✕

होम / बिजनेस / 'BW Businessworld' फैसिलिटी मैनेजमेंट अवॉर्ड का आयोजन, इंडस्ट्री के प्रतिभा का होगा सम्मान

'BW Businessworld' फैसिलिटी मैनेजमेंट अवॉर्ड का आयोजन, इंडस्ट्री के प्रतिभा का होगा सम्मान

यह प्रतिष्ठित कॉन्फ्रेंस उभरते हुए उन यंग लीडर्स पर केंद्रित है, जो इंडस्ट्री में परिवर्तनकारी रणनीतियों को लागू कर रहे हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

देश की प्रतिष्ठित मैगजीन 'BW बिजनेसवर्ल्ड' फैसिलिटी मैनेजमेंट इंडस्ट्री के प्रतिभाशाली लोगों को एक बार फिर सम्मानित करेगा, लिहाजा इसके लिए मैगजीन ने 'BW फैसिलिटी मैनेजमेंट कॉन्फ्रेंस' व '40 अंडर 40 एक्सीलेंस अवॉर्ड्स 2025' के दूसरे संस्करण की घोषणा कर दी है. यह आयोजन जनवरी 2025 में नई दिल्ली में होगा. इस इवेंट का थीम "अगली पीढ़ी के फैसिलिटी मैनेजमेंट लीडर्स और इनोवेटर्स को पहचानना" है. इस कार्यक्रम में ऐसे प्रतिभाशाली लोग हिस्सा लेंगे, जो देशभर में कार्यस्थलों की परिचालन क्षमता, स्वास्थ्य और कल्याण, स्थिरता और पर्यावरण प्रथाओं को बढ़ाने के लिए नई रणनीतियां बनाते हैं.

यंग लीडर्स पर केंद्रित है ये कॉन्फ्रेंस

यह प्रतिष्ठित कॉन्फ्रेंस उभरते हुए उन यंग लीडर्स पर केंद्रित है, जो इंडस्ट्री में परिवर्तनकारी रणनीतियों को लागू कर रहे हैं। ये लीडर्स तकनीक का उपयोग कर स्मार्ट, ग्रीन और सुरक्षित कार्यस्थल डिजाइन कर रहे हैं और उनके इस योगदान के लिए उन्हें व्यापक मान्यता मिल रही है. BW 40 अंडर 40 फैसिलिटी मैनेजमेंट अवॉर्ड्स उन प्रोफेशनल्स को सम्मानित करेंगे, जिन्होंने अपनी नेतृत्व क्षमता, कार्यस्थल सुधार और आधुनिक चुनौतियों के लिए नवाचारों के माध्यम से इंडस्ट्री को बदलने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है. इन अवॉर्ड्स से उन लोगों का सम्मानित किया जाएगा, जिन्होंने अपनी दूरदर्शी सोच और क्रांतिकारी रणनीतियों से फैसिलिटी मैनेजमेंट इंडस्ट्री को एक नई दिशा दी है.

इंडस्ट्री विशेषज्ञों के लिए है महत्वपूर्ण मंच

हाल के वर्षों में फैसिलिटी मैनेजमेंट इंडस्ट्री तेजी से विकसित हो रही है, जहां प्रोफेशनल्स नई जिम्मेदारियां और तकनीकी कौशल विकसित कर रहे हैं. इस विकास के पीछे स्थिरता, कर्मचारी सुरक्षा और व्यवसाय की समग्र कार्यक्षमता में सुधार पर बढ़ता ध्यान है. यह कार्यक्रम इंडस्ट्री विशेषज्ञों के लिए विचार-विमर्श और सहयोग का एक महत्वपूर्ण मंच साबित होगा. कॉन्फ्रेंस में कीनोट स्पीच, पैनल डिस्कशन और प्रोडक्ट शोकेस शामिल होंगे, जहां प्रतिभागी नवीन समाधानों को जान सकेंगे और विविध क्षेत्रों में बड़े-बड़े निर्णय लेने वाले प्रमुखों से जुड़ सकेंगे. यह आपूर्तिकर्ताओं के लिए उभरते रुझानों को समझने और अपने उत्पादों को प्रदर्शित करने का एक अनूठा अवसर है.

भव्य अवॉर्ड समारोह के साथ समाप्त होगा कार्यक्रम

दिनभर चलने वाला यह कार्यक्रम एक भव्य अवॉर्ड समारोह के साथ समाप्त होगा, जिसमें 40 अंडर 40 FM प्रोफेशनल्स को उनके अद्वितीय योगदान और नवीनता के लिए सम्मानित किया जाएगा. इन व्यक्तियों ने अपने संगठनों में महत्वपूर्ण प्रभाव डाला है और इंडस्ट्री में नेतृत्व और नवाचार का एक नया मानक स्थापित किया है. अवॉर्ड्स का उद्देश्य अगली पीढ़ी के FM लीडर्स, आपूर्तिकर्ताओं और विशेषज्ञों को एक साथ लाना है, जहां विचारों और बेहतरीन प्रथाओं का आदान-प्रदान होगा. यह कार्यक्रम प्रतिभागियों को 'BW बिजनेसवर्ल्ड' के माध्यम से ब्रैंड एक्सपोजर का भी एक शानदार अवसर प्रदान करेगा. 

सम्मानित जूरी: इन अवॉर्ड्स के विजेताओं का चयन इंडस्ट्री के कुछ प्रमुख लीडर्स द्वारा किया जाएगा, जिनमें शामिल हैं:   

•    डॉ. अनुराग बत्रा, चेयरमैन और एडिटर इन चीफ, BW बिजनेसवर्ल्ड और exchange4media के फाउंडर
•    सुनील राल्फ, सीनियर वाइस प्रेसिडेंट, एडमिनिस्ट्रेशन, JSW Steel
•    डॉ. समीर सक्सेना, FRICS, IGBC AP, GEM CP, Director - Real Estate Services, Marsh and McLennan Companies Inc.
•    कर्नल नविंदर नारंग, Head Infrastructure Facilities and ESG, ICICI Home Finance Co.
•    डॉ. शक्ति चौहान, Country Head-Facility Management, 32nd Vista
•    सुनील गाउबा, Vice President and Head of Real Estate Expansion, Cars24
•    कंवरपाल गिल, Director-Real Estate India, Concentrix
•    संजय सिसोदिया, DGM-Corporate Administration and Facility Management, Hero MotoCorp
•    नूर फातिमा वारसिया, ग्रुप एडिटोरियल डायरेक्टर, BW बिजनेसवर्ल्ड
•    अनु नाईक, AVP-Sr. Procurement Specialist
•    जगविंदर मान पिन्नी, Independent Corporate Real Estate Professional, Former Microsoft Sr. Portfolio Leader
•    तृप्ति केडिया, Publisher and Business Head, Realty Plus

यह कार्यक्रम 2025 में फैसिलिटी मैनेजमेंट इंडस्ट्री के लिए एक मील का पत्थर साबित होगा, जिसमें नेटवर्किंग, सीखने और उभरते प्रतिभाओं के योगदान को पहचानने का अवसर मिलेगा. अपने उत्कृष्ट योगदान के लिए पहचाने जाने का मौका न चूकें, लिहाजा आज ही खुद को या किसी योग्य सहकर्मी के नामांकन के लिए आवेदन करें. 12 अक्टूबर 2024 तक अर्ली बर्ड ऑफर का लाभ उठाएं. नामांकन के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें:

https://bwevents.co.in/bw/facility-management-40u40-2025/


 


टैग्स 40 अंडर 40 एक्सीलेंस अवॉर्ड्स 2025 BW बिजनेसवर्ल्ड
सम्बंधित खबरें

अडानी समूह पर शॉर्ट-सेलिंग हमले की फुसफुसाहट

राजीव जैन के GQG ने ITC में अपनी हिस्सेदारी बेच दी. डीलिंग रूम में चर्चा है कि कुछ ऑफशोर खिलाड़ियों को इसका पहले से अंदाजा था और उन्होंने पहले ही फंड की प्रमुख होल्डिंग्स में शॉर्ट पोजीशन बना ली थी. एलन मस्क की X पोस्ट ने रिलायंस इंडस्ट्रीज में बिकवाली को और बढ़ा दिया.

10 hours ago

2037-38 की जरूरत की 84% हुई कोल्ड स्टोरेज क्षमता, पैक-हाउस और रीफर वाहनों की भारी कमी: रिपोर्ट

रिपोर्ट में प्रमुख बागवानी उत्पादन केंद्रों के आसपास बहु-वस्तु और अलग-अलग तापमान पर काम करने वाली सुविधाएं विकसित करने की जरूरत बताई गई है. इसके साथ भरोसेमंद रेफ्रिजरेटेड परिवहन नेटवर्क को मजबूत करने पर भी जोर दिया गया है.

13 hours ago

डीजल एक्सपोर्ट एक साल के टॉप पर, सितंबर में भारत से रोजाना 6.2 लाख बैरल का निर्यात; यूरोप सबसे बड़ा बाजार

सितंबर में डीजल निर्यात में आई तेजी ऐसे समय में हुई है जब यूरोप और अमेरिका समेत कई बाजारों में डीजल की कीमतें ऊंचे स्तर पर हैं.

16 hours ago

पेटीएम पेमेंट्स बैंक पर RBI का एक्शन, शेड्यूल बैंकों की सूची से बाहर किया; पहले रद्द हो चुका है लाइसेंस

बैंक का लाइसेंस इसी साल अप्रैल में नियमों का पालन नहीं करने के चलते रद्द किया गया था. इससे पहले आरबीआई ने बैंक के खिलाफ कई कारोबारी पाबंदियां भी लगाई थीं.

16 hours ago

शारजाह में 3 अरब डॉलर निवेश करेंगी भारतीय कंपनियां, खाड़ी बाजारों के लिए खोरफक्कन पोर्ट बनेगा नया गेटवे

*हॉर्मुज जलडमरूमध्य में बढ़ते समुद्री तनाव के बीच शारजाह भारतीय कंपनियों को निवेश का बड़ा अवसर दे रहा है. अमीरात को 2026 और 2027 के दौरान भारत से कुल 3 अरब डॉलर निवेश मिलने की उम्मीद है.

16 hours ago


बड़ी खबरें

भारतीय दीवार पर किसका होगा कब्जा?

जैसे-जैसे बिरला ओपस, जेएसडब्ल्यू ड्यूलक्स और पिडिलाइट की हैशा स्थापित दिग्गजों को चुनौती दे रही हैं, त्योहारी सीजन यह दिखाएगा कि क्या वितरण क्षमता, डीलर अर्थशास्त्र और पेंटर का प्रभाव लंबे समय से चली आ रही उपभोक्ता आदतों को बदल सकता है.

12 hours ago

अडानी समूह पर शॉर्ट-सेलिंग हमले की फुसफुसाहट

राजीव जैन के GQG ने ITC में अपनी हिस्सेदारी बेच दी. डीलिंग रूम में चर्चा है कि कुछ ऑफशोर खिलाड़ियों को इसका पहले से अंदाजा था और उन्होंने पहले ही फंड की प्रमुख होल्डिंग्स में शॉर्ट पोजीशन बना ली थी. एलन मस्क की X पोस्ट ने रिलायंस इंडस्ट्रीज में बिकवाली को और बढ़ा दिया.

10 hours ago

विसर्जित भारत

2047 तक विकसित, दिवाली 2026 तक विसर्जित

12 hours ago

2037-38 की जरूरत की 84% हुई कोल्ड स्टोरेज क्षमता, पैक-हाउस और रीफर वाहनों की भारी कमी: रिपोर्ट

रिपोर्ट में प्रमुख बागवानी उत्पादन केंद्रों के आसपास बहु-वस्तु और अलग-अलग तापमान पर काम करने वाली सुविधाएं विकसित करने की जरूरत बताई गई है. इसके साथ भरोसेमंद रेफ्रिजरेटेड परिवहन नेटवर्क को मजबूत करने पर भी जोर दिया गया है.

13 hours ago

डीजल एक्सपोर्ट एक साल के टॉप पर, सितंबर में भारत से रोजाना 6.2 लाख बैरल का निर्यात; यूरोप सबसे बड़ा बाजार

सितंबर में डीजल निर्यात में आई तेजी ऐसे समय में हुई है जब यूरोप और अमेरिका समेत कई बाजारों में डीजल की कीमतें ऊंचे स्तर पर हैं.

16 hours ago