होम / बिजनेस / Budget तय करेगा शेयर बाजार की चाल, आज इन Stocks पर लगा सकते हैं दांव 

Budget तय करेगा शेयर बाजार की चाल, आज इन Stocks पर लगा सकते हैं दांव 

शेयर बाजार के लिए आज महत्वपूर्ण दिन है, क्योंकि वित्त मंत्री आज यूनियन बजट पेश करेंगी.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

शेयर बाजार मंगलवार को लगभग सपाट बंद हुआ. BSE Sensex 49.49 अंक यानी 0.08% के उछाल के साथ 59,549.90 और NSE Nifty 13.20 अंक यानी 0.07% की बढ़त के साथ 17,662.15 अंक के स्तर पर बंद हुआ. आज (बुधवार) पूरे देश के साथ-साथ बाजार के लिए भी महत्वपूर्ण दिन है, क्योंकि वित्त मंत्री यूनियन बजट पेश करेंगी. बजट कैसा रहता है, बाजार उसके अनुसार ट्रेंड करेगा. लिहाजा, फिलहाल कुछ भी कहना मुश्किल है.  

इनमें हैं तेजी के संकेत
चलिए देखते हैं कि आज मोमेंटम इंडिकेटर मूविंग एवरेज कन्वर्जेंस डिवर्जेंस (MACD) ने किन शेयरों में तेजी के संकेत दिए हैं. MACD के हिसाब से आज यानी बुधवार को Vedanta, Ashok Leyland, Trident Ltd, Nykaa और Zee Entertainment Enterprises Limited के शेयरों में अच्छी तेजी देखी जा सकती है. वेदांता के शेयर मंगलवार को करीब साढ़े 3 फीसदी की उछाल के साथ 332.70 रुपए पर बंद हुए थे. पिछले छह महीनों में इस शेयर ने अपने निवेशकों को 30.27% का रिटर्न दिया है. 

बढ़त के साथ हुए थे बंद
अशोक लीलैंड की बात करें तो कमर्शियल व्हीकल बनाने वाली इस कंपनी का शेयर कल 3.50% की बढ़त के साथ बंद हुआ था. फिलहाल यह 149.35 रुपए पर ट्रेड कर रहा है और इसका 52 वीक का हाई लेवल 169.45 रुपए है. बीते एक साल में इसने 14.49% का रिटर्न दिया है. ट्रिडेंट के शेयर मंगलवार को शानदार 8.18% की तेजी के साथ क्लोज हुए. 34.40 रुपए के भाव पर मिल रहे इस शेयर ने पिछले 5 दिनों में 3.77% का रिटर्न दिया है. इसी तरह, नायका के शेयर भी बीते कारोबारी दिन तेजी के साथ 136.90 और ज़ी एंटरटेनमेंट के शेयर 226.70 पर बंद हुए थे.

इनके आएंगे नतीजे
इनके अलावा, Britannia Industries, Ashok Leyland, Ajanta Pharma, Alembic Pharmaceuticals, Gillette India, IDFC, Jubilant FoodWorks, Kaya, Mahindra Logistics, Ramco Systems, Raymond, Redington, RPG Life Sciences, Sundram Fasteners, Tata Chemicals, Timken India, UTI Asset Management Company, Whirlpool of India और Zuari Agro Chemicals के शेयर आज फोकस में रहेंगे, क्योंकि इन कंपनियों के तिमाही आय के नतीजे आज घोषित हो सकते हैं.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

चार महीने की बिकवाली के बाद भारतीय बाजार में लौटे विदेशी निवेशक, जुलाई में FPIs ने लगाए ₹17,227 करोड़

NSDL के सेक्टर आधारित आंकड़ों के अनुसार, जुलाई के पहले पखवाड़े में विदेशी निवेशकों ने सबसे ज्यादा निवेश कंज्यूमर सर्विसेज सेक्टर में किया. इस सेक्टर में ₹7,361 करोड़ का विदेशी निवेश आया.

26 minutes ago

BitDelta India ने लॉन्च किया CrypTution, क्रिप्टो निवेशकों को मिलेगी लर्निंग, सिमुलेशन और सर्टिफिकेशन की सुविधा

कंपनी के अनुसार, देश के लगभग 40% क्रिप्टो यूजर्स टियर-2 और टियर-3 शहरों से आते हैं. इसी को ध्यान में रखते हुए इस प्लेटफॉर्म को अलग-अलग भाषाओं और विभिन्न पृष्ठभूमि के लोगों के लिए सुलभ बनाया गया है.

36 minutes ago

Suzlon और Waaree की बड़ी साझेदारी, आंध्र प्रदेश में बनेगा 201.6 MW का विंड पावर प्रोजेक्ट

कंपनी जमीन अधिग्रहण, टरबाइन की आपूर्ति, बैलेंस ऑफ प्लांट (BoP), इंजीनियरिंग, निर्माण, कमीशनिंग और लंबे समय तक संचालन एवं रखरखाव (O&M) सहित पूरी EPC सेवाएं प्रदान करेगी.

1 hour ago

ईरान संकट का असर: HPCL-BPCL को हजारों करोड़ का घाटा, पहली तिमाही में भारी नुकसान

वेस्ट एशिया तनाव और महंगे कच्चे तेल ने बिगाड़ा तेल कंपनियों का गणित, HPCL को ₹12,265 करोड़ और BPCL को ₹3,962 करोड़ का नुकसान

2 hours ago

अमेरिका-ईरान तनाव से कच्चे तेल में 2% उछाल, छह हफ्तों के उच्च स्तर पर पहुंची कीमतें

अमेरिकी हमलों और लाल सागर में टैंकरों पर खतरे से बढ़ी आपूर्ति बाधित होने की आशंका, ब्रेंट क्रूड 96 डॉलर प्रति बैरल के पार

5 hours ago

बड़ी खबरें

Suzlon और Waaree की बड़ी साझेदारी, आंध्र प्रदेश में बनेगा 201.6 MW का विंड पावर प्रोजेक्ट

कंपनी जमीन अधिग्रहण, टरबाइन की आपूर्ति, बैलेंस ऑफ प्लांट (BoP), इंजीनियरिंग, निर्माण, कमीशनिंग और लंबे समय तक संचालन एवं रखरखाव (O&M) सहित पूरी EPC सेवाएं प्रदान करेगी.

1 hour ago

चार महीने की बिकवाली के बाद भारतीय बाजार में लौटे विदेशी निवेशक, जुलाई में FPIs ने लगाए ₹17,227 करोड़

NSDL के सेक्टर आधारित आंकड़ों के अनुसार, जुलाई के पहले पखवाड़े में विदेशी निवेशकों ने सबसे ज्यादा निवेश कंज्यूमर सर्विसेज सेक्टर में किया. इस सेक्टर में ₹7,361 करोड़ का विदेशी निवेश आया.

26 minutes ago

पेपर लीक पर मोदी सरकार का बड़ा फैसला, दोषियों को जल्द सजा दिलाने के लिए बनेंगे फास्ट-ट्रैक कोर्ट

प्रधानमंत्री ने कहा कि फास्ट-ट्रैक कोर्ट की व्यवस्था लागू करने के लिए संबंधित विभागों और अधिकारियों को सभी आवश्यक कदम उठाने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं, ताकि पेपर लीक जैसे मामलों का जल्द निपटारा हो सके.

6 hours ago