✕

होम / बिजनेस / Swiggy के आईपीओ को लेकर आ गई बड़ी खबर, क्या आपको है खबर?

Swiggy के आईपीओ को लेकर आ गई बड़ी खबर, क्या आपको है खबर?

Zomato की प्रतिद्वंदी कंपनी Swiggy भी शेयर मार्केट में लिस्ट होने की तैयारी कर रही है. कंपनी इसी हफ्ते सेबी के पास दस्तावेज दाखिल कर सकती है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

ऑनलाइन फूड डिलीवरी कंपनी स्विगी (Swiggy) के आईपीओ लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है. सॉफ्टबैंक के निवेश वाली Swiggy आईपीओ के लिए इस हफ्ते मार्केट रेगुलेटर सेबी (SEBI) के पास कागजात दाखिल कर सकती है. एक रिपोर्ट के मुताबिक स्विगी ने  आईपीओ के जरिए 1 अरब डॉलर से अधिक की राशि जुटाने की योजना बनाई है.

साइज़ और समय पर चर्चा
मामले की जानकारी रखने वालों का कहना है कि आईपीओ के साइज और समय को लेकर कंपनी अभी भी चर्चा कर रही है, लिहाजा इसमें बदलाव हो सकता है. दरअसल, कंपनी आईपीओ के लिए सेबी (SEBI) से मंजूरी के इंतजार में है. मंजूरी मिलते ही कंपनी आईपीओ की लॉन्चिंग डेट आदि का खुलासा कर देगी. 2014 में अस्तित्व में आई स्विगी ने लगभग 1.5 लाख रेस्टोरेंट से पार्टनरशिप की हुई है. कंपनी का मुख्य मुकाबला जोमाटो से है, जो कि पब्लिक लिस्टिंग में पहले ही बाजी मार चुकी है.

कंपनी इन्हें दे रही है चुनौती
स्विगी ने क्विक कॉमर्स प्लेटफॉर्म इंस्टामार्ट (Instamart) का कुछ समय पहले अधिग्रहण किया था. इसके बाद से कंपनी अमेजन इंडिया (Amazon India) और टाटा ग्रुप (Tata Group) की बिगबास्केट (BigBasket) के समक्ष चुनौती पेश कर रही है. जानकार मानते हैं कि यह स्विगी के लिए आईपीओ के लिए सबसे सही समय है, क्योंकि बाजार का रुख काफी पॉजिटिव है. अब तक आए अधिकांश आईपीओ हिट रहे हैं.

इनका भी आना है आईपीओ 
कई दूसरी बड़ी कंपनियों के आईपीओ भी आने वाले हैं. हुंडई मोटर कंपनी (Hyundai Motor IPO) भारत का सबसे बड़ा आईपीओ ला सकती है. इसके अलावा एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स (LG Electronics IPO) ने अपने भारतीय कारोबार की लिस्टिंग की तैयारी शुरू कर दी है. कंपनी का आईपीओ 1.5 अरब डॉलर का हो सकता है. बता दें कि कंपनियां स्टॉक मार्केट में लिस्ट होने के लिए आईपीओ लेकर आती हैं.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

अडानी समूह पर शॉर्ट-सेलिंग हमले की फुसफुसाहट

राजीव जैन के GQG ने ITC में अपनी हिस्सेदारी बेच दी. डीलिंग रूम में चर्चा है कि कुछ ऑफशोर खिलाड़ियों को इसका पहले से अंदाजा था और उन्होंने पहले ही फंड की प्रमुख होल्डिंग्स में शॉर्ट पोजीशन बना ली थी. एलन मस्क की X पोस्ट ने रिलायंस इंडस्ट्रीज में बिकवाली को और बढ़ा दिया.

14 hours ago

2037-38 की जरूरत की 84% हुई कोल्ड स्टोरेज क्षमता, पैक-हाउस और रीफर वाहनों की भारी कमी: रिपोर्ट

रिपोर्ट में प्रमुख बागवानी उत्पादन केंद्रों के आसपास बहु-वस्तु और अलग-अलग तापमान पर काम करने वाली सुविधाएं विकसित करने की जरूरत बताई गई है. इसके साथ भरोसेमंद रेफ्रिजरेटेड परिवहन नेटवर्क को मजबूत करने पर भी जोर दिया गया है.

16 hours ago

डीजल एक्सपोर्ट एक साल के टॉप पर, सितंबर में भारत से रोजाना 6.2 लाख बैरल का निर्यात; यूरोप सबसे बड़ा बाजार

सितंबर में डीजल निर्यात में आई तेजी ऐसे समय में हुई है जब यूरोप और अमेरिका समेत कई बाजारों में डीजल की कीमतें ऊंचे स्तर पर हैं.

19 hours ago

पेटीएम पेमेंट्स बैंक पर RBI का एक्शन, शेड्यूल बैंकों की सूची से बाहर किया; पहले रद्द हो चुका है लाइसेंस

बैंक का लाइसेंस इसी साल अप्रैल में नियमों का पालन नहीं करने के चलते रद्द किया गया था. इससे पहले आरबीआई ने बैंक के खिलाफ कई कारोबारी पाबंदियां भी लगाई थीं.

19 hours ago

शारजाह में 3 अरब डॉलर निवेश करेंगी भारतीय कंपनियां, खाड़ी बाजारों के लिए खोरफक्कन पोर्ट बनेगा नया गेटवे

*हॉर्मुज जलडमरूमध्य में बढ़ते समुद्री तनाव के बीच शारजाह भारतीय कंपनियों को निवेश का बड़ा अवसर दे रहा है. अमीरात को 2026 और 2027 के दौरान भारत से कुल 3 अरब डॉलर निवेश मिलने की उम्मीद है.

19 hours ago

बड़ी खबरें

भारतीय दीवार पर किसका होगा कब्जा?

जैसे-जैसे बिरला ओपस, जेएसडब्ल्यू ड्यूलक्स और पिडिलाइट की हैशा स्थापित दिग्गजों को चुनौती दे रही हैं, त्योहारी सीजन यह दिखाएगा कि क्या वितरण क्षमता, डीलर अर्थशास्त्र और पेंटर का प्रभाव लंबे समय से चली आ रही उपभोक्ता आदतों को बदल सकता है.

16 hours ago

अडानी समूह पर शॉर्ट-सेलिंग हमले की फुसफुसाहट

राजीव जैन के GQG ने ITC में अपनी हिस्सेदारी बेच दी. डीलिंग रूम में चर्चा है कि कुछ ऑफशोर खिलाड़ियों को इसका पहले से अंदाजा था और उन्होंने पहले ही फंड की प्रमुख होल्डिंग्स में शॉर्ट पोजीशन बना ली थी. एलन मस्क की X पोस्ट ने रिलायंस इंडस्ट्रीज में बिकवाली को और बढ़ा दिया.

14 hours ago

विसर्जित भारत

2047 तक विकसित, दिवाली 2026 तक विसर्जित