होम / बिजनेस / Budget 2023: 20 पॉइंट्स में समझिए पूरा बजट, किसे क्या मिला और क्या होगा आगे 

Budget 2023: 20 पॉइंट्स में समझिए पूरा बजट, किसे क्या मिला और क्या होगा आगे 

जिस बजट का इंतजार पूरा देश कर रहा था, वो आज पेश हो गया है. वित्त मंत्री ने अपने बजट में कई बड़ी घोषणाएं की हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

कई दिग्गज अर्थशास्त्रियों के द्वारा लगातार महंगाई बढ़ने की चेतावनी और कोरोना से मिली चुनौतियों के बीच वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज अपना पांचवां बजट पेश किया. 2024 में होने वाले लोकसभा चुनावों के मद्देनजर यह बजट और भी महत्त्वपूर्ण है. चलिए 20 पॉइंट्स में समझते हैं कि आखिर पूरा बजट है क्या और किसे वित्त मंत्री ने क्या दिया है.

  1. बैंकिंग कानूनों के साथ-साथ RBI एक्ट में बदलाव की घोषणा. 
  2. इनकम टैक्स में छूट के दायरे को बढ़ाया गया. वित्त मंत्री ने टैक्स स्लैब्स की संख्या को 6 से घटाकर 5 किया, तो इनकम टैक्स रिबेट की सीमा को बढ़ाकर 7 लाख कर दिया है.
  3. कृषि के लिए आधुनिक तकनीकें उपलब्ध कराई जाएंगी. बागवानी योजनाओं को दिए गए 2200 करोड़ रुपए. कृषि स्टार्टअप्स के लिए बनाया जाएगा डिजिटल एक्सिलेटर फंड. महिला किसानों के लिए 54 हजार करोड़ का प्रावधान. PM मतस्य योजना को मिला 6000 करोड़ रुपये का फंड.
  4. रेलवे के लिए 2.4 लाख करोड़ का प्रावधान. साथ ही रेलवे में निजी क्षेत्रों की भागीदारी बढ़ाने का ऐलान. यानी आने वाले दिनों में रेलवे में निजी कंपनियों की भागीदारी में इजाफा होगा. 
  5. बच्चों और किशोरों के लिए नेशनल डिजिटल लाइब्रेरी बनाई जाएगी. शिक्षण प्रशिक्षण को दिया जाएगा नया रूप. 38000 टीचरों की होगी भर्ती. प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना 4.0 होगी लॉन्च. 
  6. पर्यटन विकास के लिए 50 स्थानों का किया गया चयन, पर्यटन के विकास को मिशन मोड़ में लाने की तैयारी.
  7. इलेक्ट्रिक वाहन, खिलौने, साइकिल, TV, ऑटोमोबाइल, कुछ मोबाइल फोन, कैमरे के लैंस बजट में सस्ते हुए हैं.
  8. वहीं, किचन चिमनी, चांदी, सोना, प्लेटिनम, सिगरेट, टायर महंगे हुए हैं.
  9. महिला सम्मान बचत पत्र योजना शुरू होगी. इसमें महिलाओं को 2 लाख की बचत पर 7.5% का ब्याज मिलेगा. बुजुर्गों के लिए अधिकतम बचत सीमा 30 लाख की गई.
  10. केंद्र और राज्य सरकारों के पुराने वाहनों को बदले जाने के लिए पर्याप्त फंड का ऐलान. 
  11. 50 अतिरिक्त एयरपोर्ट, वाटर- वे बनाने का ऐलान. 
  12. PM आवास योजना के फंड में की गयी 66% की बढ़ोत्तरी. अर्बन इन्फ्रा के लिए हर साल दिए जायेंगे 10 हज़ार करोड़.
  13. बजट में वंचितों को दी गयी वरीयता. कमज़ोर जनजातीय समूहों के लिए लॉन्च की जायेगी PM PVGT योजना. 
  14. 5G के लिए बनाई जायेंगी 100 लैब्स. डिजिलॉकर के इस्तेमाल पर जोर के साथ साथ KYC की प्रक्रिया को बनाया जाएगा आसान. पहचान पत्र के तौर पर PAN कार्ड होगा मान्य.
  15. सीवर साफ करने के लिए होगा मशीनों का प्रयोग. नेशनल ग्रीन हाइड्रोजन को दिए जायेंगे 19,700 करोड़ रुपए.
  16. कोरोना से प्रभावित MSME को बजट में मिली राहत. कोरोना काल में फेल हुई MSME के लिए रिफंड स्कीम.
  17. मिलेट्स का ग्लोबल हब बनने के लिए देश है तैयार. 
  18. वेटलैंड्स के विकास के लिए शुरू होगी अमृत  धरोहर योजना.
  19. 30 स्किल इंडिया इंटरनेशनल सेंटर स्थापित किए जाएंगे.
  20. 157 नर्सिंग कॉलेज बनाये जाएंगे. नगर निगम अपने बांड ला सकते हैं


टैग्स
सम्बंधित खबरें

Mafatlal Industries का Q1 प्रदर्शन मजबूत, कोर बिजनेस का रेवेन्यू 14.6% बढ़कर ₹447.9 करोड़

Mafatlal Industries ने वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में ₹942.5 करोड़ का ऑपरेशनल रेवेन्यू दर्ज किया. कंपनी का रनिंग ऑर्डर बुक करीब ₹890 करोड़ रहा, जिससे आने वाली तिमाहियों में कारोबार के लिए बेहतर रेवेन्यू विजिबिलिटी बनी हुई है.

1 hour ago

Dalmia Bharat Sugar का Q1 मुनाफा दबाव में, गन्ने की ऊंची कीमतों का दिखा असर; रेवेन्यू ₹848 करोड़

Dalmia Bharat Sugar ने जून तिमाही में ₹848 करोड़ का ऑपरेशनल रेवेन्यू दर्ज किया. गन्ने की ऊंची कीमतों और कम बिक्री वॉल्यूम के चलते कंपनी का प्रदर्शन दबाव में रहा, हालांकि बेहतर चीनी कीमतों ने कुछ राहत दी.

1 hour ago

Oil India का मुनाफा 97% उछला, ₹4,027 करोड़ पहुंचा प्रॉफिट; रिकॉर्ड क्रूड उत्पादन से मिला फायदा

कंपनी का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 97 फीसदी बढ़कर करीब 4,027 करोड़ रुपये हो गया. रिकॉर्ड क्रूड उत्पादन, मजबूत रिफाइनिंग मार्जिन और नई गैस खोज ने कंपनी के प्रदर्शन को मजबूती दी.

1 hour ago

तेल संकट के बीच बड़ी खबर! ईरान-ओमान में होर्मुज पर समझौते का ढांचा तैयार

मौजूदा तनाव के बावजूद इस रास्ते से ऊर्जा की आवाजाही पूरी तरह बंद नहीं हुई है, लेकिन सप्लाई प्रभावित हुई है. अगर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में जहाजों की आवाजाही सामान्य होती है, तो वैश्विक बाजार में तेल और अन्य ऊर्जा उत्पादों की उपलब्धता बढ़ सकती है.

5 hours ago

विदेशी मुद्रा भंडार में जबरदस्त उछाल, 5 हफ्तों में बढ़ा 2.5 लाख करोड़ का खजाना

विदेशी मुद्रा भंडार के साथ देश के गोल्ड रिजर्व में भी अच्छी बढ़ोतरी दर्ज की गई. रिपोर्टिंग सप्ताह में भारत के स्वर्ण भंडार का मूल्य 1.685 अरब डॉलर बढ़कर 104.743 अरब डॉलर हो गया.

5 hours ago


बड़ी खबरें

Schaeffler India ने अमित भलेराव को बनाया नया चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर

Schaeffler India ने अमित भालेराव को चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर नियुक्त किया है. वह 10 अगस्त 2026 से नई जिम्मेदारी संभालेंगे और कंपनी के भारत में मैन्युफैक्चरिंग ऑपरेशंस, डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन और लोकलाइजेशन से जुड़े कामों की कमान संभालेंगे.

1 hour ago

Mafatlal Industries का Q1 प्रदर्शन मजबूत, कोर बिजनेस का रेवेन्यू 14.6% बढ़कर ₹447.9 करोड़

Mafatlal Industries ने वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में ₹942.5 करोड़ का ऑपरेशनल रेवेन्यू दर्ज किया. कंपनी का रनिंग ऑर्डर बुक करीब ₹890 करोड़ रहा, जिससे आने वाली तिमाहियों में कारोबार के लिए बेहतर रेवेन्यू विजिबिलिटी बनी हुई है.

1 hour ago

Oil India का मुनाफा 97% उछला, ₹4,027 करोड़ पहुंचा प्रॉफिट; रिकॉर्ड क्रूड उत्पादन से मिला फायदा

कंपनी का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 97 फीसदी बढ़कर करीब 4,027 करोड़ रुपये हो गया. रिकॉर्ड क्रूड उत्पादन, मजबूत रिफाइनिंग मार्जिन और नई गैस खोज ने कंपनी के प्रदर्शन को मजबूती दी.

1 hour ago

Dalmia Bharat Sugar का Q1 मुनाफा दबाव में, गन्ने की ऊंची कीमतों का दिखा असर; रेवेन्यू ₹848 करोड़

Dalmia Bharat Sugar ने जून तिमाही में ₹848 करोड़ का ऑपरेशनल रेवेन्यू दर्ज किया. गन्ने की ऊंची कीमतों और कम बिक्री वॉल्यूम के चलते कंपनी का प्रदर्शन दबाव में रहा, हालांकि बेहतर चीनी कीमतों ने कुछ राहत दी.

1 hour ago

RBI का बड़ा प्रस्ताव: ग्रामीण को-ऑपरेटिव बैंकों से अब 3 करोड़ तक मिलेगा होम लोन

RBI के नए ड्राफ्ट के तहत बड़े ग्रामीण को-ऑपरेटिव बैंक एक ग्राहक को 3 करोड़ रुपये तक का हाउसिंग लोन दे सकेंगे. साथ ही, लोन चुकाने के लिए ज्यादा समय और अंडर-कंस्ट्रक्शन प्रॉपर्टी पर मोरेटोरियम की सुविधा भी मिल सकती है.

5 hours ago