✕

होम / बिजनेस / Bondada इंजीनियरिंग को 9000 करोड़ का सोलर प्रोजेक्ट, शेयरों में जबरदस्त उछाल

Bondada इंजीनियरिंग को 9000 करोड़ का सोलर प्रोजेक्ट, शेयरों में जबरदस्त उछाल

यह नया प्रोजेक्ट न केवल Bondada इंजीनियरिंग के ग्रोथ पोटेंशियल को दर्शाता है, बल्कि निवेशकों के विश्वास को भी मजबूत करता है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

आंध्र प्रदेश सरकार से बोंडाडा इंजीनियरिंग लिमिटेड (Bondada) को सोलर पावर प्रोजेक्ट (Solar Power Project) मिलने के बाद कंपनी के शेयरों में जबरदस्त तेजी देखी जा रही है. सोमवार को शेयरों में लगातार दूसरे दिन 10 प्रतिशत की बढ़त दर्ज की गई और वे 467.55 रुपये पर बंद हुए. दोपहर 3 बजे BSE पर 2,80,600 शेयरों की बाय ऑर्डर पेंडिंग देखी गई, जिससे यह स्पष्ट है कि निवेशक इस स्टॉक में भारी दिलचस्पी दिखा रहे हैं. शुक्रवार को भी शेयर 10 प्रतिशत के अपर सर्किट पर बंद हुए थे. 

9000 करोड़ का सोलर प्रोजेक्ट मिला
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार बोंडाडा इंजीनियरिंग को यह बड़ा ऑर्डर आंध्र प्रदेश सरकार के एनर्जी डिपार्टमेंट से मिला है. यह प्रोजेक्ट अनंतपुरमू और श्री सत्य साईं जिलों में 2000 MW (AC)/2600 MWp (DC) की सोलर पावर कैपेसिटी के डेवलपमेंट के लिए है. कंपनी ने एक्सचेंज को जानकारी दी कि इस प्रोजेक्ट को 15 मई 2025 को हुई स्टेट इनवेस्टमेंट प्रमोशन बोर्ड (SIPB) की बैठक में औपचारिक मंजूरी दी गई. यह प्रोजेक्ट आगामी 24 महीनों में पूरा किया जाना है, जिससे राज्य में करीब 3900 रोजगार के अवसर पैदा हो सकते हैं.

ऑर्डर बुक पहुंची 14,000 करोड़ रुपये के पार
इस नए प्रोजेक्ट के जुड़ने से बोंडाडा इंजीनियरिंग की कुल ऑर्डर बुक 14,000 करोड़ रुपये से अधिक हो गई है. कंपनी ने एक बयान में बताया कि उसे वित्त वर्ष 2029 की शुरुआत से अपने इंडिपेंडेंट पावर प्रॉड्यूसर (IPP) ऑपरेशंस से लगभग 1160 करोड़ रुपये का रेवेन्यू मिलने की उम्मीद है. यह सोलर प्रोजेक्ट कंपनी अपनी पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक इकाई बोंडाडा रिन्यूएबल एनर्जी के जरिए पूरा करेगी.

शेयरों का हुआ था बंटवारा
बोंडाडा इंजीनियरिंग ने अपने शेयरों का बंटवारा भी किया है. सितंबर 2024 में कंपनी ने 10 रुपये फेस वैल्यू वाले एक शेयर को 2 रुपये फेस वैल्यू वाले 5 शेयरों में विभाजित किया था. कंपनी का आईपीओ 18 अगस्त 2023 को 75 रुपये के इश्यू प्राइस पर आया था, जो अब निवेशकों के लिए एक मल्टीबैगर साबित हो रहा है.


 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

डिफेंस सेक्टर की Tonbo Imaging के IPO को सेबी की मंजूरी, OFS के जरिए बिकेंगे 1.81 करोड़ शेयर

कंपनी के IPO में 18,085,246 इक्विटी शेयर तक की बिक्री की जाएगी. प्रत्येक शेयर का फेस वैल्यू 2 रुपये है. OFS के तहत प्रमोटर शेयर बेचने वाले शेयरधारक, प्रमोटर ग्रुप का एक शेयरधारक और निवेशक शेयरधारक अपनी हिस्सेदारी बेचेंगे.

9 minutes ago

UPI चार्ज पर सुप्रीम कोर्ट की तत्काल रोक से इनकार, केंद्र-NPCI से 4 हफ्ते में मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले का मतलब है कि फिलहाल 15 अक्टूबर से लागू होने वाली प्रस्तावित चार्ज व्यवस्था पर कोई अंतरिम रोक नहीं है. इस मामले में अदालत ने 2,000 रुपये से अधिक के चुनिंदा व्यापारी यूपीआई भुगतानों पर लगाए जाने वाले शुल्क की वैधता को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई की.

3 hours ago

पर्यटन के लिए राष्ट्रीय डिजिटल ढांचा शुरू, 2028 तक 23 हजार अनुभव और होमस्टे डिजिटल नेटवर्क से जुड़ेंगे

राष्ट्रीय डिजिटल पर्यटन ढांचा पर्यटन मंत्रालय और ONDC मिलकर विकसित कर रहे हैं. इसके जरिए अलग-अलग जगहों पर बिखरी पर्यटन सेवाओं को साझा डिजिटल बुनियादी ढांचे से जोड़ा जाएगा.

5 hours ago

तेलंगाना-आंध्र प्रदेश में बढ़ा MF निवेश, AUM 2.95 लाख करोड़ रुपये पहुंचा; 25% निवेशक महिलाएं

देश के कुल म्युचुअल फंड एसेट्स में तेलंगाना की हिस्सेदारी करीब 2.5 फीसदी रही. राज्य में कुल फोलियो की संख्या 82.24 लाख रही, जो देशभर के कुल म्युचुअल फंड फोलियो का करीब 2.9 फीसदी है.

5 hours ago

कंज्यूमर ड्यूरेबल्स बाजार में आएगी तेजी, 2030 तक ₹3.25 लाख करोड़ तक पहुंचने का अनुमान: रिपोर्ट

रिपोर्ट के अनुसार, भारत का कंज्यूमर ड्यूरेबल्स बाजार 2030 तक सालाना 8-10 फीसदी की दर से बढ़कर 30-35 अरब डॉलर तक पहुंच सकता है. रूम एयर कंडीशनर (RAC) इस वृद्धि में अहम भूमिका निभा सकता है.

8 hours ago


बड़ी खबरें

टैक्सपेयर्स को बड़ी राहत, CBDT ने बढ़ाई ITR और टैक्स ऑडिट की डेडलाइन

CBDT के फैसले के बाद असेसमेंट ईयर 2026-27 के लिए टैक्स ऑडिट रिपोर्ट दाखिल करने की अंतिम तारीख 30 सितंबर 2026 से बढ़ाकर 21 अक्टूबर 2026 कर दी गई है.

1 hour ago

UPI चार्ज पर सुप्रीम कोर्ट की तत्काल रोक से इनकार, केंद्र-NPCI से 4 हफ्ते में मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले का मतलब है कि फिलहाल 15 अक्टूबर से लागू होने वाली प्रस्तावित चार्ज व्यवस्था पर कोई अंतरिम रोक नहीं है. इस मामले में अदालत ने 2,000 रुपये से अधिक के चुनिंदा व्यापारी यूपीआई भुगतानों पर लगाए जाने वाले शुल्क की वैधता को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई की.

3 hours ago

डिफेंस सेक्टर की Tonbo Imaging के IPO को सेबी की मंजूरी, OFS के जरिए बिकेंगे 1.81 करोड़ शेयर

कंपनी के IPO में 18,085,246 इक्विटी शेयर तक की बिक्री की जाएगी. प्रत्येक शेयर का फेस वैल्यू 2 रुपये है. OFS के तहत प्रमोटर शेयर बेचने वाले शेयरधारक, प्रमोटर ग्रुप का एक शेयरधारक और निवेशक शेयरधारक अपनी हिस्सेदारी बेचेंगे.

9 minutes ago

नॉर्थ स्टार रिन्यूएबल एनर्जी ने शिवानंद निम्बार्गी को एमडी और सीईओ नियुक्त किया

शिवानंद निम्बार्गी को ऊर्जा, परिवहन और बुनियादी ढांचा क्षेत्रों में तीन दशक से अधिक का अनुभव है. वह इससे पहले अयाना रिन्यूएबल पावर के प्रबंध निदेशक और सीईओ रह चुके हैं.

3 hours ago

बीमा बेचने के तरीके में बड़ा बदलाव! एजेंटों के कमीशन से लेकर मिस-सेलिंग तक IRDAI का नया प्लान

IRDAI ने सार्वजनिक बीमा रजिस्ट्री बनाने का प्रस्ताव भी रखा है. इसके जरिए ग्राहक बीमा उत्पाद, बीमा कंपनी और वितरक से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी एक जगह देख सकेंगे.

6 hours ago