होम / बिजनेस / BW MAVERICKS: PUMA की मार्केटिंग हेड बोलीं- कस्टमर्स की जरूरत को समझना है जरूरी
BW MAVERICKS: PUMA की मार्केटिंग हेड बोलीं- कस्टमर्स की जरूरत को समझना है जरूरी
श्रेया सचदेवा ने कहा कि जैसा कि हम सभी ने देखा है कि कोरोना के बाद लोगों में फिटनेस को लेकर जागरुकता आई है. इसी को ध्यान में रखते हुए हमारी कंपनी ने फुटवियर की नई रेंज निकाली है.
बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago
BW बिजनेस वर्ल्ड की मार्केटिंग समिट 2022 में बोलते हुए Puma की मार्केटिंग हेड श्रेया सचदेवा ने कहा कि मार्केटिंग के लिए जरूरी है कि आप अपने कस्टमर्स को अच्छी तरह से समझें, क्योंकि जब आप उन्हें समझेंगे तभी आप उनकी जरूरतों को पूरा कर पाएंगे. इससे आपके प्रोडक्ट के ज्यादा चलने की संभावना रहती है. 'लर्निंग फ्रॉम 2022' पर बोलते हुए श्रेया सचदेवा ने कहा कि जरूरी ये भी है कि आप अपने ग्राहक के साथ कैसे एंगेज होते हैं.
कोरोना के बाद जरूरी हो गई फिटनेस
श्रेया ने आगे कहा कि मार्केटिंग के लिहाज से हमें ग्राहक की ज़रूरतों पर फोकस करना ज़रूरी है. जैसा कि हम सभी ने देखा है कि कोरोना महामारी के बाद लोगों में फिटनेस को लेकर जागरुकता आई है. इसी को ध्यान में रखते हुए हमारी कंपनी ने फुटवियर की नई रेंज निकाली. इतना ही नहीं, हमने मैराथन का भी आयोजन किया, ताकि लोग अपने लिए कुछ वक्त निकालकर सेहत पर ध्यान दे सकें. श्रेया ने कहा कि त्योहारी सीजन में जब आप ज्यादा कैलोरी ले रहे हैं, तो फिटनेस पर ध्यान देना और भी ज़रूरी बन जाता है. उन्होंने कहा कि आजकल यह बेहद महत्वपूर्ण हो गया है कि हम अपने ग्राहकों के साथ कैसे एंगेज होते हैं, खासकर यंग जनरेशन के लिए ये बेहद ज़रूरी है.
अपनी बात को आसानी से कहना सीखना होगा
इसी कॉन्फ्रेंस में पहुंचे मैक्स लाइफ इंश्योरेंस के सीनियर वाइस प्रेसीडेंट अयाज खान ने कहा कि भारत ऐसा देश है जहां हर 100 किलोमीटर पर बोली और भाषा बदल जाती है. ऐसे में हमें हर आदमी को कनेक्ट करना है, तो उसके लिए जरूरी है कि आप हर आदमी तक उसकी भाषा में पहुंचें. उन्होंने कहा कि अपनी बात को आसान भाषा में कहना बहुत ज़रूरी है.
कस्टमर से कनेक्ट होना महत्वपूर्ण
अयाज कहते हैं कि ग्राहक से जुड़ने का माध्यम भले ही ऑनलाइन हो या ऑफलाइन,वो ज्यादा जरूरी नहीं है. लेकिन कनेक्ट होना जरूरी है. हालांकि, मैं यह भी कहना चाहूंगा कि फिजिकली ग्राहक से मिलने वाला अनुभव, ऑनलाइन मिलने से कई बेहतर है. अच्छी मार्केटिंग के लिए अपने ग्राहक को जानना बहुत जरूरी है. 2022 से सीखने को लेकर अयाज कहते हैं कि आजकल स्टोरी टेलिंग बहुत महत्वपूर्ण हो गया है. वीडियो मार्केटिंग तो ज़रूरी है ही, ऑडियो मार्केटिंग भी उतनी ही ज़रूरी हो गई है.
टैग्स