होम / बिजनेस / Budget 2023: आज बजट में ये घोषणाएं कर सकती हैं वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण!

Budget 2023: आज बजट में ये घोषणाएं कर सकती हैं वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण!

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज बजट पेश करेंगी. इस बजट पर सबकी निगाहें लगी हुई हैं. ये वर्तमान मोदी सरकार के कार्यकाल का आखिरी पूर्ण बजट है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

Budget 2023: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण कुछ देर में वित्त वर्ष 2023 के लिए आम बजट पेश करेंगी. 'आम' से लेकर 'खास' तक सभी को इस बजट से काफी उम्मीदें हैं. वैसे भी ये मोदी सरकार के मौजूदा कार्यकाल का आखिरी पूर्ण बजट है, इसलिए इसके लोकलुभावन होने की उम्मीद की जा रही है. माना जा रहा है कि सरकार बजट में बुनियादी ढांचे के विकास पर ध्यान केंद्रित करेगी और आम लोगों के लिए टैक्स बेनिफिट के रूप में कुछ राहत की घोषणा करेगी. चलिए जानते हैं कि कौन सी घोषणाएं वित्त मंत्री आज कर सकती हैं:

टैक्स स्लैब में बदलाव
मौजूदा व्यवस्था के तहत 2.5 लाख रुपए तक की इनकम पर कोई टैक्स नहीं देना होता. हालांकि, 2.5 से पांच लाख तक इनकम पर पांच फीसदी और 5 से 7.5 लाख इनकम पर 20 फीसदी टैक्स भरना पड़ता है. टैक्स स्लैब में आखिरी बार 2014-15 में बदलाव हुआ था. लिहाजा, माना जा रहा है कि वित्त मंत्री बजट में इनकम टैक्स छूट की सीमा को बढ़ाकर 5 लाख रुपए कर सकती हैं.

इंफ्रास्ट्रक्चर पर बढ़ेगा खर्च
जानकार मानते हैं कि बजट में सरकार इंफ्रास्ट्रक्चर और सोशल स्कीम पर खर्च बढ़ाने से जुड़ी घोषणाएं कर सकती है. चूंकि यह 2024 के आम चुनावों से पहले का आखिरी बजट होगा, इसलिए उम्मीद की जा रही है कि सरकार बुनियादी ढांचा परियोजनाओं और सोशल वेलफेयर स्कीम लिए अधिक फंड आवंटित करे. हालांकि, इस बजट में विनिवेश को लेकर किसी बड़ी घोषणा की संभावना बेहद कम है.

स्टैंडर्ड डिडक्शन में बदलाव
इनकम टैक्स एक्ट के तहत टैक्सपेयर्स को 50,000 रुपए के स्टैंडर्ड डिडक्शन (Standard Deduction) पर छूट मिलती है. उम्मीद है कि सरकार स्टैंडर्ड डिडक्शन को 50,000 से बढ़ाकर 100,000 रुपए कर सकती है. वहीं, एक्सपर्ट्स भी मानते हैं कि लिविंग कॉस्ट बढ़ने और ऊपर चढ़ती महंगाई को ध्यान में रखते हुए स्टैंडर्ड डिडक्शन लिमिट को दोगुना किया जाना चाहिए.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

चार महीने की बिकवाली के बाद भारतीय बाजार में लौटे विदेशी निवेशक, जुलाई में FPIs ने लगाए ₹17,227 करोड़

NSDL के सेक्टर आधारित आंकड़ों के अनुसार, जुलाई के पहले पखवाड़े में विदेशी निवेशकों ने सबसे ज्यादा निवेश कंज्यूमर सर्विसेज सेक्टर में किया. इस सेक्टर में ₹7,361 करोड़ का विदेशी निवेश आया.

21 minutes ago

BitDelta India ने लॉन्च किया CrypTution, क्रिप्टो निवेशकों को मिलेगी लर्निंग, सिमुलेशन और सर्टिफिकेशन की सुविधा

कंपनी के अनुसार, देश के लगभग 40% क्रिप्टो यूजर्स टियर-2 और टियर-3 शहरों से आते हैं. इसी को ध्यान में रखते हुए इस प्लेटफॉर्म को अलग-अलग भाषाओं और विभिन्न पृष्ठभूमि के लोगों के लिए सुलभ बनाया गया है.

31 minutes ago

Suzlon और Waaree की बड़ी साझेदारी, आंध्र प्रदेश में बनेगा 201.6 MW का विंड पावर प्रोजेक्ट

कंपनी जमीन अधिग्रहण, टरबाइन की आपूर्ति, बैलेंस ऑफ प्लांट (BoP), इंजीनियरिंग, निर्माण, कमीशनिंग और लंबे समय तक संचालन एवं रखरखाव (O&M) सहित पूरी EPC सेवाएं प्रदान करेगी.

1 hour ago

ईरान संकट का असर: HPCL-BPCL को हजारों करोड़ का घाटा, पहली तिमाही में भारी नुकसान

वेस्ट एशिया तनाव और महंगे कच्चे तेल ने बिगाड़ा तेल कंपनियों का गणित, HPCL को ₹12,265 करोड़ और BPCL को ₹3,962 करोड़ का नुकसान

2 hours ago

अमेरिका-ईरान तनाव से कच्चे तेल में 2% उछाल, छह हफ्तों के उच्च स्तर पर पहुंची कीमतें

अमेरिकी हमलों और लाल सागर में टैंकरों पर खतरे से बढ़ी आपूर्ति बाधित होने की आशंका, ब्रेंट क्रूड 96 डॉलर प्रति बैरल के पार

5 hours ago

बड़ी खबरें

Suzlon और Waaree की बड़ी साझेदारी, आंध्र प्रदेश में बनेगा 201.6 MW का विंड पावर प्रोजेक्ट

कंपनी जमीन अधिग्रहण, टरबाइन की आपूर्ति, बैलेंस ऑफ प्लांट (BoP), इंजीनियरिंग, निर्माण, कमीशनिंग और लंबे समय तक संचालन एवं रखरखाव (O&M) सहित पूरी EPC सेवाएं प्रदान करेगी.

1 hour ago

चार महीने की बिकवाली के बाद भारतीय बाजार में लौटे विदेशी निवेशक, जुलाई में FPIs ने लगाए ₹17,227 करोड़

NSDL के सेक्टर आधारित आंकड़ों के अनुसार, जुलाई के पहले पखवाड़े में विदेशी निवेशकों ने सबसे ज्यादा निवेश कंज्यूमर सर्विसेज सेक्टर में किया. इस सेक्टर में ₹7,361 करोड़ का विदेशी निवेश आया.

21 minutes ago

पेपर लीक पर मोदी सरकार का बड़ा फैसला, दोषियों को जल्द सजा दिलाने के लिए बनेंगे फास्ट-ट्रैक कोर्ट

प्रधानमंत्री ने कहा कि फास्ट-ट्रैक कोर्ट की व्यवस्था लागू करने के लिए संबंधित विभागों और अधिकारियों को सभी आवश्यक कदम उठाने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं, ताकि पेपर लीक जैसे मामलों का जल्द निपटारा हो सके.