होम / बिजनेस / Budget 2023: जानें बजट में क्या हुआ सस्ता, किसके चुकाने होंगे ज्यादा दाम
Budget 2023: जानें बजट में क्या हुआ सस्ता, किसके चुकाने होंगे ज्यादा दाम
देश का बजट पेश हो गया है. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अपने बजट में कई बड़ी घोषणाएं की हैं.
बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) ने देश का बजट पेश कर दिया है. बजट की सबसे बड़ी घोषणा इनकम टैक्स को लेकर हुई है. अब 7 लाख की सालाना इनकम को टैक्स फ्री कर दिया गया है. साथ ही वित्त मंत्री ने इलेक्ट्रिक कार, स्मार्टफोन, टीवी और कई अन्य वस्तुओं पर कस्टम ड्यूटी में कमी करने का ऐलान किया है. इसके अलावा उन्होंने कुछ वस्तुओं के आयात पर सेस और टैक्स में भी कमी की घोषणा की है. चलिए समझते हैं कि इन घोषणाओं का क्या मतलब है और इससे कौनसी वस्तुएं सस्ती या महंगी होंगी:
ये सामान होंगे सस्ते
खिलौने, साइकिल, आटोमोबाइल
कुछ मोबाइल फोन, कैमरे के लेंस
इलेक्ट्रिक वाहन
टेलीविजन की कीमतें भी होंगी कम
ये इन सामान हुए महंगे
किचन की चिमनी
विदेश से आने वाली चांदी की चीजें महंगी
सोना चांदी और प्लेटिनम महंगा होगा
अब सिगरेट भी महंगी होगी, क्योंकि वित्त मंत्री ने सिगरेट पर टैक्स में इजाफा करने का ऐलान किया है.
टैग्स