✕

होम / बिजनेस / BrahMos ने दिखाया बड़ा दिल, अग्निवीरों को नौकरी में 15% आरक्षण का किया ऐलान

BrahMos ने दिखाया बड़ा दिल, अग्निवीरों को नौकरी में 15% आरक्षण का किया ऐलान

अग्निवीर योजना को लेकर सरकार और विपक्ष आमने-सामने रहे हैं. कांग्रेस का कहना है कि सरकार यह योजना लागू करके युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ रही है. जबकि सरकार इसे देश के लिए फायदेमंद करार देती आई है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

अग्निवीरों के लिए खुशखबरी है. भारत और रूस के संयुक्त वेंचर ब्रह्मोस एयरोस्पेस प्राइवेट लिमिटेड (BrahMos Aerospace Private Ltd) ने कम से कम 15 फीसदी तकनीकीं पदों को अग्नीवीरों के लिए आरक्षित रखने का फैसला लिया है. एक रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी की तरफ से बताया गया कि तकनीकी पदों के अलावा प्रशासनिक और सुरक्षा से जुड़े पदों पर भी जरूरत के हिसाब से अग्निवीरों को प्राथमिकता दी जाएगी.

दूसरों को कर रहे प्रोत्साहित 
रिपोर्ट बताती है कि दुनिया की सबसे तेज सुपरसोनिक मिसाइल बनाने वाली यह कंपनी अपने सामान्य कॉन्ट्रैक्ट सिस्टम से अलग हटकर अग्निवीरों के लिए आउटसोर्सिंग कॉन्ट्रैक्ट तैयार करेगी. इतना ही नहीं, कंपनी अपने कारोबार से जुड़े बाकी सहयोगी संगठनों को भी नौकरियों में अग्निवीरों को प्राथमिकता देने के लिए प्रोत्साहित कर रही है. बता दें कि मोदी सरकार द्वारा सेना में भर्ती के लिए सामान्य प्रक्रिया के स्थान पर 2022 में अग्निवीर योजना शुरू की थी. इसके तहत युवा केवल चार साल की अवधि के लिए सेना में अपनी सेवाएं देते हैं. कांग्रेस अग्निवीर योजना को खत्म करने की मांग करती आ रही है.

इसलिए हैं अग्निवीर पसंद 
ब्रह्मोस एयरोस्पेस के सीईओ कंपनी के फैसले के बारे में बताते हुए कहा कि अग्नीवीर जब सेना में शामिल होते हैं तो उन्हें एक बेहतर प्रशिक्षण प्रक्रिया से गुजरना होता है, जो उन्हें मजबूत बनाती है. ऐसे में जब हम उन्हें अपने यहां काम पर रखेंगे तो उनकी ट्रेनिंग के लिए हमें अलग से खर्च नहीं करना होगा. इसके अलावा, उनके रूप में हमारी कंपनी के अंदर एक बहुत प्रशिक्षित वर्कफोर्स होगी.

पहले बैच का इंतजार
कंपनी के मुताबिक, भारतीय रक्षा उद्योग में काम करने वाली 250 से अधिक टीम ब्रह्मोस का हिस्सा हैं. कंपनी ने सभी से अग्निवीरों को प्राथमिकता देने को कहा है. भारतीय रक्षा उद्योग अग्निवीरों के पहले बैच का इंतजार कर रहा है कि कब उन्हें अपने साथ जोड़ा जा सके. ब्रह्मोस एयरोस्पेस ने कहा कि हम अपने सभी विक्रेताओं से भी अनुरोध कर रहे हैं और साथ ही हम अपने साथी संगठनों से भी बात कर रहे हैं. हम चाहते हैं कि सभी अपने संगठनों में कम से कम 15% नौकरियां अग्निवीरों के लिए आरक्षित की जाएं.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

अडानी समूह पर शॉर्ट-सेलिंग हमले की फुसफुसाहट

राजीव जैन के GQG ने ITC में अपनी हिस्सेदारी बेच दी. डीलिंग रूम में चर्चा है कि कुछ ऑफशोर खिलाड़ियों को इसका पहले से अंदाजा था और उन्होंने पहले ही फंड की प्रमुख होल्डिंग्स में शॉर्ट पोजीशन बना ली थी. एलन मस्क की X पोस्ट ने रिलायंस इंडस्ट्रीज में बिकवाली को और बढ़ा दिया.

1 hour ago

2037-38 की जरूरत की 84% हुई कोल्ड स्टोरेज क्षमता, पैक-हाउस और रीफर वाहनों की भारी कमी: रिपोर्ट

रिपोर्ट में प्रमुख बागवानी उत्पादन केंद्रों के आसपास बहु-वस्तु और अलग-अलग तापमान पर काम करने वाली सुविधाएं विकसित करने की जरूरत बताई गई है. इसके साथ भरोसेमंद रेफ्रिजरेटेड परिवहन नेटवर्क को मजबूत करने पर भी जोर दिया गया है.

3 hours ago

डीजल एक्सपोर्ट एक साल के टॉप पर, सितंबर में भारत से रोजाना 6.2 लाख बैरल का निर्यात; यूरोप सबसे बड़ा बाजार

सितंबर में डीजल निर्यात में आई तेजी ऐसे समय में हुई है जब यूरोप और अमेरिका समेत कई बाजारों में डीजल की कीमतें ऊंचे स्तर पर हैं.

6 hours ago

पेटीएम पेमेंट्स बैंक पर RBI का एक्शन, शेड्यूल बैंकों की सूची से बाहर किया; पहले रद्द हो चुका है लाइसेंस

बैंक का लाइसेंस इसी साल अप्रैल में नियमों का पालन नहीं करने के चलते रद्द किया गया था. इससे पहले आरबीआई ने बैंक के खिलाफ कई कारोबारी पाबंदियां भी लगाई थीं.

7 hours ago

शारजाह में 3 अरब डॉलर निवेश करेंगी भारतीय कंपनियां, खाड़ी बाजारों के लिए खोरफक्कन पोर्ट बनेगा नया गेटवे

*हॉर्मुज जलडमरूमध्य में बढ़ते समुद्री तनाव के बीच शारजाह भारतीय कंपनियों को निवेश का बड़ा अवसर दे रहा है. अमीरात को 2026 और 2027 के दौरान भारत से कुल 3 अरब डॉलर निवेश मिलने की उम्मीद है.

7 hours ago

बड़ी खबरें

भारतीय दीवार पर किसका होगा कब्जा?

जैसे-जैसे बिरला ओपस, जेएसडब्ल्यू ड्यूलक्स और पिडिलाइट की हैशा स्थापित दिग्गजों को चुनौती दे रही हैं, त्योहारी सीजन यह दिखाएगा कि क्या वितरण क्षमता, डीलर अर्थशास्त्र और पेंटर का प्रभाव लंबे समय से चली आ रही उपभोक्ता आदतों को बदल सकता है.

3 hours ago

अडानी समूह पर शॉर्ट-सेलिंग हमले की फुसफुसाहट

राजीव जैन के GQG ने ITC में अपनी हिस्सेदारी बेच दी. डीलिंग रूम में चर्चा है कि कुछ ऑफशोर खिलाड़ियों को इसका पहले से अंदाजा था और उन्होंने पहले ही फंड की प्रमुख होल्डिंग्स में शॉर्ट पोजीशन बना ली थी. एलन मस्क की X पोस्ट ने रिलायंस इंडस्ट्रीज में बिकवाली को और बढ़ा दिया.

1 hour ago

विसर्जित भारत

2047 तक विकसित, दिवाली 2026 तक विसर्जित