होम / बिजनेस / निज्जर की हत्या मामले में कनाडा को लगा बड़ा झटका, अब इस अहम देश के मंत्री ने कही ये बात 

निज्जर की हत्या मामले में कनाडा को लगा बड़ा झटका, अब इस अहम देश के मंत्री ने कही ये बात 

दरअसल पिछले साल हरदीप सिंह निज्‍जर की हत्‍या पिछले साल हो गई थी. हरदीप सिंह भारत में घोषित आतंकवाद था. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

कनाडा में हुई सिक्‍ख नेता हरदीप सिंह निज्‍जर की हत्‍या के मामले में भारत पर आरोप लगाने वाले जस्टिन ट्रूडो को बड़ी फजीहत का सामना करना पड़ा है. निज्‍जर की हत्‍या में भारत का हाथ होने की बात कहने वाले ट्रूडो को वही बात न्‍यूजीलैंड के उप प्रधानमंत्री ने कही है जो बात भारत पूरी दुनिया को बता रहा था. अब न्‍यूजीलैंड के विदेश मंत्री ने ये कह दिया है कि कनाडा के पास भारत पर आरोप लगाने के पर्याप्‍त सुबूत नहीं हैं. 

क्‍या कहा कनाडा के डिप्‍टी पीएम ने? 
इंडियन मीडिया से बात करते हुए कनाडा के डिप्‍टी पीएम विंस्‍टन पीटर ने कहा कि उन्‍होंने निज्‍जर की हत्‍या से जुड़ी रिपोर्ट को देखा है जिसे कनाडा की ओर से भेजा गया है. उन्‍होंने कहा कि अपने वकालत के अनुभव से मैं कह सकता हूं कि मुझे इस पर शक है और कहा कि उसमें कुछ नहीं है. जब मीडिया ने उनसे पूछा कि क्‍या आपने इस बात को भारत को बताया है तो उन्‍होंने कहा कि वो इस मामले को नहीं देख रहे हैं. 

आखिर क्‍यों अहम है इस मामले में ये बयान? 
सबसे दिलचस्‍प बात ये है कि आखिर न्‍यूजीलैंड का इस मामले में कोई भी बयान क्‍यों अहम है. दरअसल पांच देशों के इंटेलीजेंस सिस्‍टम में कनाडा के साथ न्‍यूजीलैंड भी है. कनाडा ने उस रिपोर्ट को अपने इस फाइव आई इंटेलीजेंस समूह के साथ साझा किया है. इन देशों में अमेरिका, यूके, आस्‍ट्रेलिया, कनाडा और न्‍यूजीलैंड शामिल हैं. क्‍योंकि कनाडा ने इस रिपोर्ट को साझा तो किया लेकिन बयान अभी तक इस मामले में न्‍यूजीलैंड की ओर से आया है. भारत भी अब तक निज्‍जर की हत्‍या को लेकर सुबूतों की मांग करता रहा है. 

ट्रूडो ने भारत पर लगाए थे आरोप 
कनाडा के पीएम जस्टिन ट्रूडो ने हरदीप सिंह निज्‍जर की हत्‍या का आरोप भारत पर लगाया था. इस आरोप के बाद पिछले साल सितंबर में भारत और कनाडा के राजनयिक रिश्‍तों में बड़ा तनाव आ गया था. भारत भी इस मामले में सुबूतों की मांग कर रहा है जो अभी तक कनाडा ने नहीं दिए हैं.   

ये भी पढें: इन राज्‍यों को पीएम मोदी ने दिया सेमीकंडक्‍टर इंडस्‍ट्री का तोहफा, कही ये अहम बात 
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

मोदी के जन्मदिन पर पुतिन और ट्रंप की शुभकामनाएं, रूस-अमेरिका के साथ रिश्तों के बीच भारत का संतुलन

रूस और अमेरिका से आए जन्मदिन संदेश ऐसे समय में आए हैं, जब बदलते वैश्विक आर्थिक संबंधों के बीच भारत रणनीतिक रिश्तों, व्यापार हितों और ऊर्जा सुरक्षा के बीच संतुलन साध रहा है.

2 hours ago

टाटा संस में चंद्रशेखरन की री-अपॉइंटमेंट पर नोएल टाटा की आपत्ति, बोले- ‘अब आगे बढ़ने का समय’

टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन ने कहा- चंद्रशेखरन का दूसरा कार्यकाल नहीं लेने का फैसला पहले ही स्वीकार किया जा चुका था.

3 hours ago

PM मोदी @76: ड्रोन विजन से इनोवेशन से इम्पैक्ट की ओर बढ़ता भारत

कृषि, रक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर से लेकर सर्वे और आपदा प्रबंधन तक बढ़ रहा ड्रोन का इस्तेमाल, नीति सुधार, मैन्युफैक्चरिंग, स्किलिंग और उद्यमिता से सेक्टर को मिल रही रफ्तार

4 hours ago

टाटा संस की लिस्टिंग को बोर्ड की मंजूरी, चंद्रशेखरन को 5 साल का एक्सटेंशन

टाटा संस के बोर्ड की गुरुवार को करीब तीन घंटे तक बैठक हुई. बैठक में कंपनी की लिस्टिंग और चेयरमैन के कार्यकाल से जुड़े अहम प्रस्तावों पर चर्चा हुई. बोर्ड की मंजूरी के बाद टाटा संस के शेयर बाजार में सूचीबद्ध होने की दिशा में आगे की प्रक्रिया शुरू होने का रास्ता साफ हो गया है.

5 hours ago

नए UPI MDR से छोटे कारोबारियों का रुख फिर नकदी की ओर हो सकता है: GTRI

15 अक्टूबर से लागू होने वाले नए MDR ढांचे में 2,000 रुपये से अधिक के पात्र UPI मर्चेंट ट्रांजैक्शन पर 0.4 फीसदी शुल्क लगेगा. GTRI का कहना है कि कम मार्जिन पर काम करने वाले छोटे कारोबारियों के भुगतान व्यवहार पर इसका असर पड़ सकता है.*

5 hours ago


बड़ी खबरें

मोदी @76: वडनगर से दिल्ली तक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संघर्ष, संगठन और नेतृत्व के 25 साल का सफर

17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 76 वर्ष के हो गए हैं. उनके जन्मदिन के मौके पर BJP देशभर में महीने भर चलने वाला ‘सेवा संकल्प अभियान’ शुरू करेगी.

13 hours ago

मोदी के जन्मदिन पर पुतिन और ट्रंप की शुभकामनाएं, रूस-अमेरिका के साथ रिश्तों के बीच भारत का संतुलन

रूस और अमेरिका से आए जन्मदिन संदेश ऐसे समय में आए हैं, जब बदलते वैश्विक आर्थिक संबंधों के बीच भारत रणनीतिक रिश्तों, व्यापार हितों और ऊर्जा सुरक्षा के बीच संतुलन साध रहा है.

2 hours ago

मोदी @76: भारत की विकास गाथा के केंद्र में उद्योग और उद्यमिता

इस लेख में इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स के महानिदेशक डॉ. राजीव सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आर्थिक विजन और भारत को एक मजबूत विनिर्माण, नवाचार और निर्यात अर्थव्यवस्था में बदलने पर विचार रखें हैं.

2 hours ago

टाटा संस में चंद्रशेखरन की री-अपॉइंटमेंट पर नोएल टाटा की आपत्ति, बोले- ‘अब आगे बढ़ने का समय’

टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन ने कहा- चंद्रशेखरन का दूसरा कार्यकाल नहीं लेने का फैसला पहले ही स्वीकार किया जा चुका था.

3 hours ago

PM मोदी @76: ड्रोन विजन से इनोवेशन से इम्पैक्ट की ओर बढ़ता भारत

कृषि, रक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर से लेकर सर्वे और आपदा प्रबंधन तक बढ़ रहा ड्रोन का इस्तेमाल, नीति सुधार, मैन्युफैक्चरिंग, स्किलिंग और उद्यमिता से सेक्टर को मिल रही रफ्तार

4 hours ago