✕

होम / बिजनेस / BSE और NSE ने अपने ट्रांजेक्शन फीस में किया बदलाव, 1 अक्टूबर से लागू होंगे नये रेट

BSE और NSE ने अपने ट्रांजेक्शन फीस में किया बदलाव, 1 अक्टूबर से लागू होंगे नये रेट

BSE ने इक्विटी F&O सेगमेंट में सेंसेक्स और बैंकेक्स विकल्प अनुबंधों के लिए लेनदेन शुल्क को संशोधित कर 3,250 रुपये प्रति करोड़ प्रीमियम कारोबार कर दिया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

अगर आप भी अक्‍सर शेयर बाजार में न‍िवेश करते हैं तो यह खबर आपके काम की है. जी हां, देश के प्रमुख शेयर बाजार बीएसई और एनएसई ने कैश एंड फ्यूचर ऑप्‍शन डील के ल‍िए अपने ट्रांजेक्‍शन चार्ज में बदलाव क‍िया है. सेबी (SEBI) की तरफ से शेयर बाजार समेत मार्केट इंफ्रास्‍ट्रक्‍चर से जुड़े संस्थानों के सभी मेंबर के ल‍िए एक जैसा शुल्क संरचना जरूरी करने के बाद यह कदम उठाया गया है. शेयर बाजारों की तरफ से जारी अलग-अलग सर्कुलर में कहा गया क‍ि बदली हुई दरें 1 अक्टूबर से लागू होंगी.

SEBI के नोट‍िफ‍िकेशन के बाद क‍िया गया बदलाव

बीएसई ने इक्‍व‍िटी फ्यूचर एंड ऑप्‍शन कैटेगरी में सेंसेक्स और बैंकेक्स विकल्प अनुबंधों के लिए लेनदेन शुल्क में बदलाव कर 3,250 रुपये प्रति करोड़ प्रीमियम कारोबार कर दिया है. हालांकि, इक्‍व‍िटी फ्यूचर एंड ऑप्‍शन कैटेगरी में अन्य अनुबंधों के लिए लेनदेन शुल्क में क‍िसी तरह का बदलाव नहीं क‍िया गया है. सेबी ने जुलाई में बाजार अवसंरचना संस्थानों (MII) के शुल्कों के बारे में एक नोट‍िफ‍िकेशन जारी क‍िया था. इसमें कहा गया है क‍ि एमआईआई (MII) के पास सभी सदस्यों के लिए एक समान शुल्क संरचना होनी चाहिए, जो मौजूदा कारोबार की मात्रा आधारित प्रणाली की जगह लेगी.

कैश मार्केट सेग्‍मेंट के लिए एक जैसा ट्रांजेक्‍शन चार्ज लगाया

एनएसई ने अब कैश मार्केट सेग्‍मेंट के लिए एक जैसा ट्रांजेक्‍शन चार्ज लगा दिया है. अब हर लाख रुपये के कारोबार के लिए दोनों तरफ 2.97 रुपये का शुल्क लगेगा. पहले, स्टॉक एक्सचेंज कैश सेग्‍मेंट में एक महीने में कारोबार के कुल मूल्य के विभिन्‍न स्लैब के लिए 2.97-3.22 रुपये प्रति पक्ष का शुल्क ले रहा था. इक्‍व‍िटी फ्यूचर्स सेगमेंट में एनएसई ने चार्ज को र‍िवाइज कर दिया है. अब प्रत‍ि लाख ट्रेड वैल्‍यू के ह‍िसाब से दोनों तरफ 1.73 रुपये का चार्ज लगेगा.

इक्‍व‍िटी ऑप्शन के लिए, ट्रांजेक्‍शन चार्ज 35.03 रुपये हर साइड पर प्रति लाख प्रीमियम मूल्य होगा. करेंसी फ्यूचर र‍िवाइज्‍ड ट्रांजेक्‍शन चार्ज 0.35 रुपये एक साइड से प्रति लाख ट्रेड वैल्‍यू होगा. बीएसई ने सेंसेक्स ऑप्शन और बैंकेक्स ऑप्शन के लिए लेनदेन शुल्क में बदलाव क‍िया है. अब प्रीमियम टर्नओवर मूल्य के प्रति करोड़ रुपये के लिए 3,250 रुपये का शुल्क लगेगा. पहले लेनदेन शुल्क 3 करोड़ से 2,000 करोड़ रुपये तक के इंक्रीमेंटल बिल योग्य मासिक कारोबार के लिए 500 रुपये प्रति करोड़ से 4,950 रुपये प्रति करोड़ के बीच अलग होता था.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

अडानी समूह पर शॉर्ट-सेलिंग हमले की फुसफुसाहट

राजीव जैन के GQG ने ITC में अपनी हिस्सेदारी बेच दी. डीलिंग रूम में चर्चा है कि कुछ ऑफशोर खिलाड़ियों को इसका पहले से अंदाजा था और उन्होंने पहले ही फंड की प्रमुख होल्डिंग्स में शॉर्ट पोजीशन बना ली थी. एलन मस्क की X पोस्ट ने रिलायंस इंडस्ट्रीज में बिकवाली को और बढ़ा दिया.

1 hour ago

2037-38 की जरूरत की 84% हुई कोल्ड स्टोरेज क्षमता, पैक-हाउस और रीफर वाहनों की भारी कमी: रिपोर्ट

रिपोर्ट में प्रमुख बागवानी उत्पादन केंद्रों के आसपास बहु-वस्तु और अलग-अलग तापमान पर काम करने वाली सुविधाएं विकसित करने की जरूरत बताई गई है. इसके साथ भरोसेमंद रेफ्रिजरेटेड परिवहन नेटवर्क को मजबूत करने पर भी जोर दिया गया है.

3 hours ago

डीजल एक्सपोर्ट एक साल के टॉप पर, सितंबर में भारत से रोजाना 6.2 लाख बैरल का निर्यात; यूरोप सबसे बड़ा बाजार

सितंबर में डीजल निर्यात में आई तेजी ऐसे समय में हुई है जब यूरोप और अमेरिका समेत कई बाजारों में डीजल की कीमतें ऊंचे स्तर पर हैं.

6 hours ago

पेटीएम पेमेंट्स बैंक पर RBI का एक्शन, शेड्यूल बैंकों की सूची से बाहर किया; पहले रद्द हो चुका है लाइसेंस

बैंक का लाइसेंस इसी साल अप्रैल में नियमों का पालन नहीं करने के चलते रद्द किया गया था. इससे पहले आरबीआई ने बैंक के खिलाफ कई कारोबारी पाबंदियां भी लगाई थीं.

7 hours ago

शारजाह में 3 अरब डॉलर निवेश करेंगी भारतीय कंपनियां, खाड़ी बाजारों के लिए खोरफक्कन पोर्ट बनेगा नया गेटवे

*हॉर्मुज जलडमरूमध्य में बढ़ते समुद्री तनाव के बीच शारजाह भारतीय कंपनियों को निवेश का बड़ा अवसर दे रहा है. अमीरात को 2026 और 2027 के दौरान भारत से कुल 3 अरब डॉलर निवेश मिलने की उम्मीद है.

7 hours ago

बड़ी खबरें

भारतीय दीवार पर किसका होगा कब्जा?

जैसे-जैसे बिरला ओपस, जेएसडब्ल्यू ड्यूलक्स और पिडिलाइट की हैशा स्थापित दिग्गजों को चुनौती दे रही हैं, त्योहारी सीजन यह दिखाएगा कि क्या वितरण क्षमता, डीलर अर्थशास्त्र और पेंटर का प्रभाव लंबे समय से चली आ रही उपभोक्ता आदतों को बदल सकता है.

3 hours ago

अडानी समूह पर शॉर्ट-सेलिंग हमले की फुसफुसाहट

राजीव जैन के GQG ने ITC में अपनी हिस्सेदारी बेच दी. डीलिंग रूम में चर्चा है कि कुछ ऑफशोर खिलाड़ियों को इसका पहले से अंदाजा था और उन्होंने पहले ही फंड की प्रमुख होल्डिंग्स में शॉर्ट पोजीशन बना ली थी. एलन मस्क की X पोस्ट ने रिलायंस इंडस्ट्रीज में बिकवाली को और बढ़ा दिया.

1 hour ago

विसर्जित भारत

2047 तक विकसित, दिवाली 2026 तक विसर्जित