होम / बिजनेस / बस कुछ पल की खुशी: Adani को गद्दी से उतार Ambani फिर बने एशिया के नंबर 1 रईस 

बस कुछ पल की खुशी: Adani को गद्दी से उतार Ambani फिर बने एशिया के नंबर 1 रईस 

गौतम अडानी के सिर से एशिया के सबसे रईस कारोबारी का ताज फिर छिन गया है. मुकेश अंबानी ने पुन: यह मुकाम हासिल कर लिया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

अडानी समूह (Adani Group) के चेयरमैन गौतम अडानी (Gautam Adani) को एशिया का नंबर 1 रईस बनने की खुशी महज 3 दिन ही नसीब हो सकी. मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) ने एक बार फिर उनसे यह ताज छीन लिया है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति बन गए हैं. दुनिया के अरबपतियों की लिस्ट में अडानी 94.5 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ 14वें स्थान पर आ गए हैं, जबकि अंबानी ने 12वें स्थान हासिल कर लिया है.  

अंबानी ने कर डाली कमाई
गौतम अडानी के लिए साल 2024 की शुरुआत शानदार रही. ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स (Bloomberg Billionaires Index) के मुताबिक, इस साल अडानी की संपत्ति 13.3 अरब डॉलर बढ़ी. इसमें से 7.67 अरब डॉलर तो उन्होंने पिछले गुरुवार को ही कमा लिए, लेकिन अब उन्हें 3.9 अरब डॉलर का नुकसान उठाना पड़ा है. जिसकी वजह से उनकी नेटवर्थ घटकर 94.50 अरब डॉलर रह गई. वहीं, अंबानी 536 मिलियन डॉलर की कमाई के साथ 97.5 अरब डॉलर की कुल संपत्ति के मालिक बन गए हैं. इसी के साथ उन्होंने एशिया के सबसे अमीर कारोबारी का ताज वापस अडानी से छीन लिया है.   

ये भी पढ़ें - BW Class: क्या होता है Stock Split और क्यों पड़ती है इसकी जरूरत, जानते हैं आप?

इन्होंने सबसे ज्यादा गंवाया
वहीं, पिछले साल टॉप गेनर रहे एलन मस्क (Elon Musk) ने इस साल अब तक सबसे ज्यादा गंवाया है. 2024 के शुरुआती दिनों में ही वह 9.66 अरब डॉलर गंवा चुके हैं. वहीं, Amazon वाले जेफ बेजोस अब तक 6.92 अरब डॉलर का नुकसान उठा चुके हैं. दुनिया के टॉप-10 अमीरों में केवल वॉरेन बफेट की संपत्ति में ही इस साल इजाफा देखने को मिला है. ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स में टॉप-10 में से 9 अरबपतियों की संपत्ति फिलहाल लाल निशान पर है. गौरतलब है कि अडानी-हिंडनबर्ग मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद अडानी ग्रुप के शेयरों में उछाल आया है. इस वजह से उनकी संपत्ति में भी उछाल आया था और वह एशिया के नंबर 1 रईस बन गए थे. पिछले साल अडानी की नेटवर्थ में 36.3 अरब डॉलर की गिरावट दर्ज की गई, जो दूसरे अरबपतियों के मुकाबले ज्यादा थी.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

भारत-इजरायल निवेश समझौता (BIA) हुआ लागू. दोनों देशों के बीच निवेश को मिलेगा नया बढ़ावा

यह समझौता दोनों देशों के बीच आर्थिक संबंधों को मजबूत करने और सीमा-पार निवेश को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है.

22 hours ago

RBI का बैंक ऑफ बड़ौदा पर बड़ा एक्शन, अधिक ब्याज वसूलने पर लगा 63.60 लाख रुपये का जुर्माना

केंद्रीय बैंक ने पाया कि बैंक ने कुछ लोन खातों में निर्धारित दर से अधिक ब्याज वसूला और KYC से जुड़े नियमों का भी पालन नहीं किया.

1 day ago

DAC ने 52,000 करोड़ रुपये के रक्षा खरीद प्रस्तावों को दी मंजूरी, सेना की मारक क्षमता होगी और मजबूत

रक्षा मंत्रालय ने कहा कि इन सभी प्रस्तावों का उद्देश्य सशस्त्र बलों की युद्धक क्षमता को मजबूत करना है. साथ ही, इससे देश में विकसित हो रही अत्याधुनिक स्वदेशी रक्षा तकनीकों के विकास, उत्पादन और सैन्य सेवाओं में शामिल किए जाने को भी प्रोत्साहन मिलेगा.

1 day ago

स्टील इंपोर्ट विवादों के समाधान की पहल, मंत्रालय ने 9 जुलाई को बुलाई ओपन हाउस बैठक

इस बैठक में स्टील आयात से जुड़े विभिन्न नियामकीय और प्रक्रियागत मुद्दों पर चर्चा की जाएगी.

1 day ago

FTA, मैन्युफैक्चरिंग और डंपिंग पर फोकस, FY27 में निर्यात को मिलेगी नई रफ्तार: गोयल

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने भरोसा जताया है कि वस्तु निर्यात में 16-17 फीसदी और सेवा निर्यात में 10-11 फीसदी की वृद्धि हो सकती है.

1 day ago

बड़ी खबरें

भारत-इजरायल निवेश समझौता (BIA) हुआ लागू. दोनों देशों के बीच निवेश को मिलेगा नया बढ़ावा

यह समझौता दोनों देशों के बीच आर्थिक संबंधों को मजबूत करने और सीमा-पार निवेश को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है.

22 hours ago

FTA, मैन्युफैक्चरिंग और डंपिंग पर फोकस, FY27 में निर्यात को मिलेगी नई रफ्तार: गोयल

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने भरोसा जताया है कि वस्तु निर्यात में 16-17 फीसदी और सेवा निर्यात में 10-11 फीसदी की वृद्धि हो सकती है.

1 day ago

RBI का बैंक ऑफ बड़ौदा पर बड़ा एक्शन, अधिक ब्याज वसूलने पर लगा 63.60 लाख रुपये का जुर्माना

केंद्रीय बैंक ने पाया कि बैंक ने कुछ लोन खातों में निर्धारित दर से अधिक ब्याज वसूला और KYC से जुड़े नियमों का भी पालन नहीं किया.

1 day ago

DAC ने 52,000 करोड़ रुपये के रक्षा खरीद प्रस्तावों को दी मंजूरी, सेना की मारक क्षमता होगी और मजबूत

रक्षा मंत्रालय ने कहा कि इन सभी प्रस्तावों का उद्देश्य सशस्त्र बलों की युद्धक क्षमता को मजबूत करना है. साथ ही, इससे देश में विकसित हो रही अत्याधुनिक स्वदेशी रक्षा तकनीकों के विकास, उत्पादन और सैन्य सेवाओं में शामिल किए जाने को भी प्रोत्साहन मिलेगा.

1 day ago

इफको टोकियो जीआईसी ने अल्पना सिंह को पूर्णकालिक निदेशक (मार्केटिंग) नियुक्त किया

कंपनी ने अनुभवी बीमा क्षेत्र की विशेषज्ञ अल्पना सिंह को पूर्णकालिक निदेशक (मार्केटिंग) नियुक्त किया है. वह कंपनी की विकास रणनीति, ब्रांड सशक्तिकरण और ग्राहक जुड़ाव को नई दिशा देंगी.

1 day ago