होम / बिजनेस / रिन्यूएबल एनर्जी में आदित्य बिड़ला ग्रुप का बड़ा दांव, 17,200 करोड़ रुपये में Sprng Energy का अधिग्रहण

रिन्यूएबल एनर्जी में आदित्य बिड़ला ग्रुप का बड़ा दांव, 17,200 करोड़ रुपये में Sprng Energy का अधिग्रहण

इस सौदे के बाद कंपनी की कुल नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता 9.3 गीगावाट तक पहुंच जाएगी और वह देश की सबसे बड़ी रिन्यूएबल एनर्जी कंपनियों में शामिल हो जाएगी.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 months ago

आदित्य बिड़ला ग्रुप ने रिन्यूएबल एनर्जी सेक्टर में अब तक की सबसे बड़ी डील्स में से एक पर मुहर लगा दी है. दरअसल, ग्रुप की कंपनी Aditya Birla Renewables ने 17,200 करोड़ रुपये (करीब 1.8 अरब डॉलर) में Sprng Energy के अधिग्रहण का ऐलान किया है. इस सौदे के बाद कंपनी की कुल नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता 9.3 गीगावाट तक पहुंच जाएगी और वह देश की सबसे बड़ी रिन्यूएबल एनर्जी कंपनियों में शामिल हो जाएगी. जानकारों के अनुसार, इस डील से इस सेक्टर में पहले से मजबूत मौजूदगी रखने वाले अडानी ग्रुप और रिलायंस इंडस्ट्रीज को भी कड़ी चुनौती मिल सकती है.

9.3 गीगावाट तक पहुंच जाएगी क्षमता

इस अधिग्रहण के बाद Aditya Birla Renewables की कुल रिन्यूएबल एनर्जी क्षमता बढ़कर करीब 9.3 गीगावाट-पीक (GWp) हो जाएगी. इसमें 3.3 गीगावाट की चालू परियोजनाएं और 1.7 गीगावाट निर्माणाधीन परियोजनाएं शामिल हैं. कंपनी का लक्ष्य आने वाले वर्षों में अपनी क्षमता बढ़ाकर 20 गीगावाट-पीक से अधिक करना है.

कर्ज और इक्विटी के मिश्रण से होगी फंडिंग

कंपनी के मुताबिक, इस अधिग्रहण के लिए फंडिंग Grasim Industries और BlackRock समर्थित Global Infrastructure Partners द्वारा प्रबंधित फंड्स के जरिए कर्ज और इक्विटी के मिश्रण से की जाएगी. Shell Overseas को मिलने वाली अंतिम राशि का निर्धारण कर्ज, नकदी और अन्य वित्तीय समायोजनों के बाद किया जाएगा.

साल के अंत तक पूरी हो सकती है डील

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यह अधिग्रहण आवश्यक नियामकीय मंजूरियों और अन्य औपचारिकताओं के अधीन है. कंपनी को उम्मीद है कि सभी मंजूरियां मिलने के बाद यह सौदा 2026 के अंत तक पूरा हो जाएगा.

क्या होगा इस डील का फायदा?

इस अधिग्रहण के जरिए Aditya Birla Renewables के कमर्शियल एवं इंडस्ट्रियल (C&I) कारोबार को Sprng Energy के यूटिलिटी-स्केल सोलर, विंड और हाइब्रिड प्रोजेक्ट्स के साथ जोड़ा जाएगा. इससे परियोजनाओं के विकास, इंजीनियरिंग, खरीद, निर्माण और एसेट मैनेजमेंट में बेहतर तालमेल बनेगा और परिचालन क्षमता बढ़ेगी.

आदित्य बिड़ला समूह के चेयरमैन कुमार मंगलम बिड़ला ने कहा कि समूह ने हमेशा दीर्घकालिक दृष्टिकोण के साथ वैश्विक स्तर के कारोबार खड़े किए हैं और भारत के ऊर्जा परिवर्तन (Energy Transition) को भी उसी सोच के साथ देखता है. उनके मुताबिक यह अधिग्रहण देश के स्वच्छ ऊर्जा लक्ष्य को गति देने के साथ आर्थिक विकास को भी मजबूती देगा.

ग्रुप के निदेशक आर्यमान विक्रम बिड़ला ने इसे कंपनी के लिए एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर बताया. वहीं ABREL के बिजनेस हेड जयंत दुआ ने कहा कि दोनों कंपनियों के एकीकरण से परिचालन दक्षता बढ़ेगी और भविष्य की परियोजनाओं के निष्पादन में तेजी आएगी.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

Infosys के सीनियर VP बोले, सेमीकंडक्टर में भारत के लिए ‘Invent in India’ का बड़ा मौका

Semicon India 2026 में मेघल ने कहा कि सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री की पारंपरिक सप्लाई चेन और डिजाइन प्रक्रिया में बड़ा बदलाव हो रहा है. खासकर AI आधारित वर्कलोड यह तय कर रहे हैं कि चिप्स को किस तरह डिजाइन किया जाए.

1 hour ago

RBI की 50,000 करोड़ रुपये की OMO बिक्री में 66,590 करोड़ रुपये की बोलियां

RBI ने बाजार में चल रही यील्ड से अधिक यील्ड पर सरकारी प्रतिभूतियों को स्वीकार किया. इससे संकेत मिलता है कि निवेशकों ने बॉन्ड खरीदने के लिए प्रीमियम यील्ड की मांग की.

1 hour ago

टूल एंड इक्विपमेंट एक्स्पो: हैंड टूल्स से स्मार्ट ऑटोमेशन तक, मैन्युफैक्चरिंग में तकनीक का नया दौर

एक्सपो में एक 'इनोवेशन गैलरी' तैयार की गई है, जिसमें 200 से अधिक प्रोडक्ट्स को लॉन्च किया गया है. इस गैलरी उद्देश्य मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर में उभरती तकनीकों, नए विचारों और इनोवेटिव समाधानों को सामने लाना है.

2 hours ago

प्रत्यक्ष कर संग्रह ₹12.12 लाख करोड़ के पार, STT से सरकार की कमाई 53% बढ़ी

17 सितंबर तक नेट डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन 13% बढ़ा, एडवांस टैक्स में भी 16.18% की तेज वृद्धि

3 hours ago

भारत-भूटान सहयोग: ₹4,000 करोड़ की ऊर्जा कर्ज सुविधा, UPI और रेल संपर्क पर बढ़ी साझेदारी

ऊर्जा परियोजनाओं के लिए ₹4,000 करोड़ की कर्ज सुविधा, भारत में UPI भुगतान कर सकेंगे भूटानी नागरिक; रेल कनेक्टिविटी और ईंधन आपूर्ति पर भी फैसले

5 hours ago

बड़ी खबरें

प्रत्यक्ष कर संग्रह ₹12.12 लाख करोड़ के पार, STT से सरकार की कमाई 53% बढ़ी

17 सितंबर तक नेट डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन 13% बढ़ा, एडवांस टैक्स में भी 16.18% की तेज वृद्धि

3 hours ago

Infosys के सीनियर VP बोले, सेमीकंडक्टर में भारत के लिए ‘Invent in India’ का बड़ा मौका

Semicon India 2026 में मेघल ने कहा कि सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री की पारंपरिक सप्लाई चेन और डिजाइन प्रक्रिया में बड़ा बदलाव हो रहा है. खासकर AI आधारित वर्कलोड यह तय कर रहे हैं कि चिप्स को किस तरह डिजाइन किया जाए.

1 hour ago

RBI की 50,000 करोड़ रुपये की OMO बिक्री में 66,590 करोड़ रुपये की बोलियां

RBI ने बाजार में चल रही यील्ड से अधिक यील्ड पर सरकारी प्रतिभूतियों को स्वीकार किया. इससे संकेत मिलता है कि निवेशकों ने बॉन्ड खरीदने के लिए प्रीमियम यील्ड की मांग की.

1 hour ago

भारत की इकोनॉमी पर Moody’s का भरोसा बढ़ा, FY27 GDP ग्रोथ अनुमान 6% से बढ़ाकर 7%

Moody’s के मुताबिक मजबूत घरेलू मांग, सरकारी इंफ्रास्ट्रक्चर खर्च और निजी क्षेत्र के निवेश में सुधार से भारतीय अर्थव्यवस्था को गति मिल रही है.

6 hours ago