होम / बिजनेस / Budget 2024: वित्त मंत्री देंगी राहत की डोज, इतना बढ़ जाएगा इनकम टैक्स पर छूट का दायरा! 

Budget 2024: वित्त मंत्री देंगी राहत की डोज, इतना बढ़ जाएगा इनकम टैक्स पर छूट का दायरा! 

इस साल देश को लोकसभा चुनाव से गुजरना है, लिहाजा माना जा रहा है कि बजट में इनकम टैक्स छूट को लेकर कोई घोषणा हो सकती है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

मोदी सरकार (Modi Government) के दूसरे कार्यकाल का अंतिम बजट एक फरवरी को पेश किया जाएगा. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) अंतरिम बजट पेश करेंगी, क्योंकि इसी साल आम चुनाव होने हैं. आम चुनाव के बाद नई सरकार पूर्ण बजट पेश करेगी. अंतरिम बजट में वित्त मंत्री के पिटारे से क्या निकलेगा, इसे लेकर कयास लगाए जा रहे हैं. कुछ रिपोर्ट्स में यह दावा भी किया जा रहा है कि चुनावी वर्ष में वित्त मंत्री करदाताओं को राहत दे सकती हैं.

चुनावी साल में मिलेगी खुशी!
पिछले बजट में नई टैक्स रिजीम (New Tax Regime) के तहत छूट की सीमा को पांच लाख से बढ़ाकर सात लाख रुपए किया गया था. इसके साथ ही इनकम टैक्स स्लैब्स की संख्या भी 7 से घटाकर 6 कर दी गई थी. यह साल चूंकि चुनावी साल है, इसलिए माना जा रहा है कि सरकार करदाताओं को खुश करने वाली कोई खबर सुना सकती है. कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि इस बार के अंतरिम बजट में सरकार नई इनकम टैक्स रिजीम के तहत टैक्स छूट की सीमा सात लाख से बढ़ाकर 7.5 लाख रुपए कर सकती है. 

ये भी पढ़ें - Budget 2024: बजट से जुड़ी ये वो बातें हैं जिन्‍हें हर कोई नहीं जानता, क्‍या आप जानते हैं?

इस नीति पर चल रहा काम
यदि बजट में यह ऐलान होता है, तो आठ लाख रुपए तक की आमदनी सीधेतौर पर इनकम टैक्स के दायरे से बाहर हो जाएगी, क्योंकि टैक्सपेयर्स को 50,000 रुपए का स्टैंडर्ड डिडक्शन का लाभ भी मिलेगा. एक्सपर्ट्स को भी उम्मीद है कि इस बार आयकर के दायरे में इजाफा किया जा सकता है, ताकि कड़ी मेहनत करने वाले मध्यम वर्ग को कुछ ज्यादा लाभ दिया जा सके. उनका यह भी कहना है कि सरकार कर संग्रह का दायरा बढ़ाने के साथ-साथ करदाताओं पर टैक्स का बोझ कम करने की  नीति पर काम कर रही है. बता दें कि कर निर्धारण वर्ष 2023-24 में पहली बार 8.18 करोड़ लोगों ने ITR भरा है, जो पिछले साल के मुकाबले करीब 9% अधिक है.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

मोदी के जन्मदिन पर पुतिन और ट्रंप की शुभकामनाएं, रूस-अमेरिका के साथ रिश्तों के बीच भारत का संतुलन

रूस और अमेरिका से आए जन्मदिन संदेश ऐसे समय में आए हैं, जब बदलते वैश्विक आर्थिक संबंधों के बीच भारत रणनीतिक रिश्तों, व्यापार हितों और ऊर्जा सुरक्षा के बीच संतुलन साध रहा है.

10 hours ago

टाटा संस में चंद्रशेखरन की री-अपॉइंटमेंट पर नोएल टाटा की आपत्ति, बोले- ‘अब आगे बढ़ने का समय’

टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन ने कहा- चंद्रशेखरन का दूसरा कार्यकाल नहीं लेने का फैसला पहले ही स्वीकार किया जा चुका था.

11 hours ago

PM मोदी @76: ड्रोन विजन से इनोवेशन से इम्पैक्ट की ओर बढ़ता भारत

कृषि, रक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर से लेकर सर्वे और आपदा प्रबंधन तक बढ़ रहा ड्रोन का इस्तेमाल, नीति सुधार, मैन्युफैक्चरिंग, स्किलिंग और उद्यमिता से सेक्टर को मिल रही रफ्तार

12 hours ago

टाटा संस की लिस्टिंग को बोर्ड की मंजूरी, चंद्रशेखरन को 5 साल का एक्सटेंशन

टाटा संस के बोर्ड की गुरुवार को करीब तीन घंटे तक बैठक हुई. बैठक में कंपनी की लिस्टिंग और चेयरमैन के कार्यकाल से जुड़े अहम प्रस्तावों पर चर्चा हुई. बोर्ड की मंजूरी के बाद टाटा संस के शेयर बाजार में सूचीबद्ध होने की दिशा में आगे की प्रक्रिया शुरू होने का रास्ता साफ हो गया है.

12 hours ago

नए UPI MDR से छोटे कारोबारियों का रुख फिर नकदी की ओर हो सकता है: GTRI

15 अक्टूबर से लागू होने वाले नए MDR ढांचे में 2,000 रुपये से अधिक के पात्र UPI मर्चेंट ट्रांजैक्शन पर 0.4 फीसदी शुल्क लगेगा. GTRI का कहना है कि कम मार्जिन पर काम करने वाले छोटे कारोबारियों के भुगतान व्यवहार पर इसका असर पड़ सकता है.*

12 hours ago


बड़ी खबरें

मोदी @76: वडनगर से दिल्ली तक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संघर्ष, संगठन और नेतृत्व के 25 साल का सफर

17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 76 वर्ष के हो गए हैं. उनके जन्मदिन के मौके पर BJP देशभर में महीने भर चलने वाला ‘सेवा संकल्प अभियान’ शुरू करेगी.

21 hours ago

मोदी के जन्मदिन पर पुतिन और ट्रंप की शुभकामनाएं, रूस-अमेरिका के साथ रिश्तों के बीच भारत का संतुलन

रूस और अमेरिका से आए जन्मदिन संदेश ऐसे समय में आए हैं, जब बदलते वैश्विक आर्थिक संबंधों के बीच भारत रणनीतिक रिश्तों, व्यापार हितों और ऊर्जा सुरक्षा के बीच संतुलन साध रहा है.

10 hours ago

मोदी @76: भारत की विकास गाथा के केंद्र में उद्योग और उद्यमिता

इस लेख में इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स के महानिदेशक डॉ. राजीव सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आर्थिक विजन और भारत को एक मजबूत विनिर्माण, नवाचार और निर्यात अर्थव्यवस्था में बदलने पर विचार रखें हैं.

10 hours ago

टाटा संस में चंद्रशेखरन की री-अपॉइंटमेंट पर नोएल टाटा की आपत्ति, बोले- ‘अब आगे बढ़ने का समय’

टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन ने कहा- चंद्रशेखरन का दूसरा कार्यकाल नहीं लेने का फैसला पहले ही स्वीकार किया जा चुका था.

11 hours ago

PM मोदी @76: ड्रोन विजन से इनोवेशन से इम्पैक्ट की ओर बढ़ता भारत

कृषि, रक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर से लेकर सर्वे और आपदा प्रबंधन तक बढ़ रहा ड्रोन का इस्तेमाल, नीति सुधार, मैन्युफैक्चरिंग, स्किलिंग और उद्यमिता से सेक्टर को मिल रही रफ्तार

12 hours ago