होम / बिजनेस / कौन हैं अनन्या और आर्यमन बिड़ला, जिन्हें कंपनी के बोर्ड में मिली बड़ी जिम्मेदारी
कौन हैं अनन्या और आर्यमन बिड़ला, जिन्हें कंपनी के बोर्ड में मिली बड़ी जिम्मेदारी
कुमार मंगलम बिड़ला ने कंपनी के नेतृत्व की कमान अगली पीढ़ी को सौंपने की दिशा में कदम आगे बढ़ाया है.
बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago
रिलायंस इंडस्ट्री के चेयरमैन मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) की तरह आदित्य बिड़ला ग्रुप (Aditya Birla Group) के चेयरमैन कुमार मंगलम बिड़ला (Kumar Mangalam Birla) ने भी अपने उत्तराधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपने का सिलसिला शुरू कर दिया है. ग्रुप की कंपनी आदित्य बिड़ला फैशन एंड रिटेल ने अनन्या बिड़ला और आर्यमन विक्रम बिड़ला को कंपनी के बोर्ड का डायरेक्टर नियुक्त किया है.
बोर्ड की बैठक में फैसला
निदेशक मंडल ने नामांकन समिति की सिफारिश के आधार पर हुई अपनी बैठक में अनन्या और आर्यमन की कंपनी के बोर्ड में निदेशकों के रूप में नियुक्ति को मंजूरी दी है. इसे कंपनी के नेतृत्व की कमान अगली पीढ़ी को सौंपने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया जा रहा है. इससे पहले कुमार मंगलम की बेटी अनन्या और बेटे आर्यमन को आदित्य बिड़ला मैनेजमेंट कॉरपोरेशन में डायरेक्टर के पद पर नियुक्त किया गया था.
17 की उम्र में शुरू की कंपनी
आदित्य बिड़ला फैशन एंड रिटेल लिमिटेड (ABRFL) ने एक नियामक फाइलिंग में बताया है कि अनन्या बिड़ला और आर्यमान विक्रम बिड़ला कंपनी अधिनियम, 2013 के मुताबिक, रोटेशन द्वारा रिटायर होने के लिए उत्तरदायी होंगे और उनकी नियुक्ति शेयरधारकों की मंजूरी के अधीन होगी. बता दें कि अनन्या बिड़ला पहले से बिजनस की समझ रखती है. वह 17 साल की उम्र से माइक्रो फाइनेंस कंपनी चला रही है. उनकी कंपनी Svatantra Microfin Pvt Ltd भारत की सबसे तेजी से बढ़ती माइक्रो फाइनेंस कंपनियों में से एक है.
Mpower की को-फाउंडर
7,000 से अधिक कर्मचारियों वाली Svatantra Microfin ने 1 बिलियन डॉलर के AMU को पार कर लिया है और 120% (2015-2022) CAGR से आगे बढ़ रही है. Svatantra ने 2018 में माइक्रो हाउसिंग फाइनेंस कॉर्पोरेशन लिमिटेड का सफलतापूर्वक अधिग्रहण किया था. अनन्या बिड़ला डिजाइन-आधारित होम डेकोर ब्रैंड Ikai Asai की संस्थापक भी हैं. इसके अलावा, वह Ananya Birla Foundation की फाउंडर और Mpower की को-फाउंडर भी हैं.
रहे हैं फर्स्ट क्लास क्रिकेटर
वहीं, आर्यमन के पास भी काफी अनुभव है. वह आदित्य बिड़ला समूह के कई व्यवसायों से जुड़े हुए हैं. कंपनी के मुताबिक, समूह के अध्यक्ष कुमार मंगलम बिड़ला के दिशानिर्देश पर वह सक्रिय रूप से नए व्यवसायों में समूह के प्रवेश पर ध्यान दे रहे हैं. उन्होंने समूह के D2C प्लेटफॉर्म TMRW को इनक्यूबेट करने में भी मदद की और इसके बोर्ड में निदेशक हैं. वह समूह के वेंचर कैपिटल फंड आदित्य बिड़ला वेंचर्स का नेतृत्व भी कर रहे हैं. समूह में शामिल होने से पहले, वह फर्स्ट क्लास क्रिकेटर थे.
टैग्स