होम / बिजनेस / NHAI ने 105 घंटे में बनाई 75 किमी सड़क, गिनीज बुक में नाम दर्ज

NHAI ने 105 घंटे में बनाई 75 किमी सड़क, गिनीज बुक में नाम दर्ज

NHAI ने महज 105 घंटे और 33 मिनट में 75 किलोमीटर की सिंगल लेन सड़क बना दी है.

अभिषेक मेहरोत्रा 4 years ago

सड़क बनाने के मामले में भारत ने कतर का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI)की इस उपलब्धि को गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज किया गया है. केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने ट्वीट करके बताया है कि NHAI ने महज 105 घंटे और 33 मिनट में 75 किलोमीटर की सिंगल लेन सड़क बना दी है. उन्होंने बताया कि यह स्ट्रेच महाराष्ट्र के अमरावती और अकोला जिले के बीच तैयार हुआ है. 75 किलोमीटर लंबे इस स्ट्रेच का काम एनएचएआई ने 3 जून को सुबह 7:27 बजे शुरू किया था और 7 जून शाम के पांच बजे तक सड़क तैयार कर ली.

कतर ने 2019 में बनाया था रिकॉर्ड

गडकरी ने बताया कि इससे पहले सबसे तेज सड़क बनाने का रिकॉर्ड कतर के नाम था. कतर के दोहा (Doha) में फरवरी 2019 में सिर्फ 10 दिन में 25.275 किलोमीटर सड़क तैयार कर रिकॉर्ड बनाया गया था. केंद्रीय मंत्री ने एक वीडियो मैसेज में बताया कि एनएचएआई ने भारत की आजादी के 75 साल हो जाने के उपलक्ष्य में PM मोदी द्वारा शुरू की गई 'आजादी का अमृत महोत्सव' मुहिम के तहत यह कीर्तिमान बनाया है. 

दिन-रात चला काम 

गडकरी ने कतर का तीन साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ने के लिए NHAI और राज पथ इंफ्राकॉन प्राइवेट लिमिटेड के सभी इंजीनियरों, कॉन्ट्रैक्टर्स, कंस्ल्टेंट व मजदूरों को बधाई दी. गौरतलब है कि रिकॉर्ड समय में इस सड़क को बनाने के लिए दिन-रात काम किया गया था.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

मोदी के जन्मदिन पर पुतिन और ट्रंप की शुभकामनाएं, रूस-अमेरिका के साथ रिश्तों के बीच भारत का संतुलन

रूस और अमेरिका से आए जन्मदिन संदेश ऐसे समय में आए हैं, जब बदलते वैश्विक आर्थिक संबंधों के बीच भारत रणनीतिक रिश्तों, व्यापार हितों और ऊर्जा सुरक्षा के बीच संतुलन साध रहा है.

3 hours ago

टाटा संस में चंद्रशेखरन की री-अपॉइंटमेंट पर नोएल टाटा की आपत्ति, बोले- ‘अब आगे बढ़ने का समय’

टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन ने कहा- चंद्रशेखरन का दूसरा कार्यकाल नहीं लेने का फैसला पहले ही स्वीकार किया जा चुका था.

4 hours ago

PM मोदी @76: ड्रोन विजन से इनोवेशन से इम्पैक्ट की ओर बढ़ता भारत

कृषि, रक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर से लेकर सर्वे और आपदा प्रबंधन तक बढ़ रहा ड्रोन का इस्तेमाल, नीति सुधार, मैन्युफैक्चरिंग, स्किलिंग और उद्यमिता से सेक्टर को मिल रही रफ्तार

5 hours ago

टाटा संस की लिस्टिंग को बोर्ड की मंजूरी, चंद्रशेखरन को 5 साल का एक्सटेंशन

टाटा संस के बोर्ड की गुरुवार को करीब तीन घंटे तक बैठक हुई. बैठक में कंपनी की लिस्टिंग और चेयरमैन के कार्यकाल से जुड़े अहम प्रस्तावों पर चर्चा हुई. बोर्ड की मंजूरी के बाद टाटा संस के शेयर बाजार में सूचीबद्ध होने की दिशा में आगे की प्रक्रिया शुरू होने का रास्ता साफ हो गया है.

5 hours ago

नए UPI MDR से छोटे कारोबारियों का रुख फिर नकदी की ओर हो सकता है: GTRI

15 अक्टूबर से लागू होने वाले नए MDR ढांचे में 2,000 रुपये से अधिक के पात्र UPI मर्चेंट ट्रांजैक्शन पर 0.4 फीसदी शुल्क लगेगा. GTRI का कहना है कि कम मार्जिन पर काम करने वाले छोटे कारोबारियों के भुगतान व्यवहार पर इसका असर पड़ सकता है.*

5 hours ago

बड़ी खबरें

मोदी @76: वडनगर से दिल्ली तक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संघर्ष, संगठन और नेतृत्व के 25 साल का सफर

17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 76 वर्ष के हो गए हैं. उनके जन्मदिन के मौके पर BJP देशभर में महीने भर चलने वाला ‘सेवा संकल्प अभियान’ शुरू करेगी.

14 hours ago

मोदी के जन्मदिन पर पुतिन और ट्रंप की शुभकामनाएं, रूस-अमेरिका के साथ रिश्तों के बीच भारत का संतुलन

रूस और अमेरिका से आए जन्मदिन संदेश ऐसे समय में आए हैं, जब बदलते वैश्विक आर्थिक संबंधों के बीच भारत रणनीतिक रिश्तों, व्यापार हितों और ऊर्जा सुरक्षा के बीच संतुलन साध रहा है.

3 hours ago

मोदी @76: भारत की विकास गाथा के केंद्र में उद्योग और उद्यमिता

इस लेख में इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स के महानिदेशक डॉ. राजीव सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आर्थिक विजन और भारत को एक मजबूत विनिर्माण, नवाचार और निर्यात अर्थव्यवस्था में बदलने पर विचार रखें हैं.