होम / बिजनेस / BW Flex Summit: बढ़ रहा है Co-Working ऑफिस का चलन!

BW Flex Summit: बढ़ रहा है Co-Working ऑफिस का चलन!

2 ऐसी इंडस्ट्रीज जिन्होंने पिछले 2 साल के दौरान बहुत ही शानदार प्रदर्शन किया है तो वह हॉस्पिटैलिटी और को-वर्किंग स्पेस की इंडस्ट्री हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

BW बिजनेसवर्ल्ड (BW BusinessWorld) ने आज दिल्ली में BW Flexispaces समिट के पहले एडिशन का आयोजन किया. आयोजन की शुरुआत में BW बिजनेसवर्ल्ड के चीफ एडिटर और चेयरमैन डॉक्टर अनुराग बत्रा ने समिट में मौजूद लोगों को संबोधित किया और को-वर्किंग स्पेस की वृद्धि के बारे में अपने विचार भी साझा किए. 

इन दो इंडस्ट्रीज ने किया शानदार प्रदर्शन
डॉक्टर बत्रा ने अपने संबोधन की शुरुआत करते हुए सभी लोगों का BW Flexispaces समिट में स्वागत किया. डॉक्टर बत्रा ने कहा कि उनके अनुसार अगर कोई 2 ऐसी इंडस्ट्रीज हैं जिन्होंने पिछले 2 साल के दौरान बहुत ही शानदार प्रदर्शन किया है तो वह हॉस्पिटैलिटी और को-वर्किंग स्पेस की इंडस्ट्री हैं. डॉक्टर बत्रा ने अपने संबोधन के दौरान बताया कि कोविड के दौरान बहुत से लोगों ने ऑफिस स्पेस और को-वर्किंग स्पेस को अलविदा कह दिया था. 

बढ़ रहा है को-वर्किंग स्पेस का क्षेत्र
अपने संबोधन के दौरान आगे डॉक्टर बत्रा ने बताया कि कोविड के दौरान ऑफिस स्पेस और को-वर्किंग स्पेस के क्षेत्र को झटका तो लगा था लेकिन इस क्षेत्र ने एक बार फिर से वापसी की है और अब यह क्षेत्र वृद्धि के रास्ते पर अग्रसर है. डॉक्टर बत्रा ने जानकारी साझा करते हुए कहा कि ऑफिस स्पेस की कुल संख्या में से 30% का इस्तेमाल को-वर्किंग स्पेस के तौर पर हो रहा है. को-वर्किंग स्पेस अब प्रमुख रूप से मुख्यधारा का हिस्सा बन रहे हैं. 

ज्यादा ऑफिस स्पेस मतलब ज्यादा को-वर्किंग स्पेस
डॉक्टर बत्रा ने अपने संबोधन के दौरान आगे बताया कि ऑफटेक के मामले में बैंगलोर, अन्य सभी शहरों से काफी आगे है. 2 साल पहले कुल ऑफिस स्पेस का 5% ही को-वर्किंग स्पेस के लिए इस्तेमाल होता था लेकिन अब यह आंकड़ा 20% तक जा पहुंचा है. इसके साथ ही अपने विचार प्रकट करते हुए डॉक्टर बत्रा ने कहा कि आने वाले 2 सालों में यह संख्या 50% तक भी पहुंच सकती है. 

बड़ा होगा को-वर्किंग स्पेस का क्षेत्र
डॉक्टर बत्रा ने कहा कि पहले कंपनियां को-वर्किंग के ट्रेंड को बहुत ज्यादा महत्त्व नहीं देती थीं लेकिन अब ऐसा नहीं है और ज्यादा से ज्यादा कंपनियां को-वर्किंग स्पेस के ट्रेंड पर प्रमुख रूप से ध्यान दे रही हैं. 2016 में को-वर्किंग स्पेस के तौर पर केवल 6.3 मिलियन स्क्वेयर-फुट का क्षेत्र उपलब्ध था जो 2019 में बढ़कर 30 मिलियन और फिर 2022 में बढ़कर 44 मिलियन टन पर पहुंच गया है. को-वर्किंग स्पेस क्षेत्र की वृद्धि पर डॉक्टर बत्रा ने कहा कि आने वाले समय में यह स्पेस अभी और बड़ा होगा और अब इस ट्रेंड की तरफ कंपनियों का झुकाव देखा जा रहा है.
 

यह भी पढ़ें: BW FLEX:Flex Space में टेक्‍नोलॉजी अहम भूमिका निभाने जा रही है

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

थोक महंगाई फिर बढ़ी, जून में WPI 9.87% पर पहुंची, खाने-पीने की चीजें हुईं महंगी

जून 2026 में देश की थोक महंगाई (Wholesale Price Index-WPI) बढ़कर 9.87 फीसदी हो गई. वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, मई में यह दर 9.68 फीसदी थी.

6 hours ago

SBI Funds IPO खुला, एंकर निवेशकों से ₹2,663 करोड़ जुटाए, GMP भी दे रहा मजबूत लिस्टिंग के संकेत

SBI Funds Management ने IPO का प्राइस बैंड ₹545 से ₹574 प्रति शेयर तय किया है. यह पूरी तरह ऑफर फॉर सेल (OFS) आधारित इश्यू है.

8 hours ago

ग्रीन एनर्जी पर बड़ा दांव. ₹15,312 करोड़ के निवेश से तमिलनाडु में बिजली संकट होगा खत्म

तमिलनाडु सरकार ने बिजली क्षेत्र में बड़े सुधार की दिशा में कदम बढ़ाते हुए ₹15,312 करोड़ के निवेश का रोडमैप तैयार किया है.

9 hours ago

जून में व्यापार घाटा 5 महीने के हाई पर, आयात में 31% उछाल से बढ़ा दबाव, निर्यात भी रहा मजबूत

वाणिज्य मंत्रालय के जारी आंकड़ों के मुताबिक, जून में भारत का व्यापार घाटा बढ़कर 30.43 अरब डॉलर हो गया, जो मई के 28.21 अरब डॉलर से अधिक है. एक साल पहले जून 2025 में यह आंकड़ा 19.10 अरब डॉलर था.

11 hours ago

रिन्यूएबल एनर्जी में आदित्य बिड़ला ग्रुप का बड़ा दांव, 17,200 करोड़ रुपये में Sprng Energy का अधिग्रहण

इस सौदे के बाद कंपनी की कुल नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता 9.3 गीगावाट तक पहुंच जाएगी और वह देश की सबसे बड़ी रिन्यूएबल एनर्जी कंपनियों में शामिल हो जाएगी.

13 hours ago


बड़ी खबरें

SBI Funds IPO खुला, एंकर निवेशकों से ₹2,663 करोड़ जुटाए, GMP भी दे रहा मजबूत लिस्टिंग के संकेत

SBI Funds Management ने IPO का प्राइस बैंड ₹545 से ₹574 प्रति शेयर तय किया है. यह पूरी तरह ऑफर फॉर सेल (OFS) आधारित इश्यू है.

8 hours ago

महादेव बेटिंग केस: ईबिक्स चेयरमैन विकास गर्ग को राहत नहीं, कोर्ट ने 24 घंटे की ट्रांजिट रिमांड दी

दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट ने मंगलवार को ED की याचिका स्वीकार करते हुए विकास गर्ग की 24 घंटे की ट्रांजिट रिमांड मंजूर की. एजेंसी ने अदालत से कहा था कि रायपुर स्थित विशेष PMLA अदालत में पेश करने के लिए गर्ग को वहां ले जाना जरूरी है.

2 hours ago

राज नायक बने YAAP Digital के नए चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर

राज नायक पिछले दो वर्षों से YAAP के एडवाइजरी बोर्ड के सदस्य भी रहे हैं और इस दौरान कंपनी की रणनीतिक दिशा तय करने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही है. कंपनी का मानना है कि वह YAAP के विजन और संस्कृति को अच्छी तरह समझते हैं.

5 hours ago

थोक महंगाई फिर बढ़ी, जून में WPI 9.87% पर पहुंची, खाने-पीने की चीजें हुईं महंगी

जून 2026 में देश की थोक महंगाई (Wholesale Price Index-WPI) बढ़कर 9.87 फीसदी हो गई. वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, मई में यह दर 9.68 फीसदी थी.

6 hours ago

जून में व्यापार घाटा 5 महीने के हाई पर, आयात में 31% उछाल से बढ़ा दबाव, निर्यात भी रहा मजबूत

वाणिज्य मंत्रालय के जारी आंकड़ों के मुताबिक, जून में भारत का व्यापार घाटा बढ़कर 30.43 अरब डॉलर हो गया, जो मई के 28.21 अरब डॉलर से अधिक है. एक साल पहले जून 2025 में यह आंकड़ा 19.10 अरब डॉलर था.

11 hours ago