होम / बिजनेस / कर्मचारियों की सैलरी देने के लिए Byju ने किया कुछ ऐसा, आप भी करेंगे तारीफ

कर्मचारियों की सैलरी देने के लिए Byju ने किया कुछ ऐसा, आप भी करेंगे तारीफ

बायजू के फाउंडर बायजू रविंद्रन ने अपने बेंगलुरु स्थित दो घर और एक निर्माणाधीन विला को गिरवी रखकर 100 करोड़ रुपए की रकम जुटाई है

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

कोरोना काल में बुलंदियां छू रही एडटेक कंपनी बायजू (Byju) मुश्किल दौर से गुजर रही है. पिछले कुछ समय से कंपनी नेगेटिव खबरों को लेकर चर्चा में रही है, इसमें बार-बार होने वाली छंटनी भी शामिल है. लेकिन आज जिस वजह से कंपनी और उसके मालिक बायजू रवींद्रन (Byju Raveendran) खबरों में हैं, उसे जानने के बाद आप भी कहेंगे कि मालिक हो तो ऐसा. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, रवींद्रन ने कर्मचारियों को सैलरी देने के लिए अपना घर और परिवार के सदस्यों के घर को भी गिरवी रख दिया है.

बेंगलुरु में है घर 
रिपोर्ट्स में बताया गया है कि बायजू रवींद्रन ने बेंगलुरु के दो घरों को गिरवी रखकर करीब 100 करोड़ रुपए जुटाए और करीब 15,000 कर्मचारियों को सैलरी दी. बायजू को अपनी प्रॉपर्टी गिरवी रखने के बदले में 100 करोड़ रुपए का लोन मिला है, जिससे उन्होंने अपने कर्मचारियों की सैलरी का भुगतान किया. बता दें कि Byju पर कई गंभीर आरोप भी लग चुके हैं. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने बायजू के खिलाफ कॉरपोरेट दिवालिया कार्यवाही शुरू करने के लिए NCLT की बेंगलुरु पीठ से संपर्क किया है. बायजू पर 158 करोड़ रुपए के पेमेंट में चूक का आरोप है. कंपनी को 6 जनवरी को इस पेमेंट को लेकर नोटिस भेजा गया था.

पैसा जुटाने की कोशिश
उधर, बायजू रवींद्रन ने पैसों की कमी को दूर करने के लिए अपने अमेरिका स्थित डिजिटल रीडिंग प्लेटफॉर्म को 400 मिलियन डॉलर में बेचने की प्रक्रिया शुरू कर दी है. बायजू के लिए असल मुश्किलें तब शुरू हुई थीं, जब कंपनी 1.2 बिलियन डॉलर के टर्म लोन की ईएमआई चुकाने में नाकाम रही थी. इसके बाद से कंपनी लगातार मुश्किलों में घिरती चली गई. ED यानी प्रवर्तन निदेशालय ने भी एक नोटिस जारी किया था, जिसमें बायजू पर 9,000 करोड़ रुपए से अधिक के FEMA उल्लंघन का आरोप लगाया गया है. हालांकि, रवींद्रन ने इन आरोपों से इंकार किया है. 

इतनी है नेटवर्थ 
बताया जा रहा है कि बायजू के फाउंडर बायजू रविंद्रन ने अपने बेंगलुरु स्थित दो घर और एक निर्माणाधीन विला को गिरवी रखकर 100 करोड़ रुपए की रकम जुटाई है. इस रकम से कंपनी अपने कर्मचारियों की सैलरी का भुगतान किया है. रविंद्रन की नेटवर्थ की बात करें, तो ये करीब 5 बिलियन डॉलर है. वह व्यक्तिगत तौर पर 400 मिलियन डॉलर का कर्ज ले चुके हैं. इसके लिए उन्होंने कंपनी में अपने सारे शेयर दांव पर लगा दिए थे और अब उनके पास कैश भी नहीं बचा है. हालांकि, घर गिरवी रखने की खबर पर अभी तक बायजू रविंद्रन की तरफ से कोई बयान नहीं आया है. 

टैग्स
सम्बंधित खबरें

अभिनेता कुणाल कपूर ने लॉन्च किया MetaGO, मोटापा और मेटाबॉलिक बीमारियों के इलाज के लिए नया हेल्थ प्लेटफॉर्म

मेटागो को क्राउडफंडिंग मंच केट्टो (Ketto) के संस्थापकों ने तैयार किया है. कंपनी का कहना है कि भारत में तेजी से बढ़ रही मोटापा और उपापचय संबंधी बीमारियों की चुनौती से निपटने के लिए यह एक समग्र स्वास्थ्य सेवा मॉडल लेकर आई है.

12 hours ago

जिस गोल्ड मोनेटाइजेशन स्कीम का सभी को इंतजार था, वह दरअसल एक MCX सर्कुलर निकला

सरकार जिस योजना को तीसरी बार नए रूप में लॉन्च करने के संकेत दे रही है, जिसने एक दशक में केवल 38 टन सोना जुटाया था, उसी काम को दो पन्नों के एक एक्सचेंज सर्कुलर ने चुपचाप कर दिखाया है, जो बैंक नहीं कर सके: एक ऐसी व्यवस्था तैयार कर दी है, जो घरेलू सोने को रिफाइनरी की भट्ठी से सीधे फ्यूचर्स कॉन्ट्रैक्ट तक पहुंचाती है, न बैंक, न डिपॉजिट सर्टिफिकेट, न कोई योजना.

12 hours ago

RBI की बैंक गारंटी सख्ती से सुरक्षित नहीं रहा MCX, मार्जिन बुक ने खोली असली तस्वीर

RBI के नए बैंक गारंटी नियमों ने यह स्पष्ट कर दिया है कि किसी एक्सचेंज पर असर केवल उसके प्रोडक्ट पोर्टफोलियो से नहीं, बल्कि उसकी मार्जिन संरचना और फंडिंग व्यवस्था से भी तय होता है.

13 hours ago

डायमंड पावर के शेयर में जोरदार उछाल, ₹435 करोड़ का ऑर्डर मिलते ही लगा अपर सर्किट

डायमंड पावर इन्फ्रास्ट्रक्चर ने शेयर बाजार को दी जानकारी में बताया कि उसे 435.71 करोड़ रुपये का नया कॉन्ट्रैक्ट मिला है. यह ऑर्डर हैदराबाद में विकसित हो रहे 310 मेगावाट क्षमता वाले डेटा सेंटर प्रोजेक्ट से जुड़ा है.

15 hours ago

5,000 करोड़ रुपये के IPO की तैयारी में Cube Highways Trust, इस महीने हो सकता है लॉन्च

पूरी तरह ऑफर फॉर सेल (OFS) होगा इश्यू. 27 हाईवे प्रोजेक्ट्स और 36,842 करोड़ रुपये की AUM के साथ निवेशकों का दायरा बढ़ाने और लिक्विडिटी मजबूत करने पर कंपनी का फोकस.

16 hours ago

बड़ी खबरें

जिस गोल्ड मोनेटाइजेशन स्कीम का सभी को इंतजार था, वह दरअसल एक MCX सर्कुलर निकला

सरकार जिस योजना को तीसरी बार नए रूप में लॉन्च करने के संकेत दे रही है, जिसने एक दशक में केवल 38 टन सोना जुटाया था, उसी काम को दो पन्नों के एक एक्सचेंज सर्कुलर ने चुपचाप कर दिखाया है, जो बैंक नहीं कर सके: एक ऐसी व्यवस्था तैयार कर दी है, जो घरेलू सोने को रिफाइनरी की भट्ठी से सीधे फ्यूचर्स कॉन्ट्रैक्ट तक पहुंचाती है, न बैंक, न डिपॉजिट सर्टिफिकेट, न कोई योजना.

12 hours ago

सुरक्षा जाल से आर्थिक शक्ति केंद्रों तक: VB-G-RAM-G की ओर बदलाव की दिशा

इस बदलाव का सबसे आशाजनक पहलू एसेट-टू-लाइवलीहुड कन्वर्जेंस है. केवल कृषि तालाब जैसे परिसंपत्तियों का निर्माण करने के बजाय, जो अक्सर कम उपयोग में आती हैं, नया मॉडल यह सुनिश्चित करने का अवसर प्रदान करता है कि परिसंपत्तियों का निर्माण सीधे आजीविका सृजन और आय वृद्धि से जुड़ा हो.