंग को आगे बढ़ाने और डिजिटल मार्केटिंग क्षमताओं को विस्तार देने में अहम भूमिका निभाई.

17 hours ago

"अब यह सिर्फ कब्जा नहीं, पूरी अधीनता है", पूर्व वित्त सचिव का वित्तीय नियामकों पर बड़ा आरोप

भारत की वित्तीय नियामक संस्थाएं अब स्वतंत्र नहीं रह गई हैं, ऐसा भारत के एक पूर्व वित्त सचिव का तर्क है. यह आरोप गंभीर है, विवादित है और इसके पीछे का सवाल सात दशक पुराना है.

17 hours ago


बड़ी खबरें

पतंजलि की इंश्योरेंस सेक्टर में एंट्री, मैग्मा जनरल इंश्योरेंस में ₹4,500 करोड़ की डील को IRDAI की मंजूरी

यह अधिग्रहण पतंजलि के लिए एफएमसीजी और आयुर्वेद उत्पादों से आगे बढ़कर वित्तीय सेवाओं के क्षेत्र में प्रवेश का रास्ता खोलेगा.

16 hours ago

हुरुन इंडिया वुमन लीडर्स लिस्ट 2026: कारोबार से खेल तक 117 महिलाओं ने बनाई खास जगह

इस वर्ष सूची में 12 श्रेणियों के तहत 117 महिलाओं को सम्मानित किया गया है. बिजनेस, स्टार्टअप, खेल, मीडिया, साहित्य और सामाजिक प्रभाव जैसे विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली इन महिलाओं ने भारत में नेतृत्व की नई मिसाल पेश की है.

11 hours ago

Eicher Motors ने Royal Enfield के आंध्र प्रदेश प्लांट के लिए 1,225 करोड़ रुपये के निवेश को दी मंजूरी, बढ़ेगी उत्पादन क्षमता

स्टॉक एक्सचेंज को दी गई नियामकीय सूचना में Eicher Motors ने कहा कि यह निवेश भविष्य में मिलने वाले दीर्घकालिक विकास अवसरों के लिए कंपनी को तैयार रखने और चरणबद्ध तरीके से उत्पादन क्षमता बढ़ाने की रणनीति का हिस्सा है.

12 hours ago

क्रिस्टोफर नोलन की ‘द ओडिसी’: क्यों हीरो की यात्रा आज भी बेहतरीन नेतृत्व को परिभाषित करती है

क्रिस्टोफर नोलन की ‘द ओडिसी’ का रूपांतरण जोसेफ कैंपबेल की ‘हीरो जर्नी’ और नेतृत्व, दृढ़ता व व्यक्तिगत बदलाव पर इसके स्थायी सबक को फिर से देखने का अवसर देता है.

12 hours ago

Marvell का भारत में बड़ा निवेश, AI और सेमीकंडक्टर विकास के लिए अगले 3 साल में लगाएगी $250 मिलियन

कंपनी के मुताबिक, भारत में बढ़ाया जा रहा यह विस्तार उसके वैश्विक इनोवेशन नेटवर्क को मजबूत करेगा और AI, क्लाउड कंप्यूटिंग तथा डेटा इंफ्रास्ट्रक्चर एप्लिकेशन के लिए एडवांस्ड सेमीकंडक्टर सॉल्यूशंस के डिजाइन और विकास में मदद करेगा.

18 hours ago