होम / बिजनेस / आजादी से पहले शुरू हुई इस दिग्गज दवा कंपनी को लेकर आई बड़ी खबर, उछाल पर शेयर

आजादी से पहले शुरू हुई इस दिग्गज दवा कंपनी को लेकर आई बड़ी खबर, उछाल पर शेयर

सिप्ला के प्रमोटर अपनी 33 फीसदी से ज्यादा हिस्सेदारी बेचने की तैयारी कर रहे हैं. ब्लैकस्टोन ने इस हिस्सेदारी को खरीदने में दिलचस्पी दिखाई है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

फार्मा कंपनी सिप्ला लिमिटेड (Cipla Limited) को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है. कंपनी 33% से अधिक की हिस्सेदारी को बेचने की योजना बना रही है और दुनिया का सबसे बड़ा प्राइवेट इक्‍व‍िटी फंड (Private Equity Fund) ‘ब्लैकस्टोन’ (Blackstone) इसके लिए बोली लगा सकता है. मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया है कि ब्लैकस्टोन सिप्ला में 33% से अधिक की हिस्सेदारी हासिल करने के लिए अगले सप्ताह एक गैर-बाध्यकारी बोली जमा करने की तैयारी में है. बता दें कि स‍िप्‍ला आजादी से पहले शुरू हुई देश की दिग्गज दवा कंपनी है.

टूट जाएगा परिवार से नाता 
यदि यह डील पूरी हो जाती है, तो करीब 88 साल बाद हामिद परिवार Cipla से बाहर हो जाएगा. इस दवा कंपनी की नींव ख्वाजा अब्दुल हामिद ने साल 1935 में रखी थी. 1972 में पिता के निधन के बाद यूसुफ हामिद और उनके भाई मुस्तफा ने कारोबार की कमान अपने हाथों में ली. यूसुफ हामिद ने एड्स जैसी बीमारियों के लिए कम लागत वाली जेनेरिक दवाओं की पेशकश करते हुए बड़ी दवा कंपनियों को कड़ी टक्कर दी. आज के समय में राजस्व के हिसाब से CIpla देश की तीसरी सबसे बड़ी जेनेरिक दवा कंपनी है. यूसुफ हामिद इस समय सिप्ला के गैर-कार्यकारी अध्यक्ष हैं और वह 33.47% हिस्सेदारी बेचकर कंपनी से बाहर निकलना चाहते हैं.

इतनी मिल सकती है हिस्सेदारी 
ब्लैकस्टोन यदि कंपनी के प्रमोटर का स्टेक हासिल करती है, तो ऑफर फॉर सेल (OFS) के तहत कंपनी की अतिरिक्त 26 प्रतिशत हिस्सेदारी पर भी दावा कर सकेगी. ऐसे में ब्लैकस्टोन तकनीकी रूप से सिप्ला में 59.4% की हिस्सेदारी हासिल कर लेगी. Cipla का मौजूदा मार्केट वैल्यूएशन 94,043 करोड़ रुपए है. इस कीमत के लिहाज से अकेले प्रमोटर हिस्सेदारी का मूल्य 31,476 करोड़ रुपए है. यदि OFS पूरी तरह से सब्सक्राइब हो जाता है, तो ब्लैकस्टोन को करीब 55,926 करोड़ का भुगतान करना होगा.  

खबर आते ही उछले शेयर
Cipla को लेकर आई इस खबर का कंपनी के शेयरों पर पॉजिटिव असर देखने को मिल रहा है. खबर लिखे जाने तक कंपनी के शेयर करीब 4% की उछाल के साथ 1,206.95 रुपए पर ट्रेड कर रहे थे. बाजार खुलने के कुछ देर बाद ही सिप्ला के शेयरों ने छह से ज्यादा की छलांग लगाकर 52 हफ्ते का नया रिकॉर्ड बनाया था. हालांकि, बाद में बढ़त का ये मार्जिन कुछ कम हो गया. इस शेयर ने पिछले 5 कारोबारी दिनों में 2.90% का रिटर्न दिया है. जबकि 1 महीने में यह आंकड़ा 19.41% रहा है. 
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

थोक महंगाई फिर बढ़ी, जून में WPI 9.87% पर पहुंची, खाने-पीने की चीजें हुईं महंगी

जून 2026 में देश की थोक महंगाई (Wholesale Price Index-WPI) बढ़कर 9.87 फीसदी हो गई. वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, मई में यह दर 9.68 फीसदी थी.

5 hours ago

SBI Funds IPO खुला, एंकर निवेशकों से ₹2,663 करोड़ जुटाए, GMP भी दे रहा मजबूत लिस्टिंग के संकेत

SBI Funds Management ने IPO का प्राइस बैंड ₹545 से ₹574 प्रति शेयर तय किया है. यह पूरी तरह ऑफर फॉर सेल (OFS) आधारित इश्यू है.

7 hours ago

ग्रीन एनर्जी पर बड़ा दांव. ₹15,312 करोड़ के निवेश से तमिलनाडु में बिजली संकट होगा खत्म

तमिलनाडु सरकार ने बिजली क्षेत्र में बड़े सुधार की दिशा में कदम बढ़ाते हुए ₹15,312 करोड़ के निवेश का रोडमैप तैयार किया है.

8 hours ago

जून में व्यापार घाटा 5 महीने के हाई पर, आयात में 31% उछाल से बढ़ा दबाव, निर्यात भी रहा मजबूत

वाणिज्य मंत्रालय के जारी आंकड़ों के मुताबिक, जून में भारत का व्यापार घाटा बढ़कर 30.43 अरब डॉलर हो गया, जो मई के 28.21 अरब डॉलर से अधिक है. एक साल पहले जून 2025 में यह आंकड़ा 19.10 अरब डॉलर था.

10 hours ago

रिन्यूएबल एनर्जी में आदित्य बिड़ला ग्रुप का बड़ा दांव, 17,200 करोड़ रुपये में Sprng Energy का अधिग्रहण

इस सौदे के बाद कंपनी की कुल नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता 9.3 गीगावाट तक पहुंच जाएगी और वह देश की सबसे बड़ी रिन्यूएबल एनर्जी कंपनियों में शामिल हो जाएगी.

12 hours ago


बड़ी खबरें

SBI Funds IPO खुला, एंकर निवेशकों से ₹2,663 करोड़ जुटाए, GMP भी दे रहा मजबूत लिस्टिंग के संकेत

SBI Funds Management ने IPO का प्राइस बैंड ₹545 से ₹574 प्रति शेयर तय किया है. यह पूरी तरह ऑफर फॉर सेल (OFS) आधारित इश्यू है.

7 hours ago

महादेव बेटिंग केस: ईबिक्स चेयरमैन विकास गर्ग को राहत नहीं, कोर्ट ने 24 घंटे की ट्रांजिट रिमांड दी

दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट ने मंगलवार को ED की याचिका स्वीकार करते हुए विकास गर्ग की 24 घंटे की ट्रांजिट रिमांड मंजूर की. एजेंसी ने अदालत से कहा था कि रायपुर स्थित विशेष PMLA अदालत में पेश करने के लिए गर्ग को वहां ले जाना जरूरी है.

2 hours ago

राज नायक बने YAAP Digital के नए चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर

राज नायक पिछले दो वर्षों से YAAP के एडवाइजरी बोर्ड के सदस्य भी रहे हैं और इस दौरान कंपनी की रणनीतिक दिशा तय करने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही है. कंपनी का मानना है कि वह YAAP के विजन और संस्कृति को अच्छी तरह समझते हैं.

4 hours ago

थोक महंगाई फिर बढ़ी, जून में WPI 9.87% पर पहुंची, खाने-पीने की चीजें हुईं महंगी

जून 2026 में देश की थोक महंगाई (Wholesale Price Index-WPI) बढ़कर 9.87 फीसदी हो गई. वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, मई में यह दर 9.68 फीसदी थी.

5 hours ago

जून में व्यापार घाटा 5 महीने के हाई पर, आयात में 31% उछाल से बढ़ा दबाव, निर्यात भी रहा मजबूत

वाणिज्य मंत्रालय के जारी आंकड़ों के मुताबिक, जून में भारत का व्यापार घाटा बढ़कर 30.43 अरब डॉलर हो गया, जो मई के 28.21 अरब डॉलर से अधिक है. एक साल पहले जून 2025 में यह आंकड़ा 19.10 अरब डॉलर था.

10 hours ago