✕

होम / बिजनेस / IID 2025 में इंडिकॉर्न्स की उड़ान का जश्न: NCR के 51 स्टार्टअप्स ने हासिल किया ₹100 करोड़ से अधिक रेवेन्यू

IID 2025 में इंडिकॉर्न्स की उड़ान का जश्न: NCR के 51 स्टार्टअप्स ने हासिल किया ₹100 करोड़ से अधिक रेवेन्यू

TIE Delhi-NCR द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में न केवल अत्याधुनिक तकनीकों पर चर्चा हुई, बल्कि देश में लाभ-प्रथम स्टार्टअप्स की नई श्रेणी इंडिकॉर्न्स की मजबूत उपस्थिति भी सामने आई.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

गुरुग्राम में टाई दिल्ली-एनसीआर (TiE Delhi-NCR) ने भारत के तकनीकी उद्यमिता जगत के लिए प्रतिष्ठित वार्षिक कार्यक्रम 'इंडिया इंटरनेट डे (IID)' के 14वें संस्करण का आयोजन किया. यह आयोजन भारत को एक वैश्विक डिजिटल शक्ति के रूप में परिभाषित करने वाला मील का पत्थर बन गया है. इस बार IID 2025 में 1,200 से अधिक प्रतिभागी, 60 से अधिक निवेशक, 50 वक्ता और 40 से अधिक पार्टनर शामिल हुए. कार्यक्रम का केंद्र बिंदु भारत को 2030 तक 1 ट्रिलियन डॉलर की डिजिटल अर्थव्यवस्था बनाने के लिए सहयोग और नवाचार को प्रोत्साहित करना रहा.

भारत की डिजिटल अर्थव्यवस्था का तेजी से विस्तार

कार्यक्रम के दौरान नीति-निर्माण पर एक सत्र में वित्तीय सेवा विभाग, भारत सरकार के आर्थिक सलाहकार डॉ. अभिजीत फुकन ने कहा, ''जैसे-जैसे नवाचार तेजी से बढ़ रहा है, वैसे-वैसे हमारे नियामक दृष्टिकोण को भी अनुकूली बनना चाहिए. संतुलित नियामक ढांचा विश्वास और सुरक्षा के साथ स्टार्टअप्स को पनपने देता है.” उन्होंने कहा भारत की डिजिटल अर्थव्यवस्था की वृद्धि दर अब राष्ट्रीय GDP की वृद्धि से दुगुनी हो गई है. 2025 तक देश में 900 मिलियन इंटरनेट यूजर्स होने का अनुमान है, जिनमें ग्रामीण क्षेत्रों की भूमिका अहम होगी. यह वृद्धि स्टार्टअप्स और तकनीकी उपक्रमों के लिए नए अवसर खोल रही है.

AI और डिजिटल नवाचार पर जोर

टाई दिल्ली-एनसीआर की कार्यकारी निदेशक उपासना शर्मा ने कहा, “iDay 2025 ऐसा मंच बन गया है जहां भारत की डिजिटल नीति को पुनर्परिभाषित किया जा रहा है. यह मंच नवप्रवर्तकों, नीति निर्माताओं और तकनीकी विशेषज्ञों को एक साथ लाता है.” IN-SPACe द्वारा आयोजित स्पेसटेक सत्र और UIDAI द्वारा प्रस्तुत आधार प्रमाणीकरण पर सत्र ने भविष्य की तकनीकों की झलक दी.

पेटीएम के संस्थापक का प्रेरणादायक संबोधन
वन97 और पेटीएम के संस्थापक विजय शेखर शर्मा ने मुख्य भाषण में कहा, “अब भारत में फंडिंग कोई समस्या नहीं है. निवेशक उन्हीं स्टार्टअप्स को महत्व देंगे जो भारत के लिए भारत में निर्माण कर रहे हैं.” AI पर टिप्पणी करते हुए उन्होंने कहा, “हम अब तक AI को सहायक के रूप में देख रहे थे, लेकिन जल्दी ही हम खुद AI के एजेंट बन जाएंगे.”

इंडिकॉर्न की सफलता का जश्न

इस  दौरान बताया गया कि टाइटन कैपिटल की "इंडिकॉर्न" पहल के तहत ₹100 करोड़ से अधिक राजस्व वाली 202 लाभदायक स्टार्टअप्स को सूचीबद्ध किया गया है. FY24 में इन कंपनियों ने ₹1.5 लाख करोड़ का राजस्व और ₹7,393 करोड़ का लाभ अर्जित किया है. इनमें 1.46 लाख से अधिक लोगों को रोजगार मिला है. दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र ने 51 इंडिकॉर्न्स के साथ सूची में शीर्ष स्थान प्राप्त किया है, इसके बाद बेंगलुरु (42) और मुंबई (35) हैं.

कार्यक्रम के सिल्वर पार्टनर के रूप में Havas Media Network India भी सम्मिलित रहा. इसके सीईओ मोहित जोशी ने कहा, “iDay 2025 ने कुछ सबसे प्रेरणादायक विचारकों को मंच पर लाकर नवाचार और परिवर्तन को बढ़ावा दिया. हम इस यात्रा में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.” इसके अलावा Leverage Edu के अक्षय चतुर्वेदी, Google के अपूर्वा चमरिया, MobiKwik की उपासना टाकू, ChrysCapital के अक्षत बब्बर, WebVeda के अंकुर वारिकू और अन्य प्रमुख हस्तियों ने अपने अनुभव और विचार साझा किए. 

टैग्स
सम्बंधित खबरें

2049 तक बदल जाएगी भारत की जनसांख्यिकी, ‘वृद्ध समाज’ बनने से बढ़ेंगी आर्थिक चुनौतियां: मूडीज

प्रजनन दर में गिरावट और तेजी से बढ़ती बुजुर्ग आबादी से पेंशन, स्वास्थ्य सेवाओं और सरकारी वित्त पर बढ़ सकता है दबाव; उत्पादकता बढ़ाना और श्रमबल का विस्तार होगा अहम

1 hour ago

टाटा संस की लिस्टिंग से ग्रुप कंपनियों की रेटिंग पर क्या होगा असर? S&P ने दिया बड़ा अपडेट

S&P के मुताबिक, टाटा समूह की रेटिंग वाली कंपनियां स्वतंत्र पेशेवर प्रबंधन के तहत काम करती हैं, लेकिन टाटा संस उनकी रणनीतिक दिशा को प्रभावित करती है.

2 hours ago

कच्चा तेल नरम, एशियाई बाजार मजबूत, फिर भी गिफ्ट निफ्टी कमजोर; आज कैसी होगी शुरुआत?

मंगलवार को सेंसेक्स 242.65 अंक यानी 0.33 फीसदी की गिरावट के साथ 72,529.07 पर बंद हुआ. वहीं, निफ्टी इंडेक्स 64.05 अंक यानी 0.28 फीसदी की गिरावट के साथ 22,716.20 पर बंद हुआ.

2 hours ago

यूएई भारत में करेगा 25 अरब डॉलर का अतिरिक्त निवेश, पोर्ट, एनर्जी और स्पेस पर फोकस

2032 तक दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय व्यापार को 200 अरब डॉलर तक पहुंचाने का लक्ष्य, भारत में पहले ही करीब 25 अरब डॉलर का निवेश कर चुका है यूएई

17 hours ago

बॉम्बे रेयॉन की दिवाला जांच: बिना बही-खातों के ₹483 करोड़ के सप्लायर बिल

भाग 2: बॉम्बे रेयॉन की दिवाला प्रक्रिया में उसके सप्लायर्स द्वारा किए गए कुल दावों में से आधे से अधिक का कंपनी के अपने रिकॉर्ड से मिलान नहीं हो सका, इनमें से ₹317 करोड़ चार ट्रेडिंग कंपनियों के थे, जिनके पास कोई मिल नहीं है. संबंधित पक्ष के तौर पर चिन्हित किए गए केवल दो दावे प्रमोटर्स से जुड़े थे, और दोनों का पूरा भुगतान किया गया, जबकि 2,027 कर्मचारियों को प्रति रुपये पर 14 पैसे की वसूली हुई. यह वही कंपनी है, जिसकी खरीद के आधार पर स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने कर्ज दिया, तीन बार पुनर्गठन किया और अंततः ₹1,300 करोड़ से अधिक की रकम को बट्टे खाते में डाल दिया.

18 hours ago

बड़ी खबरें