✕

होम / बिजनेस / बायजू रवींद्रन ने अपने कर्मचारियों से मांगी माफी, कहा- जल्द दूर होगी दिक्कत, लेकिन...

बायजू रवींद्रन ने अपने कर्मचारियों से मांगी माफी, कहा- जल्द दूर होगी दिक्कत, लेकिन...

बायजू रवींद्रन ने बताया कि तमाम बाधाओं के बावजूद वह कुछ फंड जुटाने में सफल हुए हैं, जिससे इस वीकेंड तक शिक्षकों को एक छोटा सा भुगतान किया जाएगा।

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

Byju's इन दिनों अभूतपूर्व संकट में फंसी हुई है. कर्ज संकट से जूझ रही कंपनी की मुसीबतों का पहाड़ लगातार बड़ा होता जा रहा है. कंपनी के ऊपर हजारों करोड़ रुपये की देनदारी है. कंपनी के खिलाफ इनसॉल्वेंसी की प्रक्रिया पहले ही शुरू हो चुकी है. इस बीच कंपनी के फाउंडर बायजू रवींद्रन ने कर्मचारियों से माफी मांगी है. बायजू रवींद्रन ने अपनी कंपनी के कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि वह उन सभी से माफी चाहते हैं. रवींद्रन ने कहा कि कंपनी कर्मचारियों को सैलरी देने में सक्षम नहीं हो पाई, जिसके चलते कर्मचारियों को परेशानियां उठानी पड़ीं. इस कारण वह सभी कर्मचारियों से माफी चाहते हैं.

मुश्किल हालात में जुटाए पैसे

कंपनी के फाउंडर रवींद्रन ने माफी मांगने के साथ ही कंपनी के सभी कर्मचारियों को भरोसा दिलाने का भी प्रयास किया. उन्होंने कहा कि सारी परिस्थितियां खिलाफ हो जाने के बाद भी वह कुछ पैसे जुटाने में सफल रहे हैं. जल्दी ही कर्मचारियों को भुगतान मिलने वाला है. हालांकि कर्मचारियों को अभी उनका पूरा बकाया नहीं मिल पाएगा. रवींद्रन ने कर्मचारियों से कहा है कि जल्दी ही उनकी परेशानियों का अंत होने वाला है.

वीकेंड तक पेमेंट का दिया भरोसा

बायजू रवींद्रन ने कहा कि यह (भुगतान) ज्यादा नहीं होगा, लेकिन आपमें से हर किसी को इस वीकेंड तक कुछ न कुछ पेमेंट मिलेगा. आप जो डिजर्व करते हैं, यह उसके आस-पास भी नहीं है, लेकिन अभी मैं इससे ज्यादा दे भी नहीं सकता हूं. मैं आपसे वादा करता हूं, जिस दिन कंपनी का कंट्रोल वापस हमारे पास आएगा, आपको आपके उचित शेयर से ज्यादा मिलेगा. उन्होंने कहा कि मुश्किल समय में कंपनी और विद्यार्थियों के साथ खड़े रहने वाले शिक्षकों को रिकॉग्नाइज किया जाएगा. उन्होंने कंपनी के शिक्षकों से कहा कि वे विद्यार्थियों को पढ़ाना बंद न करें. यह अपील वह फाउंडर होने के नाते नहीं बल्कि साथी शिक्षक होने के नाते कर रहे हैं.

300 करोड़ रुपये से ज्यादा बकाया

इनसॉल्वेंसी की प्रक्रिया से गुजर रही कंपनी के ऊपर उसके कर्मचारियों के 300 करोड़ रुपये से ज्यादा बकाया हैं. बायजूज की पैरेंट कंपनी थिंक एंड लर्न के ऊपर इनसॉल्वेंसी प्रक्रिया के तहत उसके मौजूदा व पूर्व कर्मचारियों के बकाए के दावे का आंकड़ा 300 करोड़ रुपये के पार निकल चुका है. करीब 1,800 कर्मचारियों ने मिलकर 301 करोड़ रुपये के बकाए का दावा पेश किया है. कई सीनियर एक्जीक्यूटिव ने कंपनी के ऊपर 50 करोड़ रुपये से ज्यादा के दावे किए हैं. वहीं मिड लेवल कर्मचारियों की ओर से 10 से 30 करोड़ रुपये के रेंज में क्लेम आए हैं.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

अडानी समूह पर शॉर्ट-सेलिंग हमले की फुसफुसाहट

राजीव जैन के GQG ने ITC में अपनी हिस्सेदारी बेच दी. डीलिंग रूम में चर्चा है कि कुछ ऑफशोर खिलाड़ियों को इसका पहले से अंदाजा था और उन्होंने पहले ही फंड की प्रमुख होल्डिंग्स में शॉर्ट पोजीशन बना ली थी. एलन मस्क की X पोस्ट ने रिलायंस इंडस्ट्रीज में बिकवाली को और बढ़ा दिया.

7 hours ago

2037-38 की जरूरत की 84% हुई कोल्ड स्टोरेज क्षमता, पैक-हाउस और रीफर वाहनों की भारी कमी: रिपोर्ट

रिपोर्ट में प्रमुख बागवानी उत्पादन केंद्रों के आसपास बहु-वस्तु और अलग-अलग तापमान पर काम करने वाली सुविधाएं विकसित करने की जरूरत बताई गई है. इसके साथ भरोसेमंद रेफ्रिजरेटेड परिवहन नेटवर्क को मजबूत करने पर भी जोर दिया गया है.

9 hours ago

डीजल एक्सपोर्ट एक साल के टॉप पर, सितंबर में भारत से रोजाना 6.2 लाख बैरल का निर्यात; यूरोप सबसे बड़ा बाजार

सितंबर में डीजल निर्यात में आई तेजी ऐसे समय में हुई है जब यूरोप और अमेरिका समेत कई बाजारों में डीजल की कीमतें ऊंचे स्तर पर हैं.

12 hours ago

पेटीएम पेमेंट्स बैंक पर RBI का एक्शन, शेड्यूल बैंकों की सूची से बाहर किया; पहले रद्द हो चुका है लाइसेंस

बैंक का लाइसेंस इसी साल अप्रैल में नियमों का पालन नहीं करने के चलते रद्द किया गया था. इससे पहले आरबीआई ने बैंक के खिलाफ कई कारोबारी पाबंदियां भी लगाई थीं.

12 hours ago

शारजाह में 3 अरब डॉलर निवेश करेंगी भारतीय कंपनियां, खाड़ी बाजारों के लिए खोरफक्कन पोर्ट बनेगा नया गेटवे

*हॉर्मुज जलडमरूमध्य में बढ़ते समुद्री तनाव के बीच शारजाह भारतीय कंपनियों को निवेश का बड़ा अवसर दे रहा है. अमीरात को 2026 और 2027 के दौरान भारत से कुल 3 अरब डॉलर निवेश मिलने की उम्मीद है.

12 hours ago

बड़ी खबरें

भारतीय दीवार पर किसका होगा कब्जा?

जैसे-जैसे बिरला ओपस, जेएसडब्ल्यू ड्यूलक्स और पिडिलाइट की हैशा स्थापित दिग्गजों को चुनौती दे रही हैं, त्योहारी सीजन यह दिखाएगा कि क्या वितरण क्षमता, डीलर अर्थशास्त्र और पेंटर का प्रभाव लंबे समय से चली आ रही उपभोक्ता आदतों को बदल सकता है.

9 hours ago

अडानी समूह पर शॉर्ट-सेलिंग हमले की फुसफुसाहट

राजीव जैन के GQG ने ITC में अपनी हिस्सेदारी बेच दी. डीलिंग रूम में चर्चा है कि कुछ ऑफशोर खिलाड़ियों को इसका पहले से अंदाजा था और उन्होंने पहले ही फंड की प्रमुख होल्डिंग्स में शॉर्ट पोजीशन बना ली थी. एलन मस्क की X पोस्ट ने रिलायंस इंडस्ट्रीज में बिकवाली को और बढ़ा दिया.

7 hours ago

विसर्जित भारत

2047 तक विकसित, दिवाली 2026 तक विसर्जित